Tula Rashifal: चंद्रमा ने बदला चाल, दिन देगा संकेत; जानें फायदा होगा या नुकसान?

Tula Rashifal: चंद्रमा ने बदला चाल, दिन देगा संकेत; जानें फायदा होगा या नुकसान?

Last Updated:

Aaj Ka Tula Rashifal 1 April 2026: तुला राशि वालों आज चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर चुका है, जो आपके कुंडली के बारहवें भाव यानी व्यय, विदेश और हानि के भाव में स्थित है. ऐसे में दिन की ऊर्जा थोड़ी मिश्रित रह सकती है जहां कुछ क्षेत्रों में लाभ के संकेत हैं तो वहीं कुछ मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता भी है.

आज का तुला राशिफल. तुला राशि के जातकों के लिए 1 अप्रैल बुधवार का दिन नए महीने की एक महत्वपूर्ण शुरुआत लेकर आया है. आज चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर चुका है, जो आपके कुंडली के बारहवें भाव यानी व्यय, विदेश और हानि के भाव में स्थित है. ऐसे में दिन की ऊर्जा थोड़ी मिश्रित रह सकती है जहां कुछ क्षेत्रों में लाभ के संकेत हैं तो वहीं कुछ मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता भी है.

कार्य और व्यापार के क्षेत्र में आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. काम का दबाव सामान्य से ज्यादा रह सकता है जिससे मानसिक तनाव भी महसूस हो सकता है. हालांकि जो लोग विदेश से जुड़े कार्य जैसे आयात-निर्यात, ऑनलाइन व्यापार या विदेशी कंपनियों के साथ काम करते हैं उनके लिए आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है. किसी नए प्रोजेक्ट या काम की शुरुआत करने से पहले पूरी तरह रिसर्च करना बेहद जरूरी होगा, जल्दबाजी नुकसान का कारण बन सकती है.

रहें सतर्क, अनावश्यक खर्च होने की संभावना
आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज खर्चों में वृद्धि के योग बन रहे हैं. अचानक कोई अनावश्यक खर्च सामने आ सकता है जिससे बजट प्रभावित हो सकता है. इसलिए आज के दिन बड़े निवेश करने या किसी को उधार पैसे देने से बचना ही समझदारी होगी.

स्वास्थ्य के मामले में दिन कमजोर
स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. आपको मानसिक थकान, तनाव या उलझन महसूस हो सकती है. विशेषकर आंखों और पैरों में दर्द या परेशानी हो सकती है इसलिए आराम और संतुलित दिनचर्या बनाए रखना जरूरी है.

समझदारी से ही लें कोई फैसला
रिश्तों की बात करें तो आज संयम और समझदारी से काम लेना होगा. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है इसलिए संवाद में नरमी रखें और अनावश्यक बहस से बचें. साथ ही अपनी निजी बातें किसी से साझा करने से भी बचें, क्योंकि गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं.

About the Author

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed