मां या पत्नी, वॉलेट में किसकी फोटो रखने से होगा ज्योतिष लाभ? भूल से भी दोनों की ना रखें एक

मां या पत्नी, वॉलेट में किसकी फोटो रखने से होगा ज्योतिष लाभ? भूल से भी दोनों की ना रखें एक

Last Updated:

ज्यादातर लोग वॉलेट में अपने प्रियजनों की तस्वीरों को रखना पसंद करते हैं. कुछ लोग मां की फोटो रखते हैं तो कुछ अपनी पत्नी की. लेकिन ज्योतिष से जानिए मां या पत्नी में से किसकी फोटो रखना ज्यादा लाभकारी रहने वाला है. हालांकि दोनों की फोटो एक साथ रखने से बचने की सलाह दी जाती है ताकि ऊर्जा का संतुलन बना रहे. आइए जानते हैं किसकी फोटो रखना आपके लिए लाभकारी होगा.

Zoom

अक्सर लोग अपने वॉलेट में किसी खास व्यक्ति की फोटो रखना पसंद करते हैं. कई लोग अपनी मां की तस्वीर रखते हैं तो कुछ लोग पत्नी या बच्चों की फोटो रखना पसंद करते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वॉलेट में रखी तस्वीरें भी व्यक्ति की ऊर्जा और भाग्य पर असर डालती हैं. ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि सही तस्वीर रखने से सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक स्थिरता मिल सकती है, जबकि गलत तरीके से फोटो रखने से नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है. वहीं अगर आप दोनों की तस्वीर एक साथ वॉलेट में रखते हैं तो इसका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है. ऐसे में आइए जानते हैं वॉलेट में मम्मी या पत्नी किसकी फोटो रखने से ज्योतिष लाभ मिलते हैं.

मां की फोटो रखने से मिलती है मानसिक शांति
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां को चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है. चंद्रमा मन, भावनाओं और मानसिक संतुलन का प्रतिनिधित्व करता है. अगर कोई व्यक्ति अपने वॉलेट में मां की फोटो रखता है तो इससे मानसिक शांति, आत्मविश्वास और भावनात्मक स्थिरता बढ़ती है. वॉलेट में मां की तस्वीर रखने से चंद्रमा के साथ गुरु तत्व भी मजबूत होता है. गुरु आपके जीवन में स्थिरता लाता है और भाग्य को मजबूत करता है. अगर आपको शांत, स्थिर और मजबूत भाग्य वाला जीवन चाहिए तो मां की फोटो रख सकते हैं.

पत्नी की फोटो से बढ़ता है प्रेम और पारिवारिक सामंजस्य
वहीं दूसरी ओर ज्योतिष के मुताबिक, पत्नी को शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है. शुक्र ग्रह भौतिक सुख-सुविधा, ऐश्वर्य, प्रेम, आकर्षण और दांपत्य जीवन का कारक माना जाता है. वॉलेट में पत्नी की फोटो रखने से पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम और विश्वास बढ़ता है और कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है. साथ ही जीवन में सुख-सुविधाओं और आर्थिक समृद्धि के योग भी मजबूत होते हैं. पत्नी की फोटो वॉलेट में रखने से दांपत्य जीवन मजबूत होता है और बिना किसी परेशानी के हमेशा साथ रहते हैं.

दोनों की फोटो एक साथ रखना चाहिए?
ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, वॉलेट में मां और पत्नी की फोटो एक साथ रखने से ऊर्जा का संतुलन बिगड़ सकता है. इसका कारण यह बताया जाता है कि चंद्रमा और शुक्र की ऊर्जा अलग-अलग प्रकार की होती है. जब दोनों तस्वीरें एक ही जगह रखी जाती हैं तो कई बार यह ऊर्जा टकराव का कारण बन सकती है, जिससे मानसिक उलझन या पारिवारिक तनाव की स्थिति बन सकती है. इसलिए कई ज्योतिषी सलाह देते हैं कि वॉलेट में एक समय में सिर्फ एक ही फोटो रखनी चाहिए. अब यह आप पर निर्भर करता है कि आप माता या पत्नी में किसी की फोटो रखना पसंद करेंगे.

वॉलेट में फोटो रखते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • फोटो साफ और अच्छी स्थिति में होनी चाहिए.
  • फटी या मुड़ी हुई तस्वीरें रखने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
  • बहुत ज्यादा तस्वीरें वॉलेट में नहीं रखनी चाहिए.
  • वॉलेट को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखना चाहिए.

About the Author

authorimg

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed