Saptahik Rashifal: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह कामकाज और घरेलू चीजों पर ध्यान दें, मीन

Saptahik Rashifal: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह कामकाज और घरेलू चीजों पर ध्यान दें, मीन

Last Updated:

Weekly Horoscope 16 to 22 March 2026: मार्च का यह सप्ताह मकर और कुंभ राशि वालों के लिए औसत तो मीन राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. मकर राशि वालों को इस सप्ताह घर और कार्यस्थल के बीच तालमेल बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं और लव रिलेशन में बेवजह का दिखावा करने की भूल ना करें. कुंभ राशि वालों का इस पूरे सप्ताह इष्ट-मित्र एवं सगे-संबंधियों से अपेक्षित सहयोग और समर्थन ना मिल पाने के कारण मन उदास रहेगा. मीन राशि वाले अगर राजनीति से जुड़े हैं तो आपको विशेष पद की प्राप्ति हो सकती है. विस्तार से पढ़ें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का 16 से 22 मार्च 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

Zoom

मकर साप्ताहिक राशिफल Makar Saptahik Rashifal 16 to 22 March 2026

मकर राशि वालों के लिए मार्च का यह सप्ताह औसत रहने वाला है. आर्थिक एवं मानसिक परेशानी से बचने के लिए आपको सप्ताह की शुरुआत से अपने समय और धन का प्रबंधन करके चलने की आवश्यकता रहेगी. काम को बाद में टालने की प्रवृत्ति से बचें तथा उसे समय पर पूरा करने के लिए लोगों के साथ मिलजुलकर करने का प्रयास करें. यह सप्ताह कामकाजी महिलाओं के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है. उन्हें घर और कार्यस्थल के बीच तालमेल बिठाने में परेशानी हो सकती हैं. वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है. मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखने की आवश्यककता रहेगी. अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए. अगर पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो हिसाब-किताब क्लीयर करके आगे बढ़ना उचित रहेगा. मकर राशि वालों को इस सप्ताह रिश्ते को मधुर बनाए रखने के लिए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण करने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी. इस सप्ताह आपकी बात से रिश्ते बनेंगे बिगड़ेंगे. ऐसे में किसी भी व्यक्ति के साथ बहुत संभलकर बात करें और जोश में आकर होश खोने से बचें. लव रिलेशन में बेवजह का दिखावा करने की भूल ना करें अन्यथा अपमानित होना पड़ सकता है.

भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 8

कुंभ साप्ताहिक राशिफल Kumbh Saptahik Rashifal 16 to 22 March 2026

कुंभ राशि वालों के लिए मार्च का यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है. इस सप्ताह आपके काम कभी तेजी से बनते हुए तो कभी अटकते नजर आएंगे. सप्ताह की शुरुआत में आपको घर-परिवार से जुड़ी समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है. इस दौरान संतान से जुड़ी चिंता भी आपकी परेशानी का सबब बन सकती है. इस दौरान आपको चीजों को धैर्य के साथ निबटाना बेहतर रहेगा. कुंभ राशि के जो जातक रोजी-रोजगार की तलाश में जुटे हुए हैं, उन्हें इसमें मनचाही सफलता पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. वहीं पहले से कार्यरत लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों से जूझना पड़ सकता है. इस पूरे सप्ताह इष्ट-मित्र एवं सगे-संबंधियों से अपेक्षित सहयोग और समर्थन ना मिल पाने के कारण मन उदास रहेगा. यदि आप भूमि-भवन के खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे हैं तो कागज संबंधी काम जरूर पूरा कर लें अन्यथा बाद में परेशानी झेलनी पड़ सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को बाजार में अपनी साख बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है. कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए. लव लाइफ को मजबूत बनाने के लिए किसी भी प्रकार की गलतफहमी को ना पनपने दें और अपने पार्टनर के साथ संवाद बनाए रखें.

भाग्यशाली रंग: आसमानी
भाग्यशाली अंक: 10

मीन साप्ताहिक राशिफल Meen Saptahik Rashifal 16 to 22 March 2026

मीन राशि वालों के लिए मार्च का यह सप्ताह शुभता लिए हुए है. जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे, उनका इंतजार खत्म हो सकता है. सप्ताह के पूर्वार्ध में ही आपको करियर-कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है. परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाही सफलता मिलने के योग बनेंगे. उच्च शिक्षा में आ रही अड़चनें अप्रत्याशित रूप से स्वत: ही दूर हो सकती है. लेखन एवं शोध कार्य करने वालों को उनके कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जा सकता है. करियर-कारोबार में मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति के चलते आपके भीतर सकारात्मक भाव बना रहेगा और आप सक्रियता के साथ अपने कार्यों को पूरा कर पाएंगे. अगर आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपको विशेष पद की प्राप्ति हो सकती है. लोगों के बीच आपके प्रभाव में वृद्धि होगी. अगर आपका पैतृक संपत्ति अथवा भूमि-भवन से जुड़ा विवाद चल रहा है तो इस सप्ताह के अंत तक बातचीत के जरिए उसका हल निकल सकता है. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है. अगर आप लव रिलेशन को विवाह में तब्दील करना चाहते हैं तो आपके द्वारा की जाने वाली कोशिश सफल हो सकती है. परिजन आपके रिश्ते को स्वीकार कर सकते हैं. पहले से शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा.

भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 6

About the Author

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed