धनु राशि वालों का आज का दिन रहेगा शुभ, कारोबार में लाभ के योग, करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 28 march 2026: ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातक अगर किसी तरह का कोई सरकारी काम करवाना चाहते हैं, तो आज के दिन उसमें बाधा आ सकती है, जिससे आपको तनाव हो सकता है. आज के दिन आपको अपने कारोबार में बड़ा फायदा मिल सकता है. अगर आप कारोबार करते हैं तो आपको कोई नई डील मिल सकती है. इसके साथ ही आज आपकी आमदनी का नया रास्ता भी मिल सकता है
Aaj ka dhanu Rashifal
28 मार्च 2026 के दिन धनु राशि के जातकों के लिए कई बड़ी खुशखबरी सामने आ सकती है. हालांकि आज के दिन आपको काफी सतर्कता भी बरतने की जरूरत है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन राजराजेश्वरी योग का भी निर्माण हो रहा है. जिसका भी फायदा धनु राशि के जातकों को देखने को मिलेगा.
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन राजराजेश्वरी योग के कारण धनु राशि के जातक का दिन काफी खास रहने वाला है. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों की तलाश आज पूरी हो सकती है. इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज आपको अपने मनचाही चीजों को पूरा करने में भी सफलता मिलेगी.
सरकारी काम में आ सकती है बाधा
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातक अगर किसी तरह का कोई सरकारी काम करवाना चाहते हैं, तो आज के दिन उसमें बाधा आ सकती है, जिससे आपको तनाव हो सकता है. हालांकि आज के दिन आपको अपने कारोबार में बड़ा फायदा मिल सकता है. अगर आप कारोबार करते हैं तो आपको कोई नई डील मिल सकती है. इसके साथ ही आज आपकी आमदनी का नया रास्ता भी मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी. उन्होंने बताया कि आज के दिन आपका दिन काफी बोरिंग हो सकता है. इस समय आज आप अपने दोस्तों के साथ सैर पर जा सकते हैं. इसके साथ ही आज आप अपने परिवार के साथ भी घूमने जा सकते हैं, इससे आपका दिन अच्छा बीतेगा.
ना करें किसी पर भी विश्वास
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने कार्यस्थल पर किसी पर भी विश्वास नहीं करना चाहिए. लोग आपके विश्वास का गलत फायदा उठा सकते हैं. उन्होंने बताया कि आज आपको अपने लव लाइफ के लिए काफी धैर्यवान होना होगा. उन्होंने बताया कि आपको कई बातों को आज नजरअंदाज करना होगा और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. धनु राशि के जातकों का शादीशुदा जीवन आज मजबूत होने वाला है. आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे. धनु राशि के जातकों को आज भगवान सूर्य की उपासना करनी चाहिए और उन्हें भगवान सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए, ऐसा करना उनके लिए शुभ रहेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक दो रहने वाला है.


