तुला राशिफल: करियर में बड़ा बदलाव, चंद्रमा दशम भाव में, प्रमोशन के संकेत

तुला राशिफल: करियर में बड़ा बदलाव, चंद्रमा दशम भाव में, प्रमोशन के संकेत

Last Updated:

Aaj Ka Tula Rashifal 28 March 2026: तुला राशि वालों चंद्रमा आज मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि यानी आपके कर्म और करियर के भाव यानी दशम भाव में प्रवेश कर रहे हैं.यह संकेत देता है कि आज का दिन केवल सोचने का नहीं बल्कि एक्शन लेने का है. यदि आप लंबे समय से किसी अवसर का इंतजार कर रहे थे तो आज वह समय आ चुका है जब आपको आगे बढ़कर निर्णय लेना चाहिए.

ख़बरें फटाफट

आज का तुला राशिफल: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. चंद्रमा आज मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि यानी आपके कर्म और करियर के भाव यानी दशम भाव में प्रवेश कर रहे हैं. यह संकेत देता है कि आज का दिन केवल सोचने का नहीं बल्कि एक्शन लेने का है. यदि आप लंबे समय से किसी अवसर का इंतजार कर रहे थे तो आज वह समय आ चुका है जब आपको आगे बढ़कर निर्णय लेना चाहिए.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार कार्य और व्यापार के क्षेत्र में आज आपका पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहेगा. आज ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर भी है जो खुद को साबित करने का है. आपकी मैनेजमेंट स्किल्स और लीडरशिप क्वालिटी आज आपके वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित कर सकती हैं. आज प्रमोशन नई जॉब या किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलने के योग भी बन रहे हैं. व्यापारियों के लिए भी आज का  दिन अनुकूल है जो नए सौदे या विस्तार की योजना पर काम कर सकते हैं.

किसी भी तरह की बहस या विवाद से दूर रहें
काम की व्यस्तता के कारण आज आप अपने परिवार या जीवनसाथी को कम समय दे पाएंगे. स्वास्थ्य के मामले में पैरों या घुटनों में दर्द और हल्की थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम और संतुलित दिनचर्या बनाए रखना जरूरी है. सावधानी के तौर पर आज कार्यस्थल पर किसी भी तरह की बहस या विवाद से दूर रहें. ऑफिस पॉलिटिक्स से खुद को बचाकर रखें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें, तभी सफलता आपके कदम चूमेगी.

About the Author

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed