कन्या राशि वालों का आज का दिन रहेगा मिला-जुला, मन रहेगा अशांत, कामकाज रहेगा सामान्य
Last Updated:
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने कहा कि आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी और मानसिक रूप से भारी महसूस हो सकती है. मन में उदासी या किसी बात को लेकर चिंता बनी रह सकती है. ऐसे में जरूरी है कि आप किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें
दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर किया जाता है.बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज चैत्र माह में अमावस्या के उपरांत प्रतिपदा तिथि है. आज के दिन रेवती नक्षत्र और ब्रह्म योग का विशेष संयोग बन रहा है, जो अपने आप में महत्वपूर्ण माना जाता है.इसके साथ ही चन्द्रमा मीन राशि में संचार कर रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है, विशेष रूप से कन्या राशि के जातकों पर.
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार, आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी और मानसिक रूप से भारी महसूस हो सकती है.मन में उदासी या किसी बात को लेकर चिंता बनी रह सकती है. ऐसे में जरूरी है कि आप किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें.
मन किसी बात को लेकर भटक सकता
आज आपका मन किसी न किसी बात को लेकर उलझा रह सकता है, जिससे ध्यान भटक सकता है.घर-परिवार के माहौल में भी थोड़ी बहुत असहजता देखने को मिल सकती है.किसी पारिवारिक मुद्दे या गलतफहमी के कारण तनाव की स्थिति बन सकती है.इसलिए बेहतर होगा कि आप धैर्य और समझदारी से काम लें और हर स्थिति को शांतिपूर्वक संभालने की कोशिश करें.
कामकाज सामान्य गति से चलेगा
व्यापार और कार्यक्षेत्र की बात करें तो आज का दिन बहुत ज्यादा लाभ देने वाला नहीं रहेगा. कामकाज सामान्य गति से चलेगा और मुनाफा भी सीमित रह सकता है. हालांकि दोपहर के बाद परिस्थितियों में थोड़ा सुधार देखने को मिल सकता है और आपको हल्का-फुल्का लाभ मिल सकता है.इसलिए दिन के दूसरे हिस्से में सक्रिय रहना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
आज के दिन किसी भी तरह के वाद-विवाद या बहस से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा. खासकर अपने भाई-बहन या करीबी लोगों के साथ बातचीत करते समय संयम रखें, क्योंकि छोटी-सी बात भी बड़े विवाद का रूप ले सकती है. गलत शब्दों के प्रयोग से रिश्तों में खटास आ सकती है, इसलिए सोच-समझकर ही अपनी बात रखें.
स्वास्थ को लेकर आज थोड़ा सतर्क रहे
स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है.मानसिक तनाव के कारण थकान महसूस हो सकती है और हल्की शारीरिक परेशानी भी हो सकती है. ऐसे में पर्याप्त आराम करें और अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें.
उपाय -आज के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना आपके लिए शुभ माना गया है.साथ ही भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें और विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी और दिन बेहतर तरीके से बीतेगा.


