Aaj Ka Panchang: आज महावीर जयंती के साथ हनुमानजी का व्रत, मंगल दोष होगा शांत, पंचांग से जा
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 31 March 2025: आज महावीर जयंती के साथ मंगलवार का व्रत किया जाएगा. मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमानजी और ग्रहों के सेनापति मंगल देव को समर्पित है. आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी उपरांत चतुर्दशी तिथि, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, गण्ड योग और दिन मंगलवार है. ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार का संबंध ग्रह मंगल से माना जाता है, जो ऊर्जा, पराक्रम और साहस का प्रतीक है. माना जाता है कि हनुमान जी की पूजा करने से मंगल ग्रह के अशुभ प्रभावों को कम किया जा सकता है. विशेष रूप से जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष होता है, उनके लिए मंगलवार का व्रत और पूजा लाभकारी मानी जाती है. तिथि की बात करें तो शुक्ल त्रयोदशी सुबह 6 बजकर 55 मिनट तक, इसके बाद शुक्ल चतुर्दशी रहेगी. मंगलवार को की गई हनुमान पूजा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का भी एक माध्यम है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त नियमित रूप से मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करते हैं, उन्हें भय, रोग और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है. साथ ही शनि के साथ-साथ ग्रह-नक्षत्रों के अशुभ प्रभाव से भी मुक्ति मिलेगी. आज रवि योग और अमृत काल के कारण शुभ कार्यों के लिए अच्छा समय रहेगा. अभिजित मुहूर्त में कोई भी महत्वपूर्ण काम शुरू किया जा सकता है. वहीं राहुकाल में नया काम शुरू करने या यात्रा से बचना चाहिए. आज व्रत रखकर विधि विधान के साथ हनुमानजी की पूजा अर्चना करें और सिंदूर व चोला अर्पित करें. इसके बाद गुड़-चना का भोग लगाएं, फिर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंग बाण का जाप करना अत्यंत फलदायी माना गया है. पाठ करने के बाद चमेली के तेल से हनुमानजी की आरती करें, फिर जयकारे लगाएं. पंचांग के अनुसार आज कई महत्वपूर्ण योग और मुहूर्त बन रहे हैं, जिनका सही समय जानकर आप शुभ कामों की योजना बना सकते हैं. चलिए मंगलवार के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल और दिशाशूल के बारे में जान लेते हैं.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 31 मार्च 2026
आज की तिथि- त्रयोदशी – 06:55 ए एम तक, फिर चतुर्दशी तिथि
आज का नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी – 03:20 पी एम तक, इसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र
आज का करण- तैतिल – 06:55 ए एम तक, गर – 06:57 पी एम तक, वणिज
आज का योग- गण्ड – 03:41 पी एम तक, वृद्धि योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- सिंह उपरांत कन्या राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:13 ए एम
सूर्यास्त- 06:38 पी एम
चन्द्रोदय- 05:14 पी एम
चन्द्रास्त- 05:29 ए एम, 1 अप्रैल
आज के शुभ योग और मुहूर्त 31 मार्च 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:40 ए एम से 05:26 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:01 पी एम से 12:50 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:19 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:37 पी एम से 07:00 पी एम
अमृत काल : 08:48 ए एम से 10:26 ए एम
निशिता मुहूर्त: 12:02 ए एम, 12:48 ए एम, 1 अप्रैल
रवि योग: 06:13 ए एम से 03:20 पी एम
शिववास: नंदी पर – 06:55 ए एम तक, उसके बाद भोजन में
आज के अशुभ मुहूर्त 31 मार्च 2025
राहुकाल: 03:32 पी एम से 05:05 पी एम
यमगण्ड: 09:19 ए एम से 10:52 ए एम
आडल योग: 03:20 पी एम से 08:16 पी एम
विडाल योग: 06:13 ए एम से 03:20 पी एम
दुर्मुहूर्त: 08:42 ए एम से 09:31 ए एम
गुलिक काल: 12:25 पी एम से 01:59 पी एम
दिशाशूल- उत्तर


