आज चमकेगा वृश्चिक वालों का भाग्य, करियर-व्यापार में उन्नति के आसार, लव लाइफ भी टनाटन!

आज चमकेगा वृश्चिक वालों का भाग्य, करियर-व्यापार में उन्नति के आसार, लव लाइफ भी टनाटन!

Last Updated:

Vrishchik Rashifal 30 March 2026: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 30 मार्च का दिन हर लिहाज से शुभ है. करियर में प्रगति, पुराने निवेश से लाभ, परिवार में सुकून रहने की संभावना है. आज के दिन श्री गणेश की आराधना करें और दान दें तो लाभ मिलेगा.

सीतामढ़ी. 30 मार्च का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आया है. ग्रहों की स्थिति संकेत दे रही है कि आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और लंबे समय से अटके हुए कार्यों में गति आएगी. मानसिक रूप से आप स्वयं को काफी मजबूत अनुभव करेंगे, जिससे कठिन निर्णय लेना भी आपके लिए आसान हो जाएगा. सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और आपके विचारों की सराहना होगी. आज का दिन योजनाबद्ध तरीके से काम करने का है, ताकि आप मिलने वाले अवसरों का पूरा लाभ उठा सकें.

कार्यक्षेत्र और आर्थिक प्रगति
ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार, करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन बेहद फलदायी रहने वाला है. कार्यस्थल पर आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की गुणवत्ता से प्रभावित होंगे, जिससे पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं. व्यापारियों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ की नई खिड़कियां खोलने वाला है.

किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है. ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, यदि आप साझेदारी में कोई नया स्टार्टअप शुरू करने की सोच रहे हैं, तो कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए आज का समय अनुकूल है. बस जल्दबाजी में कोई भी बड़ा वित्तीय जोखिम लेने से बचें.

स्वास्थ्य और पारिवारिक तालमेल
स्वास्थ्य के मोर्चे पर आज आपको विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. बदलते मौसम के कारण गले या छाती में संक्रमण जैसी छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.

पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ चल रहे पुराने मतभेद आज समाप्त होंगे और आपसी समझ बढ़ेगी. शाम का समय परिवार के साथ किसी मांगलिक चर्चा या मनोरंजन में व्यतीत होगा, जिससे मानसिक तनाव कम होगा.

आज का विशेष मार्गदर्शन और शुभ रंग
आज के दिन को और भी अधिक सफल बनाने के लिए वृश्चिक राशि वालों को श्री गणेश जी की आराधना करनी चाहिए. ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करने से आपके कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी. ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार, आज आपके लिए शुभ रंग केसरिया और शुभ अंक 3 रहेगा. दान-पुण्य के कार्यों में रुचि लेना आपके मानसिक सुकून को बढ़ाएगा. किसी जरूरतमंद की गुप्त रूप से सहायता करना आपके भाग्य को चमकाने में सहायक सिद्ध होगा, जिससे दिन के अंत तक आप स्वयं को संतुष्ट महसूस करेंगे.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें

Source link

You May Have Missed