Guru Margi 2026: 11 मार्च को मिथुन राशि में गुरु ग्रह मार्गी, 13 दिसंबर तक संभलकर रहें मकर
Guru Margi In Mithun Rashi 2026: 11 मार्च दिन बुधवार को देवताओं के गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी यानी सीधी चाल चलने वाले हैं. गुरु ग्रह लगभग 9 महीने बाद यानी 13 दिसंबर तक मार्गी रहेंगे, जिसके बाद वे फिर से वक्री चाल शुरू कर देंगे. गुरु ग्रह इस समय अतिचारी अवस्था में हैं और इसी अवस्था में मार्गी हो रहे हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शिक्षा, गुरु, संतान, धन, विवाह, भाग्य आदि के कारक ग्रह गुरु 11 मार्च को सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर मार्गी होंगे. गुरु की जब जब स्थिति बदलती है, तब उसका प्रभाव देश दुनिया, अर्थव्यवस्था समेत मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ता है. आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको 13 दिसंबर तक बेहद सावधानी से काम करने की आवश्यकता है.
गुरु मार्गी का मिथुन राशि पर प्रभाव
गुरु आपकी ही राशि के लग्न भाव अर्थात पहले स्थान पर मार्गी होने वाले हैं, ऐसे में आपको कई मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है. इस अवधि में मिथुन राशि वालों के लिए कुछ जटिल परिस्थितियां बन सकती हैं, जिसकी वजह से काफा भागदौड़ करनी पड़ सकती है. चल रहे कार्याों में अचानक रुकावट आना, योजनाओं में देरी या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से मतभेद होने की आशंका बन रही है. मिथुन राशि वाले 13 दिसंबर तक नई निवेश योजनाओं से बचें, प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों पर साइन करने या कानूनी मामलों में जल्दबाजी दिखाने से बचें. बिना पूरी जांच-पड़ताल के लिए गए फैसले आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकते हैं.
गुरु मार्गी का कर्क राशि पर प्रभाव
गुरु आपकी राशि से 12वें भाव में मार्गी होने वाले हैं, ऐसे में आप किसी भी तरह के धन के लेन-देन करने से बचें और विवादों से दूर रहें. नौकरी पेशा वाले इस दौरान विशेष सावधानी बरतें, अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अच्छे से बातचीत करें और अपने काम पर फोकस रखें. अगर आप किसी काम को जल्दी पूरा करने के लिए शॉर्टकट अपनाने की सोच रहे हैं, तो रुकें और दोबारा विचार करें. इस अवधि में धैर्य और समझदारी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होने वाली है. कोई भी बड़ा कदम सोच-समझकर, सलाह लेकर और पूरी जानकारी जुटाकर ही उठाएं, ताकि संभावित नुकसान को कम किया जा सके.
गुरु मार्गी का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
गुरु आपकी राशि से आठवें भाव में मार्गी होने वाले हैं, जिससे आपको कुछ परेशानियां हो सकती हैं. ज्योतिष में आठवां घर उतार-चढ़ाव, रहस्य, अचानक होने वाली घटनाएं और अप्रत्याशित परिस्थितियों का संकेत देता है. इस अवधि में कोई भी निवेश करने से बचें और किसी से भी ऐसा वादा ना करें, जिसको पूरा ना कर पाएं. 13 दिसंबर तर वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से यह नो-रिस्क का समय है. शेयर बाजार, सट्टा या किसी भी हाई-रिस्क निवेश से दूर रहना समझदारी होगी. जल्दी मुनाफे के लालच में लिए गए फैसले नुकसान करवा सकते हैं. गुरु के मार्गी होने से वृश्चिक राशि वालों के परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद होने की आशंका बन रही है.
गुरु मार्गी का मकर राशि पर प्रभाव
गुरु ग्रह आपकी राशि से छठवें भाव में मार्गी होने वाले हैं, इस दौरान नौकरी पेशा और व्यापारियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है. वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें और गुस्से या जल्दबाजी में ड्राइविंग से बचें. मानसिक शांति बनाए रखने के लिए अनावश्यक विवादों से दूर रहें और छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें. मकर राशि वालों के लिए आने वाले समय में कुछ स्थितियां बिना किसी पूर्व सूचना के बदल सकती हैं, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी होगा. 13 दिसंबर तक मकर राशि वाले छुपे हुए दुश्मनों से सावधान रहें और अपने काम पर ध्यान दें.


