Mangal Gochar 2026: मंगल का मीन राशि में गोचर, 2 अप्रैल से सूर्य, शनि और मंगल युति से मिथु
2 अप्रैल से सूर्य, शनि और मंगल युति से मिथुन, धनु समेत 5 राशियों को होगा धनलाभ
Last Updated:
Mangal Gochar 2026: मंगल ग्रह 2 अप्रैल को मीन राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां पहले से ही पिता-पुत्र यानी सूर्य और शनि मौजूद हैं. मीन राशि में बन रही सूर्य, मंगल और शनि ग्रह की युति से मिथुन, धनु समेत 5 राशियों को अच्छा लाभ होने वाला है. वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को शक्ति, साहस, पराक्रम और परिवर्तन का कारक ग्रह माना गया है. मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह जब एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं, तब उसका प्रभाव देश दुनिया समेत मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ता है. आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको सूर्य, शनि और मंगल की युति से फायदा होने वाला है.
Mangal Shani Surya Yuti In Meen Rashi: मंगल ग्रह 2 अप्रैल दिन गुरुवार को मीन राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां पहले से ही ग्रहों के राजा सूर्य और न्याय व कर्म के कारक ग्रह शनि पहले से मौजूद हैं. इस तरह मीन राशि में सूर्य, मंगल और शनि की युति बन रही है, जिससे त्रिग्रही योग, आदित्य मंगल योग का निर्माण हो रहा है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि में बन रही सूर्य, शनि और मंगल ग्रह की युति बेहद शक्तिशाली ग्रहों की युति है और इस युति से मिथुन, धनु समेत 5 राशियों को अच्छा लाभ मिलने वाला है. तीन ग्रहों की युति से इन राशियों के अंदर साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी और जरूरी निर्णय आसानी से ले पाने की स्थिति में होंगे. आइए जानते हैं मीन राशि में बन रही सूर्य, शनि और मंगल ग्रह की युति से किन किन राशियों को लाभ होने वाला है…
मंगल, शनि और सूर्य ग्रह की युति का मिथुन राशि पर प्रभाव
सूर्य, मंगल और शनि ग्रह की युति के प्रभाव से मिथुन राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को मेहनत और प्रफेशनली रवैये के कारण सफलता मिलने के अच्छे मौके बनेंगे और अच्छी सैलरी के साथ प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं. इस दौरान आपकी कड़ी मेहनत से आपकी क्षमताएं और मजबूत होंगी. व्यापार के क्षेत्र में, अगर आप बिजनेस कर रहे हैं तो शुरुआत में आपको सामान्य लाभ मिल सकता है, लेकिन बाद में मुनाफा बढ़ सकता है. इस गोचर के दौरान आप अपने प्रतिस्पर्धियों के लिए एक मजबूत प्रतिद्वंदी साबित हो सकते हैं और इस तरह अपनी ताकत दिखा सकते हैं.
मंगल, शनि और सूर्य ग्रह की युति का कर्क राशि पर प्रभाव
मंगल, शनि और सूर्य ग्रह की युति से कर्क राशि वालों को इस अवधि में कई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सोच रहे हैं, उन्हें इस अवधि में अच्छी शुरुआत मिल सकती है. तीन ग्रहों की युति के प्रभाव से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके द्वारा सोचे हुए सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे. आपके बच्चों के लिए भी यह अवधि शानदार रहने वाले है और वे तरक्की करेंगे. फिजूल के खर्चों से आपको मुक्ति मिलेगी और बजट बनाकर चलने से आपको फायदा भी होगा. परिवार या दोस्तों में किसी के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं तो इस अवधि में सभी गलतफहमी दूर होने के योग बन रहे हैं.
मंगल, शनि और सूर्य ग्रह की युति का कन्या राशि पर प्रभाव
मंगल, सूर्य और शनि की युति से कन्या राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके सोचे हुए सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को अगर ऑफिस में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वह समस्या दूर हो जाएगी और अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. तीन ग्रहों की युति के शुभ प्रभाव से इस अवधि में मकान व वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी और आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा. अगर परिवार में कोई परेशानी चल रही है तो वह दूर हो जाएगी और माता पिता की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा.
मंगल, शनि और सूर्य ग्रह की युति का धनु राशि पर प्रभाव
शनि, मंगल और सूर्य ग्रह की युति से धनु राशि वालों का काफी मनोबल बढ़ेगा और साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से जरूरी निर्णय आसानी से पाने की स्थिति में होंगे. इस अवधि में विदेशी स्रोतों से अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है और दोस्तों से अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. अगर आप जमीन या आवासीय संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल है. तीन ग्रहों की युति के प्रभाव से धनु राशि वालों की घर या कामकाज से जुड़ी हुई कई चिंताएं दूर होंगी और आपको किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का साथ भी मिलेगा, जिससे आपके कई अटके हुए कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे.
मंगल, शनि और सूर्य ग्रह की युति का कुंभ राशि पर प्रभाव
सूर्य, शनि और मंगल ग्रह की युति से कुंभ राशि वालों को भाई-बहनों से लाभ मिलने की संभावना है और परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने के योग बन रहे हैं. कुंभ राशि वालों की इस अवधि में आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और धन की वजह से अटके हुए कार्य पूरे होने के संभावना बन रही है. इस समय आपको अपने करीबी लोगों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है. हालांकि, इसके लिए आपको अतिरिक्त मेहनत और समय देना पड़ सकता है. जब मंगल मीन राशि में रहेंगे, तब आप अपने लक्ष्यों को पाने और इच्छाओं को हकीकत में बदलने के लिए पूरी लगन दिखाएंगे.
About the Author

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें


