29 मार्च को आश्लेषा नक्षत्र का प्रभाव…आज जन्म लेने वाले बच्चे होंगे बेहद खास, ज्योतिषी स
Last Updated:
Astrology: अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम के अनुसार 29 मार्च 2026 आश्लेषा नक्षत्र और कर्क राशि में चंद्रमा के प्रभाव से जन्म लेने वाले बच्चों के लिए शुभ है. ऐसे बच्चे भावनात्मक रूप से मजबूत, बुद्धिमान, संवेदनशील और परिवार प्रिय होते हैं. इनमें नेतृत्व क्षमता, गहरी सोच और आत्मविश्वास प्रबल रहता है. नामकरण के लिए डी, डू, डे, डो अक्षर शुभ माने जाते हैं.
अयोध्या: व्यक्ति के जीवन पर ज्योतिष शास्त्र का विशेष प्रभाव होता है. ज्योतिष शास्त्र के आधार पर ही व्यक्ति की कुंडली और भाग्य का आकलन किया जाता है. प्रतिदिन ग्रह नक्षत्र की स्थिति में बदलाव भी होता है. जिसका प्रभाव व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक रहता है. ऐसी स्थिति में आज 29 मार्च है और आज के दिन ग्रह नक्षत्र की कैसी स्थिति रहेगी. जन्म लेने वाले बच्चों पर किस प्रकार प्रभाव पड़ेगा. किस अक्षर से नामकरण करना शुभ रहेगा, तो चलिए अयोध्या के ज्योतिष से विस्तार से जानते हैं.
दरअसल अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि 29 मार्च 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से जन्म लेने वाले बच्चों के लिए काफी शुभ माना जा रहा है. इस दिन आश्लेषा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और चंद्रमा कर्क राशि में स्थित होगा, जिससे भावनात्मक मजबूती, बुद्धिमत्ता और संवेदनशीलता का विशेष योग बनता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि में चंद्रमा की उपस्थिति बच्चों को मानसिक रूप से तेज, परिवार प्रिय और परिस्थितियों को समझने वाला बनाती है. ऐसे बच्चे बचपन से ही अपनी बातों और व्यवहार से दूसरों पर प्रभाव डालने की क्षमता रखते हैं.
आश्लेषा नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चों में गहरी सोच, तेज निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास देखा जाता है. ये बच्चे अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहते हैं और कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखते हैं. नेतृत्व क्षमता इनके स्वभाव में स्वाभाविक रूप से दिखाई देती है.कई बार ये अपने कार्य को अलग ढंग से करने की इच्छा रखते हैं और भीड़ से अलग पहचान बनाना चाहते हैं. परिवार के प्रति लगाव और सुरक्षा की भावना भी इनमें प्रबल रहती है.
नामकरण के लिए ‘डी’, ‘डू’, ‘डे’, ‘डो’ अक्षर शुभ माने गए हैं. इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम बच्चों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और ग्रहों का संतुलन बनाए रखने में सहायक माने जाते हैं.
इस दिन के शुभ मुहूर्तों में ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:49 से 5:37 बजे तक, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:51 बजे तक और अमृत काल 1:01 से 2:36 बजे तक रहेगा. इन समयों में जन्म, नामकरण या शुभ कार्य विशेष फलदायी माने जाते हैं.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें


