Saptahik Rashifal: मेष राशि वाले इस सप्ताह सपनों को पंख देते हुए नजर आएंगे, वृष और मिथुन व

Saptahik Rashifal: मेष राशि वाले इस सप्ताह सपनों को पंख देते हुए नजर आएंगे, वृष और मिथुन व

Last Updated:

Weekly Horoscope 6 to 12 April 2026: अप्रैल के इस सप्ताह मेष राशि वालों के लिए शुभ तो वृषभ और मिथुन राशि वालों को परेशानी हो सकती है. मेष राशि वालों की इस सप्ताह लव लाइफ में अनुकूलता बनी रहेगी और लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी. वृषभ राशि वालों की किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की आशंका है और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका है. मिथुन राशि वालों को परिवार के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे और युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा. विस्तार से पढ़ें मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों का 6 से 12 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

Zoom

मेष साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 6 to 12 April 2026

मेष राशि वालों के लिए अप्रैल के इस सप्ताह गुडलक लिए है. इस सप्ताह जीवन में मिलने वाले बड़े अवसर आपके सपनों को पंख देते हुए नजर आएंगे. आप अपने करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति करेंगे. आपको घर और बाहर सभी का सहयोग और समर्थन मिलेगा. कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी. उच्च अधिकारी आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे और साथ काम करने वालों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है. बिजनेस से जुड़े लोगों को कारोबार में ज्यादा मुनाफा कमाने के अवसर प्राप्त होंगे. इस सिलसिले में की गई यात्रा नए संपर्कों और कारोबार को बढ़ाने वाली साबित होगी. कार्यों में अपेक्षित प्रगति से आप संतोष का अनुभव करेंगे. अगर आप भूमि-भवन के खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे हैं तो उस दिशा में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. ऐसे सौदे में लाभ की पूरी संभावना बन रही है. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको संतान पक्ष की तरफ से कोई बड़ा सुखद समाचार मिल सकता है. इस दौरान आप पारिवारिक जिम्मेदारी को पूरा करने में खुद को सक्षम पाएंगे. लव लाइफ में अनुकूलता बनी रहेगी और लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी. दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा. सेहत की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध थोड़ा कठिनाई भरा रह सकता है. इस दौरान आप किसी पुराने रोग के दोबारा उभरने या फिर मौसमी बीमारी के चलते शारीरिक पीड़ा अनुभव कर सकते हैं.

भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 4

वृषभ साप्ताहिक राशिफल Vrishabh Saptahik Rashifal 6 to 12 April 2026

वृष राशि वालों के लिए अप्रैल के इस सप्ताह मिश्रित फलदायक है. इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार में मिलेजुले फल की प्राप्ति होगी. नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल बिल्कुल नहीं करना चाहिए अन्यथा आपके बने-बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं और आपको अपने सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है. इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी. अगर आप किसी विशेष प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं तो लोगों के सामने उसकी महिमा का गान करने से बचें और उसके पूरा होने से पहले अपनी रणनीति का खुलासा भूलकर भी न करें. बिजनेस से जुड़े लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में धन का लेन-देन और निवेश बहुत सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी. इस सप्ताह आपको शारीरिक एवं मानसिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं. पर्सनल लाइफ से जुड़ी समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती हैं. पारिवारिक मसलों को सुलझाते समय अपने से बड़ों की राय को नजरअंदाज करने से बचें. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके भीतर आत्मविश्वास एवं उत्साह में कुछ कमी देखने को मिल सकती है. भले ही इस दौरान आपको भाग्य और भाई-बहनों का सहयोग ना मिले लेकिन कठिनाई भरे इस समय में आपके इष्टमित्र आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे. लव लाइफ की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है. इस सप्ताह लव पार्टनर से मेल-मिलाप में बाधाएं आने से मन खिन्न रहेगा. किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की आशंका है. वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका है.

भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 1

मिथुन साप्ताहिक राशिफल Mithun Saptahik Rashifal 6 to 12 April 2026

मिथुन राशि वालों के लिए अप्रैल के इस सप्ताह का पूर्वार्ध थोड़ा परेशानी लिए लेकिन उत्तरार्ध सुख-समृद्धि और सफलता लिए रहने वाला है. ऐसे में आपको सप्ताह की शुरुआत में अपने महत्वपूर्ण कार्य को बेहद सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी. इस दौरान आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों का खूब ख्याल रखना होगा. नौकरीपेशा लोगों पर अचानक से कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है, जिसे निभाने के लिए उन्हें अतिरिक्त परिश्रम एवं प्रयास करने की आवश्यकता बनी रहेगी. मिथुन राशि वालों को किसी से ऐसा कोई वादा करने से बचना चाहिए, जिसे भविष्य में पूरा करने उन्हें परेशानी महसूस हो. अगर आपका कोई भूमि-भवन से जुड़ा विवाद चल रहा है तो बातचीत के जरिए उसका हल निकालने का प्रयास सफल हो सकता है. घरेलू महिलाओं की इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. कठिन समय में आपको परिजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक कहीं से धनागम के योग बनेंगे. यह समय बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा. इस दौरान आप बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के कार्य से उनके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह समय अत्यंत ही शुभ साबित होगा. परिवार के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा. लव लाइफ में मजबूती आएगी. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा.

भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 6

About the Author

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed