Aaj Ka Panchang: आज नवरात्रि के पाचंवे दिन स्कंद माता पूजा, सोमवार और लक्ष्मी पंचमी की पूज

Aaj Ka Panchang: आज नवरात्रि के पाचंवे दिन स्कंद माता पूजा, सोमवार और लक्ष्मी पंचमी की पूज

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 23 March 2026: आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि के साथ सोमवार व्रत, चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन स्कंद माता की पूजा और लक्ष्मी पंचमी का व्रत किया जाएगा. सोमवार का दिन देवाधिदेव महादेव और चंद्रदेव को समर्पित होता है. आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष तिथि, कृत्तिका नक्षत्र, बव करण, चंद्रमा वृषभ राशि पर संचार करेंगे और सूर्य मीन राशि में रहेंगे. आज पूर्व का दिशाशूल लगने वाला है. चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन भक्तों द्वारा स्कंद माता की विधि-विधान से पूजा की जाती है. इस बार यह दिन सोमवार के साथ पड़ने के कारण विशेष महत्व रखता है, क्योंकि सोमवार भगवान भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित माना जाता है. इसके साथ ही इस दिन श्री पंचमी या श्री व्रत का भी संयोग बन रहा है, जिससे इसका धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ गया है. हिंदू पंचांग के मुताबिक, पंचमी तिथि शाम के 6 बजकर 38 मिनट तक प्रभावी रहती है. इस दौरान अभिजीत मुहूर्त और शुभ चौघड़िया में पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है.

नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंद माता की पूजा की जाती है. मान्यता है कि देवी अपने भक्तों को मोक्ष का मार्ग दिखाती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं. स्कंद माता की गोद में उनके पुत्र कार्तिकेय विराजमान होते हैं, इसलिए इन्हें मातृत्व और शक्ति का प्रतीक भी माना जाता है. इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करना शुभ माना जाता है. सोमवार होने के कारण भगवान शिव की पूजा का महत्व और बढ़ जाता है. भक्त शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, धतूरा और दूध अर्पित करते हैं. मान्यता है कि इस दिन शिव आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन के कष्ट दूर होते हैं. इस दिन लक्ष्मी पंचमी का भी विशेष संयोग है, जिसमें माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इस दिन घर में साफ-सफाई और दीप प्रज्वलित कर माता लक्ष्मी का स्वागत किया जाता है. मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से धन, वैभव और सुख-शांति की प्राप्ति होती है. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 23 मार्च 2026

आज की तिथि- पंचमी – 06:38 पी एम तक, फिर षष्ठी तिथि
आज का नक्षत्र- कृत्तिका – 08:49 पी एम तक, फिर रोहिणी नक्षत्र
आज का करण- बव – 07:56 ए एम तक, बालव – 06:38 पी एम तक
आज का योग- विष्कंभ – 12:22 पी एम तक, प्रीति योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- वृषभ राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:22 ए एम
सूर्यास्त- 06:34 पी एम
चन्द्रोदय- 09:00 ए एम
चन्द्रास्त- 11:25 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 23 मार्च 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:47 ए एम से 05:35 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:03 पी एम से 12:52 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:19 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:33 पी एम से 06:56 पी एम
अमृत काल: 06:37 पी एम से 08:05 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:04 ए एम से 12:51 ए एम, 24 मार्च
सर्वार्थ सिद्धि योग: 08:49 पी एम से 06:21 ए एम, 24 मार्च
रवि योग: 08:49 पी एम से 06:21 ए एम, 24 मार्च

शिववास: कैलाश पर – 06:38 पी एम तक, फिर नन्दी पर

आज के अशुभ मुहूर्त 23 मार्च 2026
राहुकाल: 07:53 ए एम से 09:25 ए एम
यमगण्ड: 10:56 ए एम से 12:28 पी एम
विडाल योग: 08:49 पी एम से 06:21 ए एम, 24 मार्च
गुलिक काल: 01:59 पी एम से 03:31 पी एम
वर्ज्य: 09:46 ए एम से 11:14 ए एम
दुर्मुहूर्त: 12:52 पी एम से 01:41 पी एम
दिशाशूल: पूर्व

Source link

You May Have Missed