कुंभ राशि को आज मिलेगा करियर में नए अवसर, आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा, बस ये न करे
Aaj Ka Kumbh Rashifal 3 April 2026: आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर शक्ति के अनुसार, आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, वहीं निजी जीवन में संतुलन बना रहेगा. हालांकि, ग्रहों की स्थिति कुछ मामलों में सतर्क रहने का संकेत भी दे रही है. ऐसे में समझदारी और संयम के साथ निर्णय लेना बेहद जरूरी होगा.
करियर और व्यवसाय
आज कार्यक्षेत्र में आपकी सोच और योजनाओं को नई दिशा मिलेगी. नए आइडिया सामने आएंगे जो भविष्य में लाभकारी साबित हो सकते हैं. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके करियर को नई ऊंचाई दे सकती है. हालांकि, द्वादश भाव में ग्रहों की स्थिति के चलते आर्थिक लेन-देन में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.
आर्थिक स्थिति
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा. आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं और नए स्रोत भी खुल सकते हैं. बैंकिंग या लोन से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है. निवेश करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें, लेकिन कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.
प्रेम और रिश्ते
आज दोस्तों के साथ समय बिताने या कहीं घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है. रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक सोचने से बचें. पार्टनर के साथ खुलकर और स्पष्ट बातचीत करने से संबंध और मजबूत होंगे.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. मानसिक रूप से आप आध्यात्मिक और दार्शनिक विषयों की ओर आकर्षित रहेंगे, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा. ध्यान और योग करना लाभदायक रहेगा.
उपाय (Remedy)
काले तिल या सरसों के तेल का दान करें और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें. साथ ही भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करें और “ॐ शुक्राय नमः” का जप करें.
सावधानी
अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और भावुक होकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें. सोच-समझकर ही कदम उठाएं.
लकी नंबर और कलर
लकी नंबर: 3, 6, 8, 9
लकी कलर: आसमानी, नीला, लाल
नोट: यह राशिफल ग्रहों की गोचर स्थिति पर आधारित है. व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता संभव है.


