Kark Rashi: कर्क राशि वालों आज छोटी-छोटी भूलें बन सकती हैं बड़ी परेशानी! संभलकर रहें
Last Updated:
Aaj Ka Kark Rashifal 5 March 2026: उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों का मन आज थोड़ा संवेदनशील रह सकता है. किसी की बात दिल पर लग सकती है, इसलिए भावनाओं पर नियंत्रण रखें. ऑफिस और घर दोनों जगह जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं.
Today Cancer Horoscope 5 March (आज का कर्क राशिफल): कर्क राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है. आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. साथ ही हस्त नक्षत्र और शूल योग का प्रभाव दिनभर बना रहेगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति यह संकेत दे रही है कि आज का दिन सजगता और संतुलन की मांग करेगा. छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना भविष्य में परेशानी खड़ी कर सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं.
उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों का मन आज थोड़ा संवेदनशील रह सकता है. किसी की बात दिल पर लग सकती है, इसलिए भावनाओं पर नियंत्रण रखें. ऑफिस और घर दोनों जगह जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, खासकर पेट और सिर से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. नियमित दिनचर्या और हल्का भोजन लाभकारी रहेगा.
कर्क राशिफल: लव लाइफ
कर्क राशि के जातकों के प्रेम संबंधों के मामले में आज धैर्य की परीक्षा हो सकती है. पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है. ऐसे में प्रतिक्रिया देने से पहले स्थिति को समझें. संवाद ही आज का सबसे बड़ा समाधान रहेगा. विवाहित जातकों को जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, लेकिन छोटी बातों पर तकरार से बचें. शाम के समय माहौल बेहतर हो सकता है और रिश्तों में मधुरता लौटेगी.
कर्क राशिफल: नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन व्यस्तता भरा रहेगा. ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है और वरिष्ठ अधिकारियों की अपेक्षाएं भी अधिक रह सकती हैं. आज जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो निवेश या बड़े सौदे को टालना बेहतर रहेगा. साझेदारी के मामलों में पारदर्शिता बनाए रखें, दिन के अंत तक मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है.
कर्क राशिफल: छात्रों के लिए दिन
कर्क राशि के छात्रों के लिए आज का दिन एकाग्रता की मांग करता है. आज आपका मन भटक सकता है, जिससे पढ़ाई में व्यवधान आएगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा. शिक्षकों या वरिष्ठों से मार्गदर्शन लेना फायदेमंद रहेगा. शाम का समय अध्ययन के लिए अधिक अनुकूल रहेगा.
कर्क राशिफल: महिलाओं के लिए दिन
कर्क राशि की महिला वर्ग के लिए आज दिनभर दौड़भाग की स्थिति रह सकती है. घर और कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण होगा. हालांकि, यह भागदौड़ व्यर्थ नहीं जाएगी. दिन के अंत में आपके प्रयासों की सराहना होगी और किसी कार्य में सफलता मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और पर्याप्त आराम अवश्य लें.
आज कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है. थकान, कमजोरी या माइग्रेन जैसी समस्या हो सकती है, पानी अधिक पिएं और तला-भुना भोजन से परहेज करे. योग और ध्यान मानसिक शांति प्रदान करेंगे.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें


