आज का पंचांग, 4 मार्च 2026: रंगवाली होली, चैत्र माह प्रारंभ, बुधवार व्रत, देखें मुहूर्त
पंचांग, 4 मार्च 2026: होली आज, चैत्र माह प्रारंभ, बुधवार व्रत, देखें मुहूर्त
Last Updated:
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 4 March 2026: आज देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है. रंगवाली होली लाभ-उन्नति और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त में मनाई जा रही है. आज चैत्र माह का प्रारंभ, बुधवार व्रत और गणेश पूजा है. पंचांग के अनुसार, आज चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, कौलव करण, धृति योग, उत्तर का दिशाशूल और सिंह राशि में चंद्रमा है. आपकी होली शुभ हो. देखें दिनभर के मुहूर्त.
आज का पंचांग, 4 मार्च 2026 होली मुहूर्त.
आज होली के दिन आप विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करें. उनको लाल फूल, सिंदूर, लाल रंग, लाल गुलाल, धूप, दीप, माला, नैवेद्य आदि अर्पित करें. लड्डू और मोदक का भोग लगाएं. गणेश चालीसा का पाठ करें और बुधवार की व्रत कथा सुनें. उसके बाद आरती करें. गणेश जी के आशीर्वाद से आपके सभी संकट दूर होंगे और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. आज के दिन आप हरे रंग का उपयोग करें, आपकी कुंडली का बुध दोष दूर होगा.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 4 मार्च 2026
- आज की तिथि- प्रतिपदा – 04:48 पी एम तक, उसके बाद द्वितीया
- आज का नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी – 07:39 ए एम तक, फिर उत्तरा फाल्गुनी
- आज का करण- कौलव – 04:48 पी एम तक, तैतिल – 04:51 ए एम, मार्च 05 तक, फिर गर
- आज का योग- धृति – 08:52 ए एम तक, उसके बाद शूल
- आज का पक्ष- कृष्ण
- आज का दिन- बुधवार
- चंद्र राशि- सिंह – 01:45 पी एम तक, फिर कन्या
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:43 ए एम
सूर्यास्त- 06:23 पी एम
चन्द्रोदय- 07:20 पी एम
चन्द्रास्त- 07:03 ए एम
आज के मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: 05:04 ए एम से 05:54 ए एम
- अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
- विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:16 पी एम
- निशिता मुहूर्त: 12:08 ए एम, मार्च 05 से 12:57 ए एम, मार्च 05
- अमृत काल: 12:54 ए एम, मार्च 05 से 02:32 ए एम, मार्च 05
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 06:18 ए एम से 07:45 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:45 ए एम से 09:13 ए एम
शुभ-उत्तम: 10:41 ए एम से 12:08 पी एम
चर-सामान्य: 03:04 पी एम से 04:31 पी एम
लाभ-उन्नति: 04:31 पी एम से 05:59 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 07:31 पी एम से 09:04 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:04 पी एम से 10:36 पी एम
चर-सामान्य: 09:04 पी एम से 10:36 पी एम
लाभ-उन्नति: 03:12 ए एम से 04:44 ए एम, मार्च 05
आज के अशुभ समय
- यमगण्ड- 08:11 ए एम से 09:38 ए एम
- गुलिक काल- 11:06 ए एम से 12:33 पी एम
- दुर्मुहूर्त- 12:10 पी एम से 12:56 पी एम
- राहुकाल- 12:33 पी एम से 02:00 पी एम
- दिशाशूल- उत्तर
शिववास
गौरी के साथ – 04:48 पी एम तक, उसके बाद सभा में.
आपको और आपके पूरे परिवार को होली की शुभकामनाएं!!!
Happy Holi 2026
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें


