भयंकर क्रोध के साथ अंदर प्रेम और करुणा भी, इन तारीखों पर जन्मे लोगों में होती है भगवान नरस
इन तारीखों पर जन्मे लोगों में होती है भगवान नरसिंह की ऊर्जा, मिलती है सुरक्षा
Last Updated:
Numerology And Narasimha: भगवान नारायण के चौथे अवतार नरसिंह की पूजा अर्चना करने से सभी भय संकट से मुक्ति मिलती है. भगवान नरसिंह के अंदर क्रोध के साथ विशाल प्रेम और करुणा का सागर भी बहता है, ऐसी ही आदतें कुछ मनुष्य में भी देखने को मिलती है. आप जन्मतिथि के माध्यम से ऐसे व्यक्ति को पहचान सकते हैं, जिनमें भगवान नरसिंह की ये दिव्य ऊर्जा पाई जाती हैं. आइए जन्मतिथि के माध्यम से जानते हैं….
Numerology And Narasimha: क्या आपको लगता है कि आपको गुस्से की समस्या बहुत ज्यादा है और साथ ही पल भर में इमोशन बदलकर अंदर दयालुता, करुणा, प्रेम और देखभाल की भावना जाग्रत हो जाती है? अगर आप कभी इस तरह की भावनाएं महसूस करते हैं तो इसे सामान्य ना समझें, क्योंकि यह कोई आम भावना नहीं है, जो आप अपने साथ लेकर चल रहे हैं. इसका मतलब है कि आप किसी दिव्य ऊर्जा से जुड़े हुए हैं और यह ऊर्जा भगवान नरसिंह से जुड़ी हुई है. जी हां, श्रीहरि के विशाल और भयंकर अवतार नरसिंह भगवान में भी क्रोध के साथ प्रेम और करुणा भी है. आइए नीचे दिए गए जन्म तारीखों को देखें, जो नरसिंह से मेल खाती हैं.

मूलांक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग) – अगर आपका मूलांक 1 है तो इस अंक के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्यदेव हैं. आपने देखा होगा कि भगवान नरसिंह का आधा शरीर शेर का है, जो सूर्य की ऊर्जा का प्रतीक है. भगवान नरसिंह ने अपनी शक्ति, इच्छाशक्ति, नेतृत्व और अपने भीतर अग्नि जैसी ऊर्जा दिखाई थी. ठीक वैसे ही, इन तारीखों पर जन्मे लोग नरसिंह की ऊर्जा अपने भीतर रखते हैं. वह भगवान, जिन्होंने दिखाया कि असली अधिकार उनके पास है और हिरण्यकश्यप असली राजा नहीं था. असली राजा नरसिंह ने उसकी रक्षा की, जिसने उनके सामने समर्पण किया. इसी तरह, सूर्य के प्रभाव में जन्मे लोग भी ऐसे ही होते हैं, वे नेतृत्व करते हैं और अपने अधीन लोगों की हर हाल में रक्षा करते हैं. वे दुश्मनों के सामने हमेशा राजा की तरह दहाड़ते हैं और सही के लिए लड़ते हैं. वे धर्म के रास्ते पर चलना पसंद करते हैं.

मूलांक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग) – अगर आपका मूलांक 9 है तो इस अंक के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल देव हैं. क्या आप जानते हैं कि भगवान नरसिंह भी मंगल राशि में जन्मे थे? इसलिए, यह स्वाभाविक है कि आपके भीतर भी नरसिंह की ऊर्जा है. आप देखने में कठोर, मजबूत, शक्तिशाली और आक्रामक लग सकते हैं, लेकिन आपके पास सोने जैसा दिल है, यानी आपके भीतर देखभाल, पालन-पोषण और सुरक्षा की भावना है, जिसे कोई समझ नहीं सकता कि इस उग्र व्यक्तित्व के पीछे एक कोमल दिल वाला इंसान छुपा है. इसलिए आपको दूसरों की राय पर खुद को कम नहीं आंकना चाहिए. आपको अपनी ऊर्जा में रहना चाहिए और लोगों को आपको आंकने देना चाहिए. वे जानते हैं कि कब अपने उग्र रूप को दिखाना है और कब शांत रहना है, जो कि उनकी अच्छी बात है. उनके पास अपनी ऊर्जा को बहुत शांत से आक्रामक और आक्रामक से शांत में बदलने की क्षमता होती है. वे योद्धा की तरह लड़ते हैं और हर दुश्मन को हरा देते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google


