Aaj ka Singh Rashifal: जानें कैसा रहेगा सिंह राशि वालों का आज का दिन, इस उपाय से बनेंगे सारे काम
जानें कैसा रहेगा सिंह राशि वालों का आज का दिन, इस उपाय से बनेंगे सारे काम
Aaj ka singh rashifal, leo horoscope today: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की तृतीय तिथि है और चंद्रमा तुला राशि में स्थित है. इसके साथ ही आज संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी रखा जाएगा. ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन सिंह राशि के लोगों के लिए शुभ फल देने वाला माना जा रहा है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार, सिंह राशि के लोगों को करियर, व्यापार और पारिवारिक जीवन में अच्छे संकेत मिल सकते हैं. ग्रहों की स्थिति भी सिंह राशि के लिए अनुकूल मानी जा रही है. ऐसे में दिनभर कई सकारात्मक घटनाएं देखने को मिल सकती हैं और रुके हुए काम भी आगे बढ़ सकते हैं. करियर और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा माना जा रहा है. व्यापार और आर्थिक मामलों के लिहाज से भी सिंह राशि वालों के लिए दिन लाभकारी रह सकता है. कारोबार में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं. पारिवारिक जीवन और लव लाइफ के लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा.


