तुला राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, करियर-लव में मिलेगा बड़ा ब्रेक

तुला राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, करियर-लव में मिलेगा बड़ा ब्रेक

Last Updated:

Aaj Ka Tula Rashifal 03 April 2026: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन नई शुरुआत और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है. चंद्रमा के लग्न में आने से आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी. कार्यक्षेत्र में सफलता, नए प्रोजेक्ट की शुरुआत और अधिकारियों का सहयोग मिलने के योग हैं. सामाजिक और पारिवारिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी. सिंगल लोगों के जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है. हालांकि अहंकार से बचने की सलाह दी गई है. माता लक्ष्मी की पूजा और मंत्र जाप करने से सुख-समृद्धि बढ़ेगी और मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन नई शुरुआत और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है

आज का तुला राशिफल: तुला राशि वालों के लिए 3 अप्रैल यानी आज का दिन सकारात्मक बदलाव और नई शुरुआत का संकेत दे रहा है. चंद्रमा आज बारहवें भाव से निकलकर आपकी ही राशि, यानी लग्न भाव में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे आपके आत्मविश्वास और ऊर्जा में स्पष्ट बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. पिछले कुछ समय से जो मानसिक दबाव या उलझन बनी हुई थी, उसमें अब राहत मिलने के योग बन रहे हैं. आज आप खुद को ज्यादा स्पष्ट, संतुलित और निर्णय लेने में सक्षम महसूस करेंगे.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है और आपकी सोच में भी सकारात्मक बदलाव आएगा. सामाजिक और पारिवारिक जीवन में भी आपकी सक्रियता बढ़ेगी, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी. कामकाज के क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है और अधिकारियों से सहयोग मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार होगा. कुल मिलाकर आज का दिन आत्मविश्वास, संतुलन और नई संभावनाओं से भरा रहेगा, जो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा.

विचारों और सुझावों की सराहना होगी

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, कार्य और व्यापार के क्षेत्र में आज का दिन शानदार रहने वाला है. आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास रहेगा और आप जो भी निर्णय लेंगे वह सटीक साबित हो सकते हैं. यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना चाहते हैं या किसी योजना को लीड करने का मौका मिल रहा है तो आज का दिन उसके लिए बेहद अनुकूल है. आपके विचारों और सुझावों की सराहना होगी जिससे आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी.

जीवन में किसी नए व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है 

व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो आज आपकी पर्सनैलिटी में एक अलग ही आकर्षण देखने को मिलेगा. लोग आपकी ओर सहज ही आकर्षित होंगे. जो लोग सिंगल हैं उनके जीवन में किसी नए व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है या कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है. वहीं विवाहित जीवन में भी आज रोमांस और आपसी समझ बढ़ेगी, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी.

तुला राशि वाले आज बरतें सावधानी

तुला राशि के जातकों को आज के दिन एक छोटी सी सावधानी रखना भी जरूरी है. आपका आत्मविश्वास आपकी ताकत है लेकिन इसे अहंकार में बदलने से बचें. हर बात को मनवाने की जिद करने के बजाय दूसरों की राय को भी महत्व दें.इससे आपके रिश्ते और भी मजबूत बनेंगे और कार्यक्षेत्र में सहयोग भी बना रहेगा.

तुला राशि के जातक आज करें ये उपाय

आज शुक्रवार का दिन है और चंद्रमा आपकी राशि में स्थित हैं, इसलिए तुला राशि के जातक माता लक्ष्मी को गुलाब का फूल और इत्र अर्पित करें. साथ ही मन ही मन ओम् महालक्ष्मी नमः मंत्र का जाप करें. यह उपाय आपकी मनोकामनाओं को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगा और जीवन में सुख-समृद्धि लाएगा.

About the Author

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed