आज का राशिफल, 1 अप्रैल 2026: मिथुन वालों पर 85% भाग्य मेहरबान, सिंह पाएंगे अचानक लाभ
Today Horoscope 1 April 2026: आज 1 अप्रैल, दिन बुधवार, चैत्र शुक्ल चतुर्दशी तिथि, वृद्धि योग, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है. आज के दिन मिथुन राशिवालों को 85% भाग्य का साथ मिलेगा. नए योजनाएं सफल होंगी, बदलाव के लिए समय अनुकूल है. वहीं सिंह राशिवालों को अचानक लाभ के अवसर मिलेंगे. तुला वालों को बिजनेस में नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी. वहीं वृश्चिक वाले जातक आज के दिन जॉब चेंज से बचें. मकर का स्वास्थ्य रहेगा कमजोर, न करें तामसिक भोजन. मीन वाले आज मां दुर्गा की उपासना और हनुमान चालीसा के पाठ से दिन की शुरुआत करें. लाभ होगा. कानपुर की प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना से जानते हैं मेष से मीन तक की 12 राशियों के लिए कैसा है आज का दिन? बिजेनस, जॉब, सेहत, रिश्ते में आज क्या है खास, कौन-कौन से करने हैं ज्योतिष उपाय?
मेष राशि के लोग बुध की होरा में आज सामान्य से बेहतर कर्मफल प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे. आपको आज भाग्य का साथ 50% से ऊपर ही मिलेगा,
कार्यक्षेत्र
आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष सजगता रखें. अपने कार्यों पर पूर्ण निगरानी रखें. विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेनदेन और कानूनी मामलों में सजगता रखें.
जॉब
जॉब में परिर्वतन से बचें, अधिकार क्षेत्र बढ़ेगा, काम का दबाव रहेगा और व्यर्थ उलझनें तनाव दे सकती है.
व्यापार
व्यापारिक सहजता रहेगी, यात्रा के योग भी बन रहे हैं, आज के दिन व्यर्थ के धन अपव्यय से बचें.
विद्यार्थी
विद्यार्थियों के लिये समय उत्तम, आलस्य बढ़ेगा, एकाग्रता बढ़ाने के लिए “ॐ नमः शिवाय ” मंत्र का जप करें.
रिश्ते
रिश्तों को लेकर संवेदनशीलता अधिक रहेगी, छोटी-छोटी बातें प्रभावित करेंगी और मन पर प्रभाव डालेंगी, जिस कारण रिश्तों मे तनाव आ सकता है, जीवनसाथी को सहयोग दें और आपस मे सहज रहने की जरूरत है.
आज का उपाय
अपने घर के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाकर- प्रणाम करके निकलने से सभी मनोरथ पूर्ण होंगे.
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के लिए बुध की होरा में आज का दिन अनुकूल और सभी मनोरथ पूरे करने वाला होगा. आज आपकी बुद्धि विवेक और कार्य कुशलता के चलते उम्मीद से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे, बस जल्दबाजी से बचें और धैर्यता से काम करें, आज भाग्य का साथ 62 से 65 % है.
कार्यक्षेत्र
आज के दिन नई योजनाओं और नए लोगों के साथ कार्य करने का मौका मिलेगा, बदलाव के लिए समय अनुकूल है, लोगों से संपर्क बढ़ाएं, लाभ की स्थितियां मिलेगी.
जॉब
आज आधिकारिक वर्ग का सहयोग मिलेगा, अच्छे अवसर सामने आएंगे, बहुत अधिक आत्मविश्वास के कारण लोगों की अवहेलना कर सकते हैं, और दूसरों की दृष्टिकोण को समझने में भी दिक्कत आ सकती है, जो तनाव का कारण बन सकता है, इसलिए सहज रहे. आधिकारिक वर्ग से विरोध ना लें.
व्यापार
लेनदेन सफल रहेगा, आय के स्रोत बढ़ेंगे, पार्टनरशिप को लेकर अनुकूलता मिलेगी, धन संचय पर ध्यान दें.
विद्यार्थी
आज विद्यार्थी वर्ग को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, सहजता अनुभव करेंगे, विषयों को समझने मे आसानी रहेगी और लंबे समय से चली आ रही अड़चन भी दूर होगी
रिश्ते
आज घूमने-फिरने का समय रहेगा. रिश्तो में सामंजस्य से दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी.
हेल्थ
स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा, बस जिन लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं या शारीरिक दुर्बलता कमजोरी महसूस करते हैं उनको आज विशेष ध्यान रखना चाहिए.
आज का उपाय
आज भगवान शंकर का पूजन कर “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जप कर दिन की शुरुआत करें.
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लिए बुध की होरा में आज का दिन व्यक्तित्व को नया निखार देने वाला, कार्य क्षमताओं को बढ़ाने वाला दिन रहेगा, सुख-सुविधाओं में वृद्धि-वर्धन होगा. भाग्य का साथ 80% से 85 % मिलेगा,
कार्यक्षेत्र
कार्यक्षेत्र में लोग और खासकर आधिकारिक वर्ग आपसे प्रभावित रहेगा, नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती है. बस कई बार दूसरों का हस्तक्षेप आपको गहरा तनाव दे सकता है, जिससे काम बिगड़ भी सकते हैं, इसलिए सहज रहकर अपने कार्य पर फोकस करें.
जॉब
जॉब में कार्यों को लेकर थोड़ा अधिक प्रयासरत रहना पड़ेगा, किसी भी प्रकार के बड़े बदलाव को लाने से आज बचें.
व्यापार
व्यापार को लेकर अनुकूलता तो रहेगी, पर असमंजस की स्थिति में निर्णय लेने में दिक्कत हो सकती है. इसलिए किसी भी प्रकार के नए लेनदेन और व्यापारिक निर्णय लेते समय अपनी कार्य क्षमताओं को जरूर देख लें.
विद्यार्थी
विद्यार्थी वर्ग के लिए अधिक सजकता की आवश्यकता है, थोड़ा सा अधिक प्रयास करना पड़ सकता है, पर परिणाम बहुत अच्छे रहेंगे और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, आज माँ दुर्गा का ध्यान कर कार्य करें.
रिश्ते
नए रिश्तों को लेकर आपसी मतभेद आज हो सकते हैं, प्रोफेशनल लाइफ में भी रिश्तो की अनबन देखने को मिल सकती है, दांपत्य जीवन को लेकर अनुकूलता रहेगी, आपसी सामंजस्य बढ़ेगा.
हेल्थ
आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर जिनको शारीरिक दर्द या हड्डियों संबंधी दिक्कत है, उन्हें आज सजकता रखनी चाहिए.
आज का उपाय
आज भगवान सूर्य के दर्शन कर पक्षियों को दान अवश्य दें. भगवान गणेश का ध्यान कर “ॐ गंग गणपतये नमः “मंत्र का जप करके दिन की शुरुआत करें.
कर्क राशिफल
कर्क राशि के लिए बुध की होरा में आज का दिन पराक्रम भर रहेगा, जितनी मेहनत करेंगे, उतनी ही सकारात्मक परिणाम की संभावनाएं बढ़ेगी. आज यात्राओं का योग भी बन रहा है, किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से आज बचें, आंख बंदकर विश्वास करना भारी पड़ सकता है. भाग्य का साथ 55% से 60% है.
कार्यक्षेत्र
आज कुछ विपरीत स्थितियां सामने आ सकती हैं, इसलिए जल्दबाजी में महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें.
जॉब
जॉब में स्थितियां सहज रहेंगी, पर कार्य को लेकर अनचाहा दबाव परेशान कर सकता है, अपनी बात को सहजता से रखने पर ही कार्य सिद्ध होंगे.
व्यापार
व्यापारिक प्रयास सफल रहेंगे. नई योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं, वही लेनदेन या वस्तुओं के खोने का भय आज बना रहेगा, इसलिए अपनी चीजों को लेकर सतर्क रहें, निवेश करते समय भी सावधानी बरतें.
विद्यार्थी
विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल रहेगा, पर नए प्रयास और नए तरीकों से कार्य करने, और बदलाव करने की प्रवृत्ति हावी होगी. इस कारण असफलता भी प्राप्त हो सकती है, शांत मन से कार्य करें.
रिश्ते
आज छोटे-भाई बहनों से नजदीकियां बढ़ेंगी, रिश्तो में सुधार आएगा, नए रिश्तों को लेकर भी सहजता रहेगी, दांपत्य जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा.
हेल्थ
आज स्वास्थ्य को लेकर सजकता रखें. कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है. अनजाने भय, घबराहट और तामसिक भोजन स्वास्थ्य के लिए विपरीत स्थितियां बना सकते हैं.
आज का उपाय
आज भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करके भगवान को पीला चंदन अर्पित कर दिन की शुरुआत करें. माथे पर पीला चंदन अवश्य लगाएं.
सिंह राशिफल
सिंह राशि के लिए बुध की होरा में आज का दिन कुछ परिवर्तनशील और मेहनत से भरा रहेगा. अपनी कल्पना शक्ति और यथार्थ के बीच सामंजस बनाने की आवश्यकता होगी. अचानक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, वहीं अपने ज्ञान और मनोबल का पूर्ण रूप से प्रयोग करने का दिन है, भाग्य का साथ 75% से 80% है.
कार्यक्षेत्र
आज मेहनत भरा दिन रहेगा, निवेश और आर्थिक पक्ष को लेकर अधिक सजग रहने की आवश्यकता है. वहीं कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव के चलते लाभ के अनुपात में कमी आ सकती है, भ्रमित हुए बगैर अपने पूर्ण मनोबल से कार्य करें.
जॉब
जॉब में आज लापरवाही महंगी पड़ सकती है, इसलिए अपने काम को गंभीरता से लें, वहीं अपने काम के प्रेजेंटेशन से आप लोगों को प्रभावित कर सकते हैं.
व्यापार
व्यापार में परिवर्तन और बड़े निर्णय के लिए उचित समय नहीं होगा, कोई पुराना विवाद या अधूरा काम परेशान कर सकता है.
विद्यार्थी
विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय, प्रयासों में सफलता मिलेगी, उच्च शिक्षा के लिए मार्ग प्रशस्त होंगे.
रिश्ते
नए रिश्तों को लेकर दिन अनुकूल है, घूमने-फिरने और उपहार के लेनदेन का समय रहेगा. वहीं दांपत्य जीवन में एक दूसरे से अधिक उम्मीदें रहेंगी, इसलिए एक दूसरे को समय दें.
हेल्थ
हेल्थ के लिए समान स्थितियां रहेंगी, पुराने रोग के चलते कुछ उतार-चढ़ाव रह सकता है.
आज का उपाय
मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करने से अनुकूलता बढ़ेगी. अपने घर के मंदिर में एकाग्रचित होकर “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र की एक माला 108 जप कर के ही दिन की शुरुआत करें.
कन्या राशिफल
कन्या राशि के लिए बुध की होरा में आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा. आर्थिक उन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. आज किसी भी प्रकार के मतभेद को अपने कार्य की सफलता के बीच ना आने दें और खर्च पर नियंत्रण रखें. आज भाग्य का साथ 50% से 60% के मध्य रहेगा.
कार्यक्षेत्र
आज कार्यों को लेकर उत्साह रहेगा, पर वहीं अधिक प्रयास करने की भी आवश्यकता रहेगी,. विरोधी सक्रिय रहेंगे, कर्ज के लेनदेन में भी सजगता रखें.
जॉब
जॉब मे भी आज अधिक प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी. लोगों से मतभेद हो सकते हैं, जिसके चलते किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है.
व्यापार
व्यापार के लिए दिन अनुकूल, थोड़ी गति मध्यम रहेगी, दिन के अंत तक लाभ की स्थितियां मिलेंगी.
विद्यार्थी
विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत की आवश्यकता है, व्यर्थ में समय खराब करने से बचें.
रिश्ते
रिश्तों की मधुरता को लेकर सजग रहें, गलतफहमी के चलते तनाव रह सकता है. दांपत्य जीवन में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
हेल्थ
आज सेहत सामान्य से बेहतर रहेगी. त्वचा संबंधी रोगों से परेशान होंगे, लोगों को सतर्कता रखने की आवश्यकता है.
आज का उपाय
आज दिन की अनुकूलता के लिए भगवान शंकर का जलाभिषेक करके दिन की शुरुआत करें.
तुला राशिफल
तुला राशि के लिए बुध की होरा में आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा, पर धन लाभ और सुख—सुविधाओं में वृद्धि होगी. बाहरी आय के स्रोत खुलेंगे, यात्राओं के योग बनते दिख रहे हैं. भाग्य का 75% से 80% साथ मिलेगा.
कार्यक्षेत्र
आज अत्याधिक आत्मविश्वास की आवश्यकता है. कई कार्यों को हाथ में लेकर चलने की प्रवृत्ति हावी होगी, जिस कारण से तनाव मिल सकता है. एकाग्रचित होकर बिना भ्रमित हुए कार्य करने का प्रयास अत्यधिक सफलता प्राप्त कराएगा.
जॉब
जॉब में व्यक्तिगत दबाव और आलोचना के डर से कार्य प्रभावित होंगे. तनाव भी मिल सकता है, इसलिए अपनी बुद्धि और कार्य कुशलता पर विश्वास रखकर आगे बढ़ें, सफलता प्राप्त कर पाएंगे.
व्यापार
व्यापारिक विस्तार का दिन रहेगा, सुव्यवस्थित ढंग से कार्य को करने की प्रवृत्ति हावी होगी. प्रेजेंटेशन के बल पर नई उपलब्धियां प्राप्त करेंगे.
विद्यार्थी
विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय थोड़ा सा विपरीत जा सकता है, बदलाव और कन्फ्यूजन का स्टेट हावी होगा.
रिश्ते
रिश्तों को लेकर सहजता रहेगी, नए संबंध बनेंगे, दांपत्य जीवन में अनुकूलता बढ़ेगी.
हेल्थ
आज पुराने रोग परेशान कर सकते हैं, स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
आज का उपाय
अपने मनोबल को बढ़ाने के लिए “ओम नमः शिवाय ” का जाप करें.
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि का बुध की होरा में आज का दिन थोड़ा सा उतार-चढ़ाव लेकर आएगा. लोगों से जुड़कर अपने सम्पर्क को बढ़ाने का समय रहेगा. धर्म के कार्यों से जुड़ने से लाभ रहेगा. आज आपकाो भाग्य का साथ 85% से 90% रहेगा.
कार्यक्षेत्र
आज परिवर्तन के योग बन रहे हैं, कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ेगा और विस्तार को लेकर भी सजग रहें.
जॉब
जॉब के लिए अनुकूल समय पर परिवर्तन से बचें, व आधिकारिक वर्ग से विरोध लेने से आज बचें. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.
व्यापार
व्यापार को लेकर भी बड़े निर्णय लेने में बहुत सजगता रखें. अत्यधिक खर्च तनाव दे सकता है. व्यापारिक विस्तार के लिए लोगों से संपर्क बनाने का दिन है.
विद्यार्थी
लंबे समय से चली आ रही विपरीत स्थितियां खत्म होंगी. मनोबल में वृद्धि होगी. एकाग्रता से किए गए प्रयास सफल रहेंगे.
रिश्ते
रिश्तों को लेकर पारदर्शिता रखने की आवश्यकता है, आपसी विश्वास के चलते तनाव मिल सकता है, दांपत्य जीवन में सहजता लाने के लिए एक दूसरे को समय दें.
हेल्थ
हेल्थ को लेकर आज का दिन कमजोर रह सकता है. कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है, इंफेक्शन और डाइजेस्टिव प्रॉब्लम समस्या का कारण हो सकते हैं.
आज का उपाय
अपने मनोरथ पूर्ण करने के लिए मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें और गुड़ का दान करें.
धनु राशिफल
धनु राशि के लिए बुध की होरा में आज का दिन सामान्य से उत्तम रहेगा. कार्यों में आया हुआ ठहराव खत्म होगा और गतिशीलता बढ़ेगी, सोचे हुए मनोरथ पूर्ण होंगे. आज आपको भाग्य का साथ 55% से 60% साथ मिलेगा.
कार्यक्षेत्र
आज के दिन कार्यक्षेत्र में मिला-जुला प्रभाव रहेगा, कार्यों में गति रहेगी, लोगों का सहयोग मिलेगा, पर पुराने विवादों और अरचनों के चलते अवरोध रहेंगे.
जॉब
जॉब को लेकर नई उम्मीदें और नया उत्साह रहेगा. अपने कार्य क्षेत्र को लेकर परिवर्तन का मन भी बनेगा.
व्यापार
व्यापारिक गतिविधियां औसत लाभ देकर जाएंगी, भविष्य की योजनाओं को बनाने के लिए अनुकूल समय है.
विद्यार्थी
आज के दिन विद्यार्थियों को सहजकता से अपने समय का उपयोग करना चाहिए. घूमने—फिरने की ओर बढ़ता रुझान आदत में परिवर्तित हो सकता है, इसलिए संतुलन बनाकर आगे बढ़ें.
रिश्ते
रिश्तों के लिए अनुकूल समय, पर उच्च महत्वाकांक्षाएं रिश्तों में तनाव दे सकती हैं. दांपत्य जीवन अनुकूल, एक दूसरे को महत्व देकर सहभागिता से जीवन मे आगे बढ़ें.
हेल्थ
आज स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा.
आज का उपाय
दिन की अच्छी शुरुआत और मनोरथ सिद्ध करने के लिए भगवान कृष्ण के मंत्रों का जाप करें.
मकर राशिफल
मकर राशि के लिए बुध की होरा मे आज का दिन अत्याधिक ऊर्जावान रहेगा. मानसिक एकाग्रता से और वाणी के प्रभाव को महत्व देते हुए आगे बढ़ें, भाग्य का साथ 60 से 62 प्रतिशत तक मिलेगा.
कार्यक्षेत्र
कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत को महत्व देते हुए आगे बढ़ें. लोगों के सहयोग पर आश्रित ना रहें. जिम्मेदारियां बढ़ने से कुछ तनाव भी रह सकता है.
जॉब
अपने कार्य को सुचारू रूप से करते हुए लोगों के सहयोग की अपेक्षा ना रखें, आधिकारिक वर्ग से तनाव की स्थिति बन सकती है.
व्यापार
व्यापारिक उतार-चढ़ाव रहेगा, व्यापार के विस्तार के लिए लेन-देन सजकता से करें, आय के स्रोतों में वृद्धि रहेगी.
विद्यार्थी
विद्यार्थी वर्ग को आज अधिक मेहनत की आवश्यकता है, अचानक से मन की एकाग्रता टूटने से घबराहट रह सकती है, इसलिए हनुमान जी का ध्यान कर अपने मन को एकाग्र रखें.
रिश्ते
नए रिश्तों में सामान्य स्थितियां रहेंगी, पर दांपत्य जीवन को लेकर आज सजकता रखें, जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें.
हेल्थ
स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन कमजोर रह सकता है, इसलिए तामसिक भोजन से बचें.
आज का उपाय
आज दिन की शुरुआत हनुमान जी के पूजन और ” ॐ हनुमते नमः ” मंत्र के जप से करें.
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के लिए बुध की होरा में आज का दिन उत्तम रहेगा. कार्य करने की क्षमताएं बढ़ेगी, बस छोटी-छोटी बातों को लेकर मन खराब करने से बचें. भाग्य का साथ 65% से 70% साथ मिलेगा.
कार्यक्षेत्र
कार्यक्षेत्र में आज जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे, लोगों का सहयोग और सम्मान में वृद्धि रहेगी. अपने अहं भाव को नियंत्रित रखें.
जॉब
जॉब को लेकर बेहतर स्थितियां रहेंगी. आधिकारिक वर्ग से सहयोग मिलेगा, पर कुछ कुछ बातें मन के अनुरूप न होने पर हताशा न आने दें. निरंतर प्रयास करते रहें क्योंकि आज भाग्यवश प्रयास सफल रहेंगे.
व्यापार
व्यापारिक विस्तार के लिए आज का दिन अनुकूल है. लोगों से संपर्क बनाने का दिन है, पर अचानक से बड़े निवेश या जोखिम उठाने की प्रवृत्ति से बचें.
विद्यार्थी
विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर, मेहनत को भाग्य का साथ मिलेगा, पराक्रम फलीभूत होगा.
रिश्ते
रिश्तों को लेकर सहज रहें, पारदर्शिता रखें. दांपत्य जीवन अनुकूल है.
हेल्थ
हेल्थ के लिए सामान से अच्छी स्थितियां रहेंगी, पर कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है. मानसिक चिंता तनाव दे सकती है.
आज का उपाय
आज भगवान शंकर का जलाभिषेक कर “ओम नमः शिवाय “मंत्र का जाप करके दिन की शुरुआत करें.
मीन राशिफल
आज मीन का दिन बुध की होरा में सामान्य से मध्यम रहेगा, पर मान सम्मान को लेकर सहजता अनुभव करेंगे. भाग्य का साथ 55 से 60% रहेगा.
कार्यक्षेत्र
नई सोच और नए विचारों को लेकर आगे बढ़ने पर काम सहज और अनुकूल होगा. वहीं पुरानी बातों को लेकर विरोध की स्थितियां आपको परेशान कर सकती हैं. विरोधी भी आज सक्रिय रहेंगे.
जॉब
जॉब को लेकर सामान्य से बेहतर स्थितियां रहेंगी, बस वाद-विवाद से बचें. बाहरी आय के स्रोत भी बढ़ेंगे, नई संभावनाओं का उदय होगा.
व्यापार
व्यापारिक विस्तार का समय रहेगा, पर अचानक से बड़ा निवेश करने से बचें, किसी गलत कमिटमेंट की वजह से आज परेशानी उठानी पड़ सकती है.
विद्यार्थी
विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल, लंबे समय से आ रही अड़चनें भी दूर होंगी, व्यर्थ घूमकर समय बर्बाद करने से बचें. धन के अपव्यय से बचें.
रिश्ते
आज रिश्तों को लेकर सहजता रहेगी. जीवन में उत्साह बना रहेगा. दांपत्य जीवन के लिए अनुकूलता है, पर भावनात्मक रूप से एक दूसरे को समझने की आवश्यकता है.
हेल्थ
हेल्थ को लेकर सामान्य से बेहतर स्थितियां रहेंगी, पर किसी प्रकार की चोट या गिरने का भय है.
आज का उपाय
मां दुर्गा की उपासना और हनुमान चालीसा के पाठ से दिन की शुरुआत करें.


