शिक्षा और व्यापार में बड़ा लाभ के योग, लेकिन पैसों के लेन-देन में रहें सावधान
Last Updated:
Aaj ka Makar Rashifal 10 March 2026: मकर राशि के जातकों के लिए 10 मार्च का दिन कई मामलों में लाभ देने वाला साबित हो सकता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में है और सप्तमी तिथि का संयोग बन रहा है, जो शिक्षा और व्यापार के लिए सकारात्मक संकेत दे रहा है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही बाधाओं से राहत मिल सकती है और मेहनत का फल मिलने के योग हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ और नए अवसर मिलने की संभावना है. हालांकि आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी रहेगा और किसी को उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच लेना बेहतर होगा.
Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए 10 मार्च यानी आज का दिन कई मामलों में खास और लाभ देने वाला साबित हो सकता है. कोटा की मशहूर ज्योतिषी कविता जांगिड़ के अनुसार, आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में स्थित है और सप्तमी तिथि का संयोग बन रहा है. ग्रहों की यह स्थिति मकर राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शिक्षा और व्यापार के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देने वाली मानी जा रही है. हालांकि कुछ मामलों में सतर्कता बरतना भी जरूरी रहेगा.
आज का दिन खासतौर पर विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है. पढ़ाई के क्षेत्र में लंबे समय से आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं. जिन छात्रों को परीक्षा, प्रतियोगिता या पढ़ाई को लेकर चिंता थी, उन्हें आज राहत मिल सकती है. मेहनत का फल मिलने के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं. स्टूडेंट्स को आज अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए, इससे भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार हो सकता है.
व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ का संकेत
व्यापार जगत से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है. व्यापार में लाभ होने की संभावना है और कई व्यापारियों को नए अवसर भी मिल सकते हैं. यदि आप व्यापार के विस्तार के बारे में सोच रहे हैं तो आज का दिन योजना बनाने के लिए अनुकूल माना जा सकता है. हालांकि किसी भी बड़े निर्णय से पहले सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा.
आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत
सेहत रह सकता है नासाज
सेहत के मामले में दिन सामान्य से थोड़ा कमजोर रह सकता है. मौसम के बदलाव या थकान के कारण शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है. ऐसे में खान-पान का विशेष ध्यान रखें और अनावश्यक तनाव से दूर रहने की कोशिश करें. पर्याप्त आराम और संतुलित दिनचर्या से स्वास्थ्य बेहतर बना रह सकता है.
दांपत्य जीवन में बरतें सावधानी
दांपत्य जीवन जी रहे मकर राशि के जातकों को आज थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद या मनमुटाव की स्थिति बन सकती है. बेहतर होगा कि छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें और एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें.
पुराने मित्रों से हो सकती ह मुलाकात
मकर राशि के जातकों को आज पुराने मित्रों से मुलाकात होने की भी संभावना है. हालांकि बातचीत के दौरान वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा, क्योंकि किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति भी बन सकती है. संयम और समझदारी से दिन को बेहतर बनाया जा सकता है.
मकर राशि के जातक आज करें ये उपाय
आज मंगलवार है, इसलिए मकर राशि के जातक उपाय के तौर पर हनुमान जी की पूजा से दिन की शुरुआत करें. ऐसे करने से साकारात्मक बदलाव आएगा और दिन बेहतर गुजरेंगे. साथ ही बिगड़े काम बनने की संभावना बढ़ जाएगी.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


