आज का राशिफल, 2 अप्रैल 2026: हनुमान जयंती इन 4 राशियों के लिए शुभ, वृश्चिक का चमकेगा भाग्य

आज का राशिफल, 2 अप्रैल 2026: हनुमान जयंती इन 4 राशियों के लिए शुभ, वृश्चिक का चमकेगा भाग्य

Today Horoscope 2 April 2026: आज 2 अप्रैल को हनुमान जयंती है. आज चैत्र पू​र्णिमा, ध्रुव योग, हस्त नक्षत्र, गुरुवार दिन है. हनुमान जयंती 4 राशियों वृषभ, तुला, वृश्चिक और मकर के लिए शुभ है. आज वृश्चिक वालों को 80 प्रतिशत भाग्य का साथ मिलेगा, इससे आपको कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है. वहीं वृषभ वालों को नई जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है. तुला वालों को आज जॉब या व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी. मकर के लिए जॉब में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सुखद यात्रा के योग हैं. कानपुर की प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना से जानते हैं आज का राशिफल. आपके करियर, बिजेनस, जॉब, रिश्तों में सफलता के लिए आज का ज्योतिष उपाय क्या है?

मेष राशि

मेष राशि के लिए आज का दिन उच्च मनोबल से काम करने का होगा. मेहनत से काम बनेगे, पर विरोधियों की सक्रियता मन परेशान कर सकती है. आज भाग्य का साथ 50% से 55 % रहेगा. आज जॉब को लेकर संतुष्टि रहेगी, काम बनेंगे, वहीं व्यापार और निवेश को लेकर सतर्क रहें. स्वाथ्य के लिहाज़ से दिन सामान्य, वहीं रिश्तों में सुधार होगा. दाम्पत्य जीवन में सहजता बढ़ेगी.

आज का उपाय: आज भगवान शंकर के मंत्र का जप कर के ही दिन की शुरुआत करें.

वृषभ राशि

आज वृषभ वाले अपने ज्ञान और प्रतिभा को नई पहचान दे सकते हैं, इसलिए पूर्ण विवेक और मनोबल से काम करें. आज भाग्य का साथ 75% से ऊपर ही रहेगा. जॉब में आधिकारिक सहयोग मिलेगा, जो लोग जॉब चेंज करना चाहते हैं आज प्रयास कर सकते हैं. व्यापार के क्षेत्र मे कुछ असमंजस की स्थिति रहेगी. कुछ निर्णय रुकेंगे, पर आय के स्रोत बने रहेंगे. संतान पक्ष के लिए उत्तम समय है. स्वाथ्य अनुकूल रहेगा, रिश्तों में मधुरता होगी. घूमने और दोस्तों के साथ समय बिताएंगे, दाम्पत्य जीवन अनुकूल है.

मिथुन राशि

आज मिथुन वालों को अधिक मेहनत की जरूरत रहेगी, अधिक सूझबूझ और सतर्कता से ही काम बनेंगे. आज भाग्य का साथ 50% से 55 % रहेगा. आज जॉब मे अधिक जिम्मेदारी रहेगी, इसलिए अपने ज्ञान का प्रयोग करें और लोगो से सहज रहें. व्यापार अच्छा रहेगा, निवेश भी कर सकते है. आज स्वाथ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर दिन है. वहीं सुख मे वृद्धि, रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा, दाम्पत्य जीवन के लिए समय अनुकूल है.

आज का उपाय: आज मां दुर्गा के पूजन और मंत्र जप से दिन की शुरुआत करें.

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए आज का दिन उत्तम है. काम को लेकर सकारात्मक सोच रहेगी, पर लापरवाही आज भारी पड़ सकती है. सामान खोने या किसी गलत भरोसे से नुकसान उठाना पड़ सकता है. आज सतर्कता रखें भाग्य का साथ 65% से ऊपर ही मिलेगा. जॉब मे सामान्य स्थितियां रहेंगी, वहीं व्यापार में अधिक परिश्रम रहेगा. लोगों से सम्पर्क बढ़ने का दिन है, स्वास्थ्य उत्तम, नए रिश्तों मे थोड़ा संभालकर अपनी बाते रखें, वहीं दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा.

आज का उपाय: आज हनुमान जी का पूजन कर के दिन की शुरुआत करें.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों का आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, निवेश के लिए समय अनुकूल, वहीं आज उच्च मनोबल के साथ साफ और सुलझे विचार आपके काम को आसान करेंगे. भाग्य का साथ 70% तक रहेगा. जॉब में निर्धारित काम पूरे होंगे, पर प्रयास अधिक करें. नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. व्यापारिक गति तेज रहेगी, लाभ की स्थितियां बनेंगी, स्वाथ्य सामान्य रहेगा, रिश्तों में सहजता बढ़ेगी, दांपत्य जीवन उत्तम रहेगा.

कन्या राशि

आप के लिए आज नई संभावनाओं का दिन है. इस का प्रयोग करें और अपने सम्पर्क बढ़ाएं. लोगों से सहज रहें, बस जल्दबाजी मे निर्णय लेने से बचें. आज भाग्य 60% से 62% तक साथ रहेगा. जॉब में अपने कार्य करने के ढंग को बदलने से लाभ मिलेगा, लोगों के नजरिए को आज इतना महत्व ना दें. वहीं व्यपारीक गति रहेगी, पर लेनदेन मे को लेकर लापरवाही हानि दें सकती है. स्वाथ्य अनुकूल है, रिश्तों में अधिक उम्मीद बांधना तनाव दे सकता है. दाम्पत्य जीवन में भी एक दूसरे को समय दें. अनुकूलता रहेगी.

आज का उपाय: आज भगवान कृष्ण के मंत्रों का जप कर के दिन की शुरुआत करें .

तुला रा​शि

तुला आज कार्यों को रचनात्मक ढंग से करने का प्रयास करें. आपके व्यक्तिव का प्रभाव आज आपके कार्यों पर पड़ेगा. भाग्य का साथ 75% से ऊपर ही मिलेगा. जॉब या व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी. बस थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है. जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें. संतान पक्ष पर अधिक ध्यान की आवश्यकता है, परिवार की तरफ से सहयोग मिलेगा. आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. सूर्य अस्त के बाद थोड़ा सतर्क रहें. दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा.

आज का उपाय: दिन की शुरुआत मां दुर्गा के पूजन से करें.

वृश्चिक राशि

आज वृश्चिक वालों के दिन की शुरुआत इच्छाओं के अनुसार होगी. रुके काम भी बनेंगे, बस अति आत्मा विश्वास से बचें. आज आपका भाग्य 80% आपका साथ दे रहा है. किसी विशेष कार्य को शुरू करने से पहले अपने माता-पिता या गुरु से सलाह जरूर लें. परिवार और मित्रों का साथ रहेगा, जॉब में लोगों को आज अपने सीनियर का पूर्ण सहयोग मिलेगा. कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी आज आप को मिल सकती है, जो आगे चलकर आपको फायदा देगी. व्यापार को लेकर थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, पर दोपहर से अनुकूलता बढ़ेगी, वहीं रिश्तों में सामान्य स्थितियां रहेंगी, दांपत्य जीवन सहज रहेगा, स्वास्थ्य अनुकूल है.

आज का उपाय: भगवान गणेश का पूजन कर के दिन की शुरुआत करें, काम सफल होंगे.

धनु राशि

आज धनु वाले लोग अपनी कार्य क्षमताओं के आधार पर ही कार्यों को हाथ में लें, नहीं तो परेशान हो सकती है. जोखिम उठाने से बचें, आज भाग्य का साथ 63% तक मिलेगा. जॉब में लोगों पर अधिक विश्वास ना करके अपने काम पर स्वयं नजर रखें, अधूरे कार्य पूरे होंगे. व्यापार मे बड़े निर्णय लेने में सजग रहें, लाभ और आय बनी रहेगी. जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी. पारिवारिक रिश्ते सामान्य रहेंगे, लेकिन स्वाथ्य का ध्यान रखें.

आज का उपाय: भगवान विष्णु के पूजन से दिन की शुरुआत करें और हनुमान चालीसा का पाठ करके घर से निकलें.

मकर रा​शि

आज मकर राशि का दिन थोड़ा काम के लिहाज से तनाव दे सकता है, अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं, पर अपने बड़ों और सीनियर से राय लेकर काम करें, लाभ रहेगा. भाग्य का साथ 75% रहेगा. जॉब मे नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सुखद यात्रा के योग हैं. रचनात्मक काम होंगे. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. व्यापार को लेकर उत्साह रहेगा. अपने कार्यों को समय पर करने का प्रयास करें क्योंकि आलस्य के चलते काम रुकेंगे. रिश्तों के लिए बहुत अनुकूल समय है, दाम्पत्य जीवन सहज रहेगा और स्वाथ्य ठीक रहेगा.

आज का उपाय: आज राम दरबार के दर्शन करके भगवान राम का पूजन करें और दिन की शुरुआत करें.

कुंभ राशि

आज कुंभ रा​शिवालों का दिन अधिक प्रयास करने का होगा. भाग्य का साथ 67% रहेगा. जॉब मे अधिक कार्य भार के साथ कुछ तनाव रह सकता है, पर आप की प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापारिक विस्तार रहेगा, निवेश कर सकते हैं. आज धन लाभ रहेगा, इच्छित काम पूर्ण हो सकेंगे. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. स्वास्थ्य की समस्या सुलझेगी. नये रिश्तो को लेकर सजग रहें. दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा.

आज का उपाय: अपने कार्य क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिये मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

मीन राशि

आज मीन राशि का दिन कई संभावनाओं को लेकर आएगा, बस अपनी क्षमताओं को बढ़ाने का प्रयास करना होगा. भाग्य का साथ 70% तक मिलेगा. जॉब मे आ रही समस्या का समाधान व्यवहार-कुशलता से संभव है, अपने ईगो को नियंत्रित करने की जरूरत है. व्यापार के विस्तार के लिए काम करने का दिन है. निर्णय लेने में बहुत अधिक विलंब ना करें. धन लाभ की स्थितियां मिलेंगी. स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें, कोई पुरानी परेशनी उभर सकती है. रिश्तों और दाम्पत्य जीवन में सहजता रहेगी.

आज का उपाय: भगवान गणेश का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें.

Source link

You May Have Missed