Saptahik Rashifal: मेष राशि वालों को इस सप्ताह मेहनत का फल मिलेगा, वृष वाले कामकाज को लेकर

Saptahik Rashifal: मेष राशि वालों को इस सप्ताह मेहनत का फल मिलेगा, वृष वाले कामकाज को लेकर

Last Updated:

Weekly Horoscope 16 to 22 March 2026: मार्च का यह सप्ताह मेष और मिथुन राशि वालों के लिए शुभ तो वृषभ राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है. मेष राशि वालों को इस सप्ताह कार्यों में अपेक्षित प्रगति एवं सफलता मिलने से सुख और संतोष का अनुभव होगा और जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ बनी रहने कारण शारीरिक मानसिक थकान बनी रह सकती है. मिथुन राशि वाले इस सप्ताह करियर या कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए बड़ा रिस्क ले सकते हैं. विस्तार से पढ़ें मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों का 16 से 22 मार्च 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

Zoom

मेष साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 16 to 22 March 2026

मेष राशि वालों को मार्च के इस सप्ताह स्थायी संपत्ति संबंधी मामलों में लाभ मिल सकता है. अगर आपका भूमि-भवन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसमें निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है. पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं. करियर-कारोबार की दृष्टि से भी यह सप्तााह आपके लिए गुडलक लिए हुए है. सप्ताह के प्रारंभ में ही रोजी-रोजगार से जुड़ी बड़ी समस्या का सामाधान निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी. पूरे सप्ताह आपको सीनियर और जूनियर से सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा. कार्यों में अपेक्षित प्रगति एवं सफलता मिलने से आपको सुख और संतोष का अनुभव होगा. कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए आप नई नीति पर काम कर सकते हैं. परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को उनके परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होग. जो लोग अविवाहित हैं, उनका विवाह तय हो सकता है, तो वहीं पहले से शादीशुदा लोगों का जीवन सुखमय बना रहेगा. उन्हें अपने जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. लव लाइफ शानदार बनी रहेगी. पार्टनर के साथ रोमांस के लिए अवसर प्राप्त होंगे. सेहत की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है. इस दौरान आपको पेट से संबंधित कष्ट मिल सकता है. ऐसे में अपना खान-पान और दिनचर्या सही रखें.

भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 2

वृषभ साप्ताहिक राशिफल Vrishabh Saptahik Rashifal 16 to 22 March 2026

वृषभ राशि वालों को मार्च के इस सप्ताह अपने मन में किसी भी प्रकार की गलतफहमी अथवा भय पालने से बचना चाहिए. यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आप भूलकर भी दूसरों के बहकावे में आकर या फिर भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें. यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें. जो जातक विदेश में अपने करियर या कारोबार के लिए प्रयासरत हैं उन्हें मनचाही सफलता पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ी परेशानी से बचने के लिए कागज संबंधी कार्य कंप्लीलेंट करके रखना उचित रहेगा. सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है. हालांकि आपको खुद की सेहत पर भी खूब ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. इस सप्ताह कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ बनी रहने कारण शारीरिक मानसिक थकान बनी रह सकती है. इस सप्ताह आपके पास विभिन्न स्रोतों से धन की आवक तो बनी रहेगी लेकिन उसके मुकाबले खर्च अधिकता भी रहेगी. रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा. इस दौरान संतान पक्ष से जुड़ी कोई चिंता सताएगी. दांपत्य जीवन में कुछ बातों को लेकर आपका अहंकार आड़े आ सकता है. ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर नाराजगी बनी रह सकती है. प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और कोई भी कदम सोच-समझकर ही उठाएं.

भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 10

मिथुन साप्ताहिक राशिफल Mithun Saptahik Rashifal 16 to 22 March 2026

मिथुन राशि वालों के लिए मार्च का यह सप्ताह करियर-कारोबार की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के सामने करियर को ऊंचाई पर ले जाने के बड़े अवसर हाथ लग सकते हैं. यह सप्ताह कमीशन, कांट्रैक्ट पर काम करने और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए लकी साबित होगा. आपके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट लग सकता है. इस सप्ताह आप अपने करियर या कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए बड़ा रिस्क ले सकते हैं. हालांकि आपके शुभचिंतक आपके द्वारा लिए गये हर निर्णय में आपके साथ खड़े रहेंगे. सप्ताह के मध्य में आपके सुख-साधनों में वृद्धि हो सकती है. इस दौरान आपको भूमि-भवन अथवा वाहन सुख की प्राप्ति संभव है. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी प्रिय व्यक्ति से बड़े उपहार की प्राप्ति हो सकती है. यह समय समाजसेवा से जुड़े लोगों के लिए अधिक शुभ रहने वाला है. उन्हें उनके कार्यों के लिए विशेष सम्मान से नवाजा जा सकता है. समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी. व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी सप्ताह के उत्तरार्ध का समय शुभता लिए है. इस दौरान आपको कारोबार में लाभ कमाने के साथ उसे आगे बढ़ाने के बड़े अवसर मिलेंगे. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी. लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर मिलेंगे. दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा.

भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 3

About the Author

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed