Mithun rashifal: हनुमान जयंती पर चमकेगी किस्मत, मिथुन जातक इन मंत्रों का करें जाप

Mithun rashifal: हनुमान जयंती पर चमकेगी किस्मत, मिथुन जातक इन मंत्रों का करें जाप

Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 2 अप्रैल: ज्योतिषाचार्य कुकरेती ने बताया कि मिथुन जातकों के लिए दिन सकारात्मक बदलाव लाएगा. आपको कई काम पूरे होने से संतोष की प्राप्ति हो सकती है. कार्यालय में आपकी मेहनत लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकती हैं. आपके निवेश से लाभ मिल सकता है.

Aaj Ka Gemini Horoscope 2 अप्रैल 2026 ( मिथुन राशिफल): गुरुवार, 2 अप्रैल को मनाई जा रही हनुमान जयंती मिथुन राशि के जातकों के लिए विशेष फलदायी मानी जा रही है. इस दिन बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से बल, बुद्धि और विद्या का आशीर्वाद प्राप्त होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव पर किया गया व्रत और मंत्र जाप व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है. मिथुन राशि के लोगों के लिए यह दिन खास अवसर लेकर आया है, जिसमें श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होने की संभावना बढ़ जाती है.

मंत्र जाप और पूजा विधि
आज के दिन मिथुन राशि के जातकों को 108 बार “ऊं हरि मर्कट मर्कटाए स्वाहा” मंत्र का जाप करना लाभकारी रहेगा. इसके साथ ही “ॐ नमो भगवते पंचवदनाय आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा” मंत्र का 11 बार उच्चारण भी शुभ फल देने वाला माना गया है. पूजा के दौरान चमेली के तेल का दीपक जलाना विशेष रूप से लाभकारी रहेगा. ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होकर साधक को आशीर्वाद प्रदान करते हैं, जिससे कार्यक्षेत्र और व्यापार में उन्नति के योग बनते हैं.

करियर और आर्थिक स्थिति
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. कार्यालय में आपकी मेहनत और लगन वरिष्ठों का ध्यान आकर्षित कर सकती है. रुके हुए कार्य पूरे होने से संतोष की प्राप्ति होगी. निवेश से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने के संकेत हैं. मंगल और शनि का दसवें भाव में होना आर्थिक दृष्टि से नए अवसर प्रदान कर सकता है. सोच-समझकर किया गया निवेश भविष्य में मुनाफा दे सकता है.

परिवार और सामाजिक जीवन
आज परिवार का सहयोग आपके लिए शक्ति का स्रोत बनेगा, धन से जुड़े कुछ उलझे मामले सुलझ सकते हैं. मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए वरदान साबित हो सकता है, इसलिए उनके सम्मान और सेवा का विशेष ध्यान रखें. आज आपके प्रयास आपको प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने का मौका देंगे. मेहनत के बल पर आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ सकते हैं. सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे तो दिन आपके लिए सफलता और संतोष लेकर आएगा.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed