14 अप्रैल से 4 राशिवालों के लिए शुरू होगा कठिन समय, सूर्य गोचर डालेगा अशुभ प्रभाव!

14 अप्रैल से 4 राशिवालों के लिए शुरू होगा कठिन समय, सूर्य गोचर डालेगा अशुभ प्रभाव!

Surya Gochar April 2026 Negative Zodiac Effects: ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर मेष राशि में 14 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 38 मिनट पर होगा. सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में 15 मई को सुबह 6 बजकर 28 मिनट तक रहेंगे. सूर्य के गोचर से तुला समेत 4 राशिवालों पर अशुभ प्रभाव हो सकता है. सूर्य ग्रह का अशुभ प्रभाव व्यक्ति के करियर, धन, सेहत, मान-सम्मान, रिश्तों पर हो सकता है. हालांकि इस एक महीने में आप कुछ उपायों को करके इसके नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकते हैं.

मेष में सूर्य गोचर का राशियों पर अशुभ प्रभाव

तुला: सूर्य को गोचर तुला राशि के जातकों के लिए रिश्तों और साझेदारी यानि पार्टनरशिप के मामलों में कुछ चुनौतियां खड़ी कर सकता है. संतुलन और धैर्य बनाए रखना बहुत ज़रूरी होगा.

उपाय: आप इस एक महीने में रोज गायत्री मंत्र का जाप करें. इसके साथ आप बेवजह के झगड़ों और वाद विवाद से बच कर रहें, ये आपके लिए अच्छा रहेगा.

धनु: धनु राशिवालों के लिए सूर्य का गोचर मिले-जुले प्रभाव वाला होगा. एक ओर धनु राशिवालों को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. तो वहीं परिवार या बच्चों से जुड़ी कुछ चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं.

उपाय: सूर्य गोचर के समय से लेकर 15 मई तक आपको सावधान रहना है. इस 30 दिनों में आप किताबें दान करें और छात्रों की मदद करें.

मकर: सूर्य गोचर की वजह से मकर राशिवालों को इस दौरान मानसिक तनाव और परिवार से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. सोच-समझकर बातचीत करने और धैर्य रखने की सलाह दी जाती है.

उपाय: सूर्य के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए रोज पूर्व दिशा की ओर मुख करके घी का दीपक जलाएं.

मीन: मेष में सूर्य गोचर के कारण मीन राशिवालों को सावधान रहना चाहिए क्योंकि यह गोचर स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और आर्थिक अस्थिरता ला सकता है. भावनाओं में आकर कोई भी फ़ैसला लेने से बचें.

उपाय: अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए रोज़ सूर्य नमस्कार करें और किसी को भी पैसे उधार देने से बचें.

Source link

You May Have Missed