Saptahik Rashifal: कर्क राशि वालों को इस सप्ताह धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, सिंह वाले ज
Last Updated:
Weekly Horoscope 16 to 22 March 2026: मार्च का यह सप्ताह कर्क और कन्या राशि वालों के लिए अच्छा तो सिंह राशि वालों के लिए खर्चीला साबित हो सकता है. कर्क राशि वाले बीते कुछ समय से जिस विषय को लेकर चिंतित थे, उसका इस सप्ताह आसानी से समाधान निकल जाएगा. सिंह राशि वालों को इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका है. कन्या राशि वाले अतिरिक्त आय की प्राप्ति के लिए नई योजनाओं से जुड़कर कार्य कर सकते हैं. विस्तार से पढ़ें कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों का 16 से 22 मार्च 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
कर्क साप्ताहिक राशिफल Kark Saptahik Rashifal 16 to 22 March 2026
कर्क राशि वालों के लिए चैत्र नवरात्रि का यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है. इस सप्ताह आपके द्वारा किए गये प्रयास और परिश्रम का पूरा फल मिलेगा. बीते कुछ समय से आप जिस विषय को लेकर चिंतित थे, उसका इस सप्ताह आसानी से समाधान निकल जाएगा. चीजों के पटरी पर आते ही आपके मन से निराशा के बादल छटेंगे. इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र कोई बड़ा पद, पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है. अगर आप लंबे समय से ट्रांसफर के लिए प्रयासरत हैं तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह के अंत तक पूरी हो सकती है. कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की तरफ से पूरा सहयोग और समर्थन बना रहेगा. यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है. कारोबार में वृद्धि और धन लाभ के योग बनेंगे. इस सप्ताह आप किसी नये कारोबार में भी हाथ आजमा सकते हैं. कुल मिलाकर आपको धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह सप्ताह उत्तम रहने वाला है. घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी. लव रिलेशन मजबूत होंगे. सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा.
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 6
सिंह साप्ताहिक राशिफल Singh Saptahik Rashifal 16 to 22 March 2026
सिंह राशि वालों के लिए चैत्र नवरात्रि का यह सप्ताह खर्चीला साबित हो सकता है. सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सिर पर बड़े खर्चों का बोझ बना रहेगा, जिसे उतारने के लिए आपको आर्थिक प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा. धन के साथ आपकी सेहत भी आपकी चिंता का विषय बनी रह सकती है, ऐसे में किसी भी छोटी-मोटी दिक्कत को इग्नोर करने की भूल न करें अन्यथा आपको इलाज के लिए अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं. सिंह राशि के जातक इस सप्ताह वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका है. जो लोग व्यावसाय से जुड़े हैं उन्हें इस सप्ताह अपने कारोबार में धीमी गति से प्रगति और उम्मीद से कुछ कम लाभ की प्राप्ति होती हुई नजर आएगी. हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और उत्तरार्ध तक एक बार फिर आपका कारोबार पटरी पर आ जाएगा. सिंह राशि वालों को इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए. सप्तापह के उत्तहरार्ध में रोजी-रोजगार के सिलसिले में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ सकता है. यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी. इस सप्ताह आपको अपने संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको विशेष प्रयास की जरूरत रहेगी. परिवार में सुख शांति के लिए आपको छोटी मोटी बातों को इग्नोर करना उचित रहेगा. वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और अपने रिश्ते के बीच अहंकार को ना आड़े आने दें.
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 5
कन्या साप्ताहिक राशिफल Kanya Saptahik Rashifal 16 to 22 March 2026
कन्या राशि के जो जातक विदेश से जुड़े कारोबार करते हैं या फिर विदेश में अपने करियर को बनाने के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें इस सप्ताह कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है. व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए पूर्वार्ध की तुलना में सप्ताह का उत्तारार्ध ज्याादा लाभ और प्रगति लिए रहने वाला है. इस दौरान आपको पूर्व में किए गए निवेश से बड़ा लाभ मिल सकता है. कुल मिलाकर वित्तीाय मामलों में बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी. नौकरीपेशा जातक इस सप्तााह मिले हुए टारगेट को समय से पूर्व बेहतर तरीके से पूरा करने में कामयाब होंगे. सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे होने पर आपके भीतर एक अलग ही उत्सामह और ऊर्जा देखने को मिलेगी. प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है. कन्या राशि के जातकों की पठन-पाठन में रुचि बनी रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है. अतिरिक्त आय की प्राप्ति के लिए आप नई योजनाओं से जुड़कर कार्य कर सकते हैं. घर-परिवार में सुख शांति बनी रहेगी. भाई-बहनों और माता-पिता से पूरा सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्तािह पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है. लव पार्टनर के साथ निकटता बढ़ेगी.
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 3
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें


