मिथुन, कुंभ समेत 6 राशियों को किस्मत के सहयोग से हर सुख की होगी प्राप्ति, मंगल गोचर से होग
Weekly Horoscope 30 March to 5 April 2026: अप्रैल का पहला सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से काफी फलदायक रहने वाला है. इस सप्ताह मंगल ग्रह मीन राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां पहले से ही शनि और सूर्य ग्रह विराजमान हैं. वहीं सूर्य रेवती नक्षत्र में और शुक्र ग्रह भरणी नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. ग्रह-नक्षत्र के गोचर और अन्य संयोग से अप्रैल के पहले सप्ताह में मीन राशि में सूर्य, शनि और मंगल ग्रह की युति से आदित्य मंगल, त्रिग्रही योग समेत शुभ योग भी बन रहे हैं, जो वृषभ, मिथुन, कुंभ समेत 6 राशियों के लिए लाभदायक रहने वाला है. वहीं मेष, तुला, मीन समेत कई राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं अप्रैल का पहला सप्ताह 30 मार्च से 5 अप्रैल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष साप्ताहिक राशिफल 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 (Mesh Weekly Rashifal)
अप्रैल का पहला सप्ताह मेष राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती के पहले चरण का प्रभाव बना हुआ है. साथ ही आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह फिलहाल राहु के साथ कुंभ राशि में विराजमान हैं. मेष राशि वाले इस सप्ताह धन का लेन देने करने से बचें अन्यथा आपका धन फंस सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से सर्दी जुकाम या मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं, जिसकी वजह से हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. अगर आप यात्रा करने जा रहे हैं तो इस सप्ताह अपने सामान का विशेष ध्यान रखें.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)
अप्रैल के पहले सप्ताह वृषभ राशि वालों को चल रही परेशानियों का समाधान प्राप्त होगा और आपको सभी कार्यों में मानसिक सुख की प्राप्ति हो सकती है. आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह फिलहाल मंगल ग्रह की राशि मेष में विराजमान हैं. छात्रों के लिए समय अनुकूल बना रहेगा और इस अवधि में पिता व गुरुजनों का पूरा साथ रहेगा. मकान जमीन के कार्यों से धन लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते हैं और किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. ससुराल पक्ष में चल रही समस्याएं खत्म होती दिखेंगी और जीवनसाथी का हर कदम पर पूरा साथ मिलेगा.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 (Mithun Weekly Rashifal)
अप्रैल के पहले सप्ताह मिथुन राशि वालों को पराक्रम के बल पर धन लाभ की प्राप्ति होगी और बाजार में आपकी प्रतिष्ठा मजबूत होगी. आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह फिलहाल बुध कुंभ राशि में उदय अवस्था में मंगल और राहु के साथ युति बना रहे हैं. बुध ग्रह की मंगल और राहु की युति के प्रभाव से सरकारी कार्य बिना अवरोध के पूर्ण होंगे और नया वाहन की खरीदारी कर सकते हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों का अप्रेजल अच्छा हो सकता है, जिससे आपके पद और सैलरी में वृद्धि होगी. संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिल सकती है और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं.
कर्क साप्ताहिक राशिफल 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 (Kark Weekly Rashifal)
कर्क राशि वालों के लिए अप्रैल का पहला सप्ताह सामान्य बना रहेगा क्योंकि आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा तीन राशियों में संचार करने वाले हैं. इस सप्ताह आपको पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में परेशानी और चिंता तो बनी रहेगी, लेकिन जल्द ही उसका समाधान भी प्राप्त हो सकता है. अगर आप निवेश करते हैं तो इस सप्ताह किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें अन्यथा आपका धन फंस सकता है. सेहत को लेकर कोई लापरवाही ना बरतें, अपने साथ साथ परिवार की सेहत का भी पूरा ध्यान रखें. वाहन इत्यादि चलाते समय सावधानी रखे ,चोट चपेट आशंका बन सकती है.
सिंह साप्ताहिक राशिफल 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 (Singh Weekly Rashifal)
सिंह राशि वालों के लिए अप्रैल का पहला सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी सिंह, शुक्र और शनि ग्रह के साथ युति बना रहे हैं और आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव भी बना हुआ है. इस राशि के नौकरी पेशा जातक कामकाज में बेहद सावधानी बरतें अन्यथा अधिकारी नाराज हो सकते हैं और आपका अप्रेजल खराब हो सकता है. स्वास्थ्य ठीक ठाक बना रहेगा, लेकिन पेट से संबंधित कोई विकार परेशान कर सकता है इसलिए बाहर के खान-पान से बचें.
कन्या साप्ताहिक राशिफल 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 (Kanya Weekly Rashifal)
कन्या राशि वालों के लिए अप्रैल का पहला सप्ताह अच्छा रहने वाला है. आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह फिलहाल कुंभ राशि में मौजूद हैं और राहु और मंगल ग्रह के साथ विराजमान हैं. इस सप्ताह आपके खर्चों में वृद्धि देखने को मिलेगी और कोई जरूरी सरकारी कार्य अटक सकता है, जिसकी वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. क्रोध तथा चिड़चिड़ेपन से दूर रहें अच्छा रहेगा अन्यथा पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ किसी बात पर बहसबाजी होने की आशंका बन रही है.
तुला साप्ताहिक राशिफल 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 (Tula Weekly Rashifal)
तुला राशि वालों के लिए अप्रैल का पहला सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह फिलहाल मेष राशि में विराजमान हैं, जिससे आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है लेकिन किसी भी तरह के निवेश से इस सप्ताह बचें. इस सप्ताह आप अपनी सुख सुविधाओं को और अच्छा करने पर खर्च कर सकते है और जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातक ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें अन्यथा कामकाज में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं. साथ ही किसी भी तरह की यात्रा से बचें.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)
वृश्चिक राशि वालों के लिए अप्रैल का पहला सप्ताह ठीक ठाक बना रहेगा. आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह फिलहाल कुंभ राशि में राहु और बुध के साथ युति बना रहे हैं. इस सप्ताह नौकरी पेशा जातक अप्रेजल फॉर्म भरते समय किसी भी तरह की गलती करने से बचें और बाहर के खान-पान से भी बचें. व्यापार करने वाले इस सप्ताह उधारी में माल देने से बचें और काम करने वालों पर पूरी नजर बनाए रखें. वैवाहिक तथा पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. साथ ही किसी मांगलिक कार्यक्रम में भागीदारी हो सकती है लेकिन का अंत मैं कुछ खर्च बढ़ सकता है.
धनु साप्ताहिक राशिफल 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)
धनु राशि वालों के लिए अप्रैल के पहले सप्ताह भाग्य का विकास होगा और किए जा रहे कार्य सफल होंगे. आपकी राशि के स्वामी गुरु ग्रह फिलहाल मार्गी अवस्था में चल रहे हैं. किस्मत का भरपूर साथ होने से आपको कार्यक्षेत्र में सफलता जल्दी प्राप्त होगी. नौकरी पेशा वर्ग के लोगों को अपने बॉस से तारीफ मिल सकती है. इस राशि के जो जातक काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनको जॉब से संबंधित कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है. लव लाइफ भी आपकी अच्छी रहने वाली है. किसी धार्मिक संस्था से जुड़ सकते हैं तथा धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा.
मकर साप्ताहिक राशिफल 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 (Makar Weekly Rashifal)
मकर राशि वालों के लिए अप्रैल का पहला सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में मकर राशि वाले अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा मासिक बजट खराब हो सकता है. माताजी के साथ आपके संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. नौकरी पेशा और व्यापारियों को इस सप्ताह सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. जीवनसाथी की सेहत भी खराब हो सकता है और उस पर खर्च भी हो सकता है. अहंकार का त्याग करें अन्यथा कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है. इस सप्ताह परिवार के किसी सदस्य के साथ बहसबाजी हो सकती है.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)
कुंभ राशि वालों के लिए अप्रैल का पहला सप्ताह अच्छा रहने वाला है. कुंभ राशि में फिलहाल राहु, मंगल और बुध ग्रह की युति बन रही है, जिससे आपको समय समय पर किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. खुद का बिजनेस करने वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित सिद्ध होगा. व्यापारिक वर्ग को धन लाभ होने से संचय धन में वृद्धि होगी. करियर के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा जा सकता है. सरकार से जुड़े कार्य लाभ दे सकते है. हालांकि स्वास्थ्य का ध्यान रखें सिरदर्द की समस्या हो सकती है. छात्रों को अधिक परिश्रम से सफलता मिलेगी.
मीन साप्ताहिक राशिफल 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 (Meen Weekly Rashifal)
मीन राशि वालों को अप्रैल के पहले सप्ताह शत्रुओं से सावधान रहना पड़ेगा अन्यथा कोई आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है. इस समय आपकी राशि में शनि और सूर्य की युति बन रही है. साथ ही आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव भी बना हुआ है इसलिए आपको सतर्कता से कार्य करने की आवश्यकता है. नौकरी तथा व्यापारिक क्षेत्र मैं आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा तभी सफलता प्राप्त होगी. व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें अन्यथा कानूनी मामलों में फंस सकते हैं. छोटी दूरी की यात्राएं होती रहेगी और खर्च भी बना रहेगा.


