Chandra Grahan 2026: सूतक काल में खाना खा सकते हैं या नहीं? क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य

Chandra Grahan 2026: सूतक काल में खाना खा सकते हैं या नहीं? क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य

होमताजा खबरधर्म

चंद्र ग्र​हण के सूतक काल में खाना खा सकते हैं? क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य

Last Updated:

Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal Me Khaana: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज है. इसका सूतक काल सुबह में 6:23 बजे से लगा है. सूतक काल 9 घंटे का होता है, इसमें भोजन न करने का नियम है. सूतक काल में किसी को भूख लग जाए तो खाना खा सकते हैं क्या?

Zoom

चंद्र ग्र​हण के सूतक काल में खाना खाने का नियम.

Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal Me Khaana: आज साल का पहला चंद्र ग्रहण है. इसका सूतक काल सुबह में 6 बजकर 23 मिनट से प्रारंभ है. यह चंद्र ग्रहण के समापन तक चलेगा. ऐसे में देखा जाए तो सूतक काल काफी लंबा है. इतने समय में भोजन, पानी, खाना बनाना, सोना आदि सब वर्जित होता है. सवाल यह है कि अगर किसी को सूतक काल में भूख लग जाए तो वह क्या करे? सीधा सवाल यह है कि सूतक काल में खाना खा सकते हैं या नहीं? इस पर हमने दो ज्योतिषाचार्यों से सवाल किए, जिसके जवाब नीचे दिए गए हैं?

सूतक काल में भोजन करना चाहिए?

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जम्मू के ज्योतिषाचार्य डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी का कहना है कि जब चंद्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण का सूतक काल लग जाता है तो उसमें भोजन करना पूर्णतया वर्जित है. इसमें खाना भी नहीं बनाते हैं. भोजन बना हुआ है या दूध, जूस आदि रखा है तो उसमें तुलसी के पत्ते या कुश डाल देते हैं. इससे चंद्र ग्रहण का प्रभाव उस पर नहीं होता है.

रहा सवाल सूतक काल में खाना खा सकते हैं या नहीं तो जो लोग स्वस्थ हैं, उन लोगों को सूतक काल में भोजन नहीं करना चाहिए. चंद्र ग्रहण में 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है, सूतक के समय भोजन करने का कोई विधान नहीं है. लेकिन बालक, कोई रोगी और वृद्ध है तो उसे भोजन करने की छूट है.

अब आप 9 घंटे तक कोई भूख बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है, तो उसकी इम्युनिटी कमजोर है. इसका मतलब वह व्यक्ति रोगी की श्रेणी में ही आएगा. तो रोगी लोगों को तो पहले से ही छोड़ दिया है. लेकिन कोई जानबूझकर सूतक काल में भोजन करना चाहे तो इसके लिए कोई उपाय नहीं है.

सूतक काल में खाना खाने के सवाल पर लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय कहते हैं कि इस समय में भोजन का सवाल ही नहीं है. हमने पूछा कि सूतक काल में किसी को भूख लग जाए तो वो क्या करेगा? इस पर वे कहते हैं कि सूतक काल में भोजन नहीं किया जा सकता है, लेकिन इस समय में आप फल खा सकते हैं और पेय पदार्थ ले सकते हैं.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed