Saptahik Rashifal: कर्क राशि वालों की इस सप्ताह सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी, सिंह वाले बड़ा
Last Updated:
Weekly Horoscope 23 to 29 March 2026: मार्च का अंतिम सप्ताह कर्क और कन्या राशि वालों के लिए फायदेमंद तो सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. कर्क राशि वालों को अगर पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में कोई बाधा आ रही थी तो वो किसी प्रभावी व्यक्ति के सहयोग से दूर हो जाएगी. सिंह राशि वाले इस सप्ताह आवेश में आकर अथवा जल्दबाजी में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए. कन्या राशि वालों को करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के बड़े अवसर मिल सकते हैं और धन निवेश से लाभ प्राप्ति की संभावना है. विस्तार से पढ़ें कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों का 23 से 29 मार्च 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
कर्क साप्ताहिक राशिफल Kark Saptahik Rashifal 23 to 29 March 2026
कर्क राशि वालों के लिए मार्च का अंतिम सप्ताह सुख और सौभाग्य को लिए है. इस सप्ताह आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हुई नजर आएंगी. आपको भूमि-भवन और वाहन सुख की प्राप्ति संभव है. अगर पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में कोई बाधा आ रही थी तो वो किसी प्रभावी व्यक्ति के सहयोग से दूर हो जाएगी. अगर आप लंबे समय से किसी बड़े कार्य को करने के लिए योजना बना रहे थे तो वह इस सप्ताह साकार होती हुई नजर आएगी. खास बात यह कि आपके सपने को साकार करने में आपके इष्ट-मित्र तथा परिजन हर तरह से मददगार साबित होंगे. नौकरीपेशा लोगों के उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे. सहकर्मियों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा. उनकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे. संचित धन में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा और कारोबारियों की तरह यह सप्ताह छात्रों के लिए भी विशेष उपलब्धि लिए हुए रहने वाला है. परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता मिलने की पूरी संभावना है. अगर आप विदेश में अपना करियर कारोबार बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में शुभ समाचार मिल सकता है. लव लाइफ की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है. इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ अधिक से अधिक समय बिताने और एकदूसरे को जानने समझने का अवसर प्राप्त होगा. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा.
भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 9
सिंह साप्ताहिक राशिफल Singh Saptahik Rashifal 23 to 29 March 2026
सिंह राशि वालों के लिए मार्च का अंतिम सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत से आपके सिर पर पर तमाम तरह की जिम्मेदारियों का बोझ बना रहेगा. करियर-कारोबार आदि से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा करने का मानसिक दबाव बना रहेगा. इस दौरान छोटे से छोटे कार्य को करने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है. सिंह राशि वालों को इस सप्ताह अपने संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी अन्यथा वर्षों से बने संबंध में दरार आ सकती है. सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर घर के सदस्यों के साथ अनबन होने की आशंका है. इस दौरान लव पार्टनर या फिर लाइफ पार्टनर के साथ भी किसी बात को लेकर रिश्तों में खटास आ सकती है. सिंह राशि वालों को इस दौरान आवेश में आकर अथवा जल्दबाजी में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कामकाज के साथ अपने सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. इस दौरान आपको मौसमी बीमारी अथवा कोई पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक और मानसिक कष्ट मिल सकता है. ऐसे में सेहत की प्रति लापरवाही और बेवजह का तनाव पालने से बचें.
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 2
कन्या साप्ताहिक राशिफल Kanya Saptahik Rashifal 23 to 29 March 2026
कन्या राशि वाले अगर मार्च के अंतिम सप्ताह समय और अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करने में कामयाब रहते हैं तो उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता और सुखों की प्राप्ति संभव है. इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के बड़े अवसर मिल सकते हैं. अगर आप विदेशी संस्था से जुड़े हुए हैं या फिर आप विदेश से संबंधित कोई कारोबार करते हैं तो आपको जीवन में आगे बढ़ने का कोई बड़ा अवसर मिल सकता है. इस सप्ताह योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर विशेष सफलता के योग बनेंगे. पूर्व में किए गए धन निवेश से लाभ की प्राप्ति होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अनुकूल साबित होगा. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा. इस दौरान आप कार्यक्षेत्र में मिलने वाले अवसरों का फायदा उठाने में कामयाब रहेंगे. कार्यों में अपेक्षित प्रगति से सुख एवं संतोष का अनुभव करेंगे. सप्ताह के मध्य में लंबी दूरी की यात्रा संभव है. यात्रा शुभ और नए संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है. अगर आप अभी तक सिंगल हैं तो आपकी लाइफ में किसी मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है. अविवाहित लोग विवाह के बंधन में बंध सकते हैं. शादीशुदा लोगों के जीवन में सुख-सौभाग्य बना रहेगा.
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 3
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें


