वृषभ राशि पर आज मेहरबान होंगे यह ग्रह! अचानक मिलेगा रुका पैसा, जानें राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: काशी के ज्योतिष ने बताया कि आज वृषभ राशि के जातकों का पूरा दिन कैसा रहने वाला है. आज इन राशि वालों पर धन की वर्षा होगी. आज आपको अचानक आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा. आइए जानते हैं कि वृषभ राशि वालों का आज का दिन कैसा रहेगा.
वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 1 अप्रैल को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुधवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों पर आज धन की वर्षा होगी. आज आपको अचानक आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा. आज आप आत्मविश्वास से भरें रहेंगे और आपके आत्मविश्वास के कारण है. आपके सभी काम भी बनेंगे. आज आप अपने जीवन से जुड़े बड़े और अहम फैसले भी ले सकते हैं.
बिजनेज में वृद्धि के योग
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें है, आज उनके व्यवसाय में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं. आज आप पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यक्षेत्र में काम करेंगे. आज आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज आपको ऑफिस में अपनी काबिलियत साबित करनी होगी. परिस्तिथियां जैसी भी हो, आपको आपके सहयोगियों का साथ भी मिलेगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप सरकारी स्कीम में पैसा इन्वेस्टमेंट करेंगे, तो इससे सुरक्षित रिटर्न मिलेगा.
लव लाइफ रहेगा बिंदास
वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ आज बेहतरीन होगा. आप अपने पार्टनर के साथ थोड़ा वक्त जरूर बिताएं, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे. आज आप लांग ड्राइव पर भी जा सकते हैं. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो बाहर घूमने भी जा सकते हैं.
दही-गुड़ का करें दान
आज आपका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक गणेश जी की पूजा आराधना करें और दही-गुड़ का दान करें. इससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


