वृषभ राशि वाले आज संभलकर रहें, आ सकती है बड़ी आफत, जरूर करें यह उपाय
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातक आज मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे. आज आपको आर्थिक नुकसान की संभावना है. आज आप वाहन चलाने में भी सावधानी रखें, वरना आपको चोट लग सकती है. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं कि वृषभ राशि वालों का आज का दिन कैसा रहेगा.
वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 30 मार्च को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और सोमवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज मघा नक्षत्र और शूल योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा सिंह राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातक आज मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे. आज आपको आर्थिक नुकसान की संभावना है. आज आप वाहन चलाने में भी सावधानी रखें, वरना आपको चोट लग सकती है. आज आप यात्रा की सोच रहे हैं, तो फिलहाल आप अपने इस फैसले को टाल दें.
बिजनेज में नुकसान की संभावना
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें अपना पूरा फोकस अपने काम पर रखना होगा. आज आपको पैसों के लेन-देन में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है. आज आपके पैसे लंबे समय के लिए फंस सकते हैं. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज आप ऑफिस में काम को लेकर टेंशन में रहेंगे. आज आपको बॉस की फटकार भी लग सकती है. बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप सोने-चांदी में पैसा इन्वेस्टमेंट से बचें, वरना आपको नुकसान भी हो सकता है.
पार्टनर के साथ बिताएंगे वक्त
वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ आज सामान्य होगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर भी घूमने जा सकते हैं. आज आप अपने पार्टनर के साथ जितना वक्त बिताएंगे, उतना आप दोनों एक-दूसरे को समझ पाएंगे. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन बेहतरीन होगा.
दही का करें सेवन
आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 2 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक शिवलिंग पर गंगाजल का अभिषेक करेंगे, तो इससे मांगलिक संकट दूर होंगे. आज आप दही का सेवन करेंगे, तो इससे आपके जीवन के संकट दूर होंगे.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


