Weekly Lucky Tarot Horoscope: गुरु मार्गी से इस सप्ताह सिंह समेत 5 राशियों का होगा भाग्योद
Last Updated:
Weekly Lucky Tarot Horoscope, 9 to 15 March 2026: मार्च के इस सप्ताह बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी होंगे तो सूर्य मीन राशि में गोचर करने वाले हैं, जो 5 टैरो राशिफल वालों के लिए फलदायक रहने वाला है. इन टैरो कार्ड्स वालों के लिए अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं और नई नौकरी मिलने की संभावनाएं भी बन रही हैं. आइए जानते हैं मार्च के इस सप्ताह 9 से 15 मार्च किन किन टैरो राशि वालों को ग्रहों के गोचर और शुभ योग का फायदा मिलेगा…
Weekly Lucky Tarot Horoscope, 9 to 15 March 2026: मार्च का यह सप्ताह 9 से 15 मार्च 5 टैरो राशिफल वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मार्च के इस सप्ताह बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी होंगे तो बुध का कुंभ राशि में उदय होंगे. वहीं सूर्य भी सप्ताह के अंत में कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे, जहां शनि के साथ युति बनेगी. ग्रहों के अलावा इस सप्ताह वक्री बुध शतभिषा नक्षत्र में तो शुक्र रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे. ग्रह-नक्षत्र के गोचर से इस सप्ताह त्रिग्रही योग, बुधादित्य योग समेत कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जो 5 टैरो राशिफल वालों के लिए लाभकारी होना वाला है. इन 5 टैरो राशिफल वालों को मार्च के इस सप्ताह स्थितियां स्पष्ट नजर आएंगी और पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चीजों को लेकर फोकस बना रहेगा. आइए जानते हैं मार्च के इस सप्ताह 9 से 15 मार्च किन किन टैरो राशिफल वालों का भाग्योदय होने वाला है…
मेष (नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Tarot Horoscope)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मार्च के इस सप्ताह मेष राशि वालों की कई इच्छाएं पूरी होंगी और भाग्य का भी पूरा साथ मिलने वाला है. इस सप्ताह आपके अटके और सोचे हुए काम पूरे होने लगेंगे और आपको आर्थिक लाभ के संकेत भी मिल सकते हैं. प्रॉपर्टी या निवेश से जुड़े मामलों में भी आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपकी संपत्ति में इजाफा होगा. परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा और आपकी चिंता भी दूर होगी.
मिथुन (फोर ऑफ पेंटाकल्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Tarot Horoscope)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मार्च का यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद रहने वाला है. इस सप्ताह व्यापारियों को किसी नई डील या पार्टनरशिप से फायदा हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बाजार में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी. अगर परिवार में काफी समय से खींचतान चल रही है तो वह इस सप्ताह खत्म हो जाएगी और सभी सदस्यों के बीच फिर से विश्वास बहाली होगी. इस राशि के जो जातक काफी समय से रोजगार या नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपकी शुभ सूचना मिल सकती है.
सिंह (जजमेन्ट) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Tarot Horoscope)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मार्च का यह सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए कल्याणकारी रहने वाला है. सिंह राशि वालों की इस सप्ताह धन संबंधित समस्या दूर होगी और पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कार्यों को लेकर स्पष्टता नजर आएगी, जिससे आपका जरूरी चीजों पर फोकस बना रहेगा. आपके बिजनेस में अच्छी तरक्की होगी और बिजनेस विस्तार को लेकर प्लानिंग भी कर सकते हैं. ग्रहों के शुभ प्रभाव से इस सप्ताह अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं और परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं. इस सप्ताह पिता व बच्चों की सेहत में सुधार आने से मन प्रसन्न रहेगा.
तुला (डैथ) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Tarot Horoscope)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मार्च के इस सप्ताह तुला राशि वालों की सेहत में सुधार आएगा और आप पूरी तरह शारीरिक व मानसिक रूप से एक्टिव नजर आएंगे. इस सप्ताह बन रहे शुभ योग के प्रभाव से कामकाज में फायदा देखने को मिलेगी और धन लाभ होने के संकेत भी मिल रहे हैं. अगर आपके कार्य काफी समय से अटका हुए हैं तो किसी सराकरी अधिकारी की मदद से वे पूरे होते नजर आएंगे. अगर बिजनेस काफी समय से अच्छा नहीं चल रहा है तो इस सप्ताह अच्छा सुधार आएगा, जिससे आपकी सबसे बड़ी चिंता दूर होगी.
कुंभ (टेन ऑफ कप्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Tarot Horoscope)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मार्च के इस सप्ताह कुंभ राशि वाले हर कार्य में काफी एक्टिव नजर आएंगे और पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही चिंताओं से भी मुक्ति भी मिलेगी. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के करियर में आ रही रुकावट दूर हो सकती हैं और ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा. कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह निवेश के मामलों में लाभ के अवसर मिलेंगे, जिससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा. मानसिक रूप से सकारात्मक महसूस करेंगे और किसी प्रियजन के साथ यात्रा के भी योग बन रहे हैं.
About the Author

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें


