Chandra Grahan 2026 Rashifal: चंद्र ग्रहण से सिंह समेत इन 4 राशि वाले रहें सतर्क, अगले 90
चंद्र ग्रहण से सिंह समेत इन 4 राशि वाले रहें सतर्क, 90 दिन सावधानी से करें काम
Last Updated:
Chandra Grahan 2026 Rashifal: आज साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है और इसे लेकर वैज्ञानिक और ज्योतिष दोनों में अलग-अलग उत्साह देखने को मिल रहा है. चंद्र ग्रहण के समय ग्रहों की अजीब स्थिति देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से सिंह समेत 4 राशि वालों को अगले 90 दिन बेहद सावधानी के साथ काम करने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण से कौन कौन सी राशियां सतर्क रहें…
Chandra Grahan 2026 Rashifal: चंद्र ग्रहण आज 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो जाएगा लेकिन भारत में यह ग्रहण अंतिम चरण में ही दिखाई देगा. साल का पहला चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में घटित हो रहा है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दिन कुंभ राशि में राहु, मंगल, सूर्य और बुध ग्रह की युति बन रही है तो मीन राशि में शुक्र और शनि की युति बन रही है. वहीं केतु सिंह राशि के साथ विराजमान हैं. ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को अशुभ काल बताया गया है और इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. चंद्र ग्रहण का अशुभ सिंह समेत 4 राशि वालों पर विशेष तौर पर रहने वाला है, इन राशियों पर ग्रहण का असर एक साथ नहीं बल्कि अगले 90 दिनों तक धीरे-धीरे दिखेगा. आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से किन किन राशियों को सावधानी बरतनी चाहिए…
चंद्र ग्रहण का वृषभ राशि पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से वृषभ राशि वाले अपने कामकाज पर ध्यान दें क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह फिहलाल कुंभ राशि में राहु के साथ विराजमान हैं. इस अवधि में वृषभ राशि वाले नौकरी व कारोबारी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वृषभ राशि को स्थिरता से जुड़े मामलों में दबाव महसूस हो सकता है. घर, आर्थिक स्थिति या लंबी सुरक्षा योजनाओं में बदलाव की जरूरत पड़ सकती है. हालांकि यह कोई डराने वाली बात नहीं है, लेकिन ध्यान और व्यावहारिक फैसलों की मांग जरूर करेगी.
चंद्र ग्रहण का सिंह राशि पर प्रभाव
सिंह राशि सीधे ग्रहण के अक्ष पर है यानी ग्रहण आपकी ही राशि में लग रहा है. इस समय सिंह राशि में केतु विराजमान हैं इसलिए 90 दिन सिंह राशि वाले सावधानी से काम करें. इस अवधि में आप अंदरूनी बदलाव महसूस कर सकते हैं. आप अपनी पहचान, दिशा और निभाई जा रही भूमिकाओं पर फिर से सोचेंगे. यह बाहरी उथल-पुथल से ज्यादा आंतरिक बदलाव का समय है. अभी जल्दबाजी में कोई कदम उठाना फायदेमंद नहीं होगा. चिंता करने की ज्यादा जरूरत नहीं है, परिवार का पूरा साथ रहेगा.
चंद्र ग्रहण का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण की वजह से वृश्चिक राशि वालों को अगेल 90 दिन बेहद सतर्कता से काम करने की सलाह दी जाती है. आपकी राशि के स्वामी मंगल फिलहाल शनि की राशि में राहु और सूर्य के साथ विराजमान हैं. वृश्चिक राशि के लिए करियर या अधिकार से जुड़े मामलों में बदलाव आ सकता है. इस अवधि में अधिकारियों या जिम्मेदारियों के साथ स्थितियां बदल सकती हैं. यहां प्रतिक्रिया देने से बेहतर है कि आप रणनीति से काम लें. अगले 90 दिन वृश्चिक राशि वाले किसी से भी धन का लेन देन करने से बचें.
चंद्र ग्रहण का मीन राशि पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण की वजह से मीन राशि वालों को उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है क्योंकि फिलहाल आपकी राशि में शुक्र और शनि की युति बन रही है, जिसकी वजह से आपको पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ग्रहण का प्रभाव अगले 90 दिन तक रहने वाला है, इसलिए आप अपनी वाणी का ध्यान रखें और कामकाज सावधानी से करें. अगर आप रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो कुछ समय के लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है.
About the Author

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें


