Mithun Rashifal: चंद्रमा का गोचर और त्रिग्रही युति से मिथुन राशि वालों का भाग्य देगा साथ
Aaj Ka Gemini Horoscope 5 मार्च 2026 (मिथुन राशिफल): आज गुरुवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना हो रही है. आज चंद्रदेव कन्या राशि में गोचर करेंगे जो छठे भाव की ऊर्जा के साथ मिलकर पेशेवर जीवन में निखार लाने का संकेत दे रहे हैं. इस गोचर के चलते आज का दिन कामकाज, स्वास्थ्य और दैनिक जिम्मेदारियों को व्यवस्थित करने के लिए अत्यंत शुभ है. आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा.
करियर में मिलेंगे नए अवसर
चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं, जो छठे भाव की ऊर्जा के साथ मिलकर आपके पेशेवर जीवन में निखार लाने का संकेत दे रहे हैं. इस गोचर के प्रभाव से आज का दिन कामकाज, स्वास्थ्य और दैनिक जिम्मेदारियों को व्यवस्थित करने के लिए अत्यंत शुभ है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती ने बताया कि जो लोग अपने कार्यक्षेत्र में कुशलता और सटीकता की तलाश में हैं, उनके लिए यह समय अपनी क्षमताओं को साबित करने का सबसे अच्छा अवसर बनकर आया है. यदि आप किसी नए काम को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो यह एक उत्तम समय है, क्योंकि आपके प्रयासों का फल शीघ्र मिलेगा.
त्रिग्रही युति – जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव
ज्योतिषाचार्य कुकरेती के अनुसार, वर्तमान ग्रह स्थिति में कुंभ राशि में सूर्य, मंगल और वक्री बुध की त्रिग्रही युति बनी हुई है. इस संयोजन का प्रभाव आपके जीवन में बड़े अवसर और करियर में महत्वपूर्ण बदलाव लाने वाला है. कामयाबी का रास्ता आज छोटी-छोटी बारीकियों पर ध्यान देने और धैर्य के साथ काम करने से ही प्राप्त होगा. जल्दबाजी के बजाय धैर्य और विश्लेषण पर जोर देना आवश्यक है. चंद्रमा का कन्या राशि में होना आपकी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा और लंबे समय से रुके हुए व्यापारिक निर्णयों में सक्रियता आएगी, जिससे आर्थिक लाभ की संभावनाएं भी प्रबल होंगी.
सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक प्रभाव
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन में सफलता और सम्मान लेकर आएगा. आपके लंबे समय से रुके हुए प्रोजेक्ट्स आज पूरे हो सकते हैं. साझेदारी में किए गए निवेश या नए समझौते भविष्य में बड़े लाभ का कारण बनेंगे. आपकी सकारात्मक सोच और खुला व्यवहार नए सामाजिक संपर्कों को जन्म देगा. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, परिवार के बुजुर्गों की राय आज किसी “मास्टर की” तरह काम करेगी और आपको कठिन परिस्थितियों से बाहर निकाल सकती है.
खुशियों से भरा रहेगा समय
होली के पर्व के बाद मिथुन राशि के जातकों का बुरा समय समाप्त हो चुका है. अब उनकी किस्मत चमकने वाली है और आने वाले समय में करियर और व्यक्तिगत जीवन में अप्रत्याशित प्रगति देखने को मिल सकती है. इसके लिए उन्हें केवल थोड़ा और धैर्य बनाए रखना होगा.
आज के मिथुन राशि के जातक ये करे उपाय
ज्योतिषाचार्य कुकरेती ने बताया कि ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम करने और आध्यात्मिक उन्नति के लिए, आपको बार-बार ‘ॐ भगवते नारायणाय’ मंत्र का जाप करना चाहिए. इस मंत्र के नियमित जाप से भगवान नारायण की असीम कृपा प्राप्त होगी और जीवन की सभी बाधाएं दूर होंगी. इसके साथ ही आपके जीवन में सुख, समृद्धि और मानसिक शांति का आगमन होगा. आज के लिए आपका शुभ रंग है हरा और लकी नंबर 5 रहेगा. ये आपके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि करेंगे और आज के दिन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे.


