मां कात्यायनी के 3 प्रसिद्ध मंदिर, जहां दर्शन मात्र से मिटते हैं सारे कष्ट

मां कात्यायनी के 3 प्रसिद्ध मंदिर, जहां दर्शन मात्र से मिटते हैं सारे कष्ट

होमताजा खबरधर्म

मां कात्यायनी के 3 प्रसिद्ध मंदिर, जहां दर्शन मात्र से मिटते हैं सारे कष्ट

Last Updated:

Maa Katyayani Temples: आज चैत्र नवरा​त्रि छठा दिन मां कात्यायनी की पूजा का है. इस दिन मां कात्यायनी के मंदिरों में भक्तों का तांता लगता है. देश में मां कात्यायनी के 3 ऐसे मंदिर हैं, जिसमें दर्शन मात्र से ही कष्ट दूर होते हैं.

Zoom

चैत्र नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा करते हैं. (IANS)

Maa Katyayani Temples: आज 24 मार्च को चैत्र नवरा​त्रि का छठा दिन है. इस दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा करते हैं. मां दुर्गा ने कात्यायन ऋषि के घर पुत्री के रूप में जन्म लिया था, इस वजह से इनको देवी कात्यायनी कहा जाता है. मां कात्यायनी की पूजा और दर्शन से सभी प्रकार के कष्ट मिट जाते हैं. मां कात्यायनी को शक्ति और भय से मुक्ति का रूप माना जाता है. मां के दर्शन से भय से मुक्ति मिलती है और जीवन में आ रही बाधाओं से भी मुक्ति मिलती है. आज हम मां कात्यायनी के प्रसिद्ध शक्तिपीठ और सिद्धपीठ मंदिर की जानकारी लेकर आए हैं, जहां दर्शन करने से सारे कष्टों से मुक्ति मिलती है.

दिल्ली के छत्तरपुर में विराजमान हैं मां कात्यायनी

दिल्ली में मां कात्यायनी का प्रसिद्ध और शक्तिशाली मंदिर मौजूद है, जहां मां कात्यायनी साक्षात अस्त्र और शस्त्र के साथ भक्तों को दर्शन देती हैं. मंदिर दिल्ली के छत्तरपुर में मौजूद है, जहां मेट्रो के जरिए आराम से पहुंचा जा सकता है. खास बात यह है कि मां के दर्शन साल में 12 दिन ही हो पाते हैं. चैत्र और शारदीय नवरात्रि में नौ दिन मां का विशेष दरबार लगता है और बाकी समय दरबार बंद रहता है.

खगड़िया में है मां कात्यायनी धाम

बिहार के खगड़िया में मां कात्यायनी धाम है. यह मंदिर भी शक्तिपीठ मंदिरों में शामिल है. माना जाता है कि इस स्थान पर सती की बायीं भुजा गिरी थी. यहां मां को दुधारू पशुओं की देवी के रूप में भी पूजा जाता है.

पौराणिक कथा के अनुसार, मां कात्यायनी ने सपने में अपने एक भक्त को इसी स्थान पर मंदिर बनाने का आदेश दिया था. भक्त ने पहले मां के लिए मिट्टी के मंदिर का निर्माण करवाया था, लेकिन समय के साथ मंदिर का जीर्णोद्धार होता रहा. नवरात्रि के छठे दिन मां का विशेष शृंगार के साथ बड़े अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है.

वृंदावन का प्रसिद्ध उमा शक्तिपीठ

वृंदावन में मां कात्यायनी का 51 शक्तिपीठों में शामिल ‘उमा शक्तिपीठ’ मंदिर स्थापित है. माना जाता है कि इसी स्थान पर मां सती के केश गिरे थे. स्थानीय मान्यता के अनुसार, वृंदावन की गोपियां ने भगवान श्रीकृष्ण को पति के रूप में पाने के लिए इसी मंदिर में कठोर तपस्या की थी.

यहां मां उमा को मां कात्यायनी का ही दिव्य रूप माना जाता है. नवरात्रि के नौ दिन मंदिर में मां का विशेष पूजन किया जा जाता है.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed