कन्या राशि वालों का आज का दिन रहेगा बहुत शुभ,आय के नए स्रोत बनेंगे,हर काम में मिलेगी सफलता
Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल कहते है कि कन्या राशि के तृतीय भाव मे गुरु विराजमान है जिस वजह से आज व्यापार बहुत शानदार रहने वाला है.टार्गेटेड एडवर्टाइजिंग से नए ग्राहक जोड़ने में मदद करेगा. बैंकिंग, रियल एस्टेट और टेक्नोलॉजी शेयरों में निवेश से लाभ मिल सकता है
आज चेत्र माह का शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि रोहिणी नक्षत्र, प्रीति योग रहने वाला है.आज चन्द्रमा वृषभ राशि मे संचार करेगा.कन्या राशि जातक वालों के लिए लाभ ही लाभ दिखाई पड़ रहा है. ग्रह नक्षत्र कन्या राशि के साथ है इसके साथ ही चंद्रमा की शुभ दृष्टि भी कन्या राशि जातक के ऊपर पड़ने वाली है. आज आपके कार्य की सराहना की जायेगी. आय के नये नये स्रोत बनने वाले है. आज आपको कई रास्तो से आमदनी हो सकती है. भाग्य देगा साथ जिस वजह से हर कार्य मे मिलेगी सफलता.
आज के दिन आपके कार्य के कारण समाज में मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी. ऑफिस में भी आपके कार्य की आज बस और आपके सहकर्मी प्रशंसा करने वाले हैं. आज के दिन भाग्य आपके साथ रहने वाला है जिस वजह से हर कार्य में सफलता हासिल करेंगे. थोड़ी-थोड़ी मुश्किलें आ सकती है लेकिन आसानी से उस मुश्किल को भी आप आज हैंडल करने वाले हैं. आज के दिन आप चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ेंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.व्यवसाय में नए सौदे फाइनल हो सकते हैं. निवेश और खरीददारी के लिए दिन अनुकूल है.
बिजनेस मे ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी:
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल कहते है कि कन्या राशि के तृतीय भाव मे गुरु विराजमान है जिस वजह से आज व्यापार बहुत शानदार रहने वाला है.टार्गेटेड एडवर्टाइजिंग से नए ग्राहक जोड़ने में मदद करेगा. बैंकिंग, रियल एस्टेट और टेक्नोलॉजी शेयरों में निवेश से लाभ मिल सकता है.होटल और रेस्टोरेंट बिजनेस में ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी.आय के नये नये रास्ते खुलेंगे.
आज विरोधियो को मिलेगी मात:
अपने करियर और कारोबार में रचनात्मकता और कलात्मक योग्यता का लाभ मिलेगा. कोई अटका काम बन जाने की आपको खुशी मिलेगी. आप आज अधिकारी और वरिष्ठजनों से सहयोग औऱ तारीफ पा सकते हैं. आर्थिक मामलों में दिन अचानक से लाभ दिला सकता है. विरोधियों को मात दे पाने में भी आज कन्या राशि के जातक सफल होंगे.रचनात्मक और कलात्मक क्षेत्र से जुडे लोगों के लिए आज का दिन विशेष लाभकारी रहेगा.जो भी नया कार्य करेंगे उसमे सफलता हासिल होगी.
शाम के समय परिवार के साथ जा सकते है बाहर घूमने:
पारिवारिक जीवन में खुशी और सहयोग की प्राप्ति होगी. माता पिता से आपको स्नहे और सहयोग प्राप्त होगा.शाम का समय आपका रोमांटिक बीतेगा और बाहर खान पान का आयोजन हो सकता है. लव लाइफ में प्रेमी से उपहार की प्राप्ति हो सकती है.जीवनसाथी का स्वास्थ एकदम उत्तम रहेगा.
शुभ रंग -स्वेत
शुभ अंक- 6
उपाय- आज भगवान शिव की पूजा आराधना करें और 11 बेलपत्र राम नाम लिखा, स्वेत पुष्प और आंक का फल अर्पण करे.


