Chandra Grahan 2026 Rashifal: सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में चंद्र ग्रहण, जानें
Chandra Grahan 2026 Rashifal: आज लगने वाला चंद्र ग्रहण ग्रहों के राजा सूर्य और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में घटित हो रहा है. चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से और समापन 6 बजकर 47 मिनट पर होगा. इस ग्रहण की खास बात यह है कि ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए सूतक काल भी मान्य होगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण का प्रभाव देश दुनिया समेत मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. चंद्र ग्रहण के प्रभाव से कुछ राशियों को फायदा मिलता हुआ दिखाई देगा तो कुछ राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण का मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव रहने वाला है…
चंद्र ग्रहण का मेष राशि पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण का प्रभाव आपकी राशि से पांचवे स्थान पर पड़ने वाला है. इस दौरान आपको अंतरराष्ट्रीय या लंबी दूरी की यात्रा से बचें क्योंकि आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. चंद्रमा और राहु का की वजह से वैवाहिक जीवन और घरेलू छवि को प्रभावित कर सकता है. ग्रहण आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर डाल सकता है और इस समय आप पैसे बचाने में असमर्थ रह सकते हैं. इस दौरान नौकरी पेशा और व्यापारियों को कामकाज में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.
चंद्र ग्रहण का वृषभ राशि पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण आपकी राशि से चौथे भाव में घटित होने वाला है. इस दौरान किसी भी तरह के अनैतिक कार्यों से दूर रहें और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. ससुराल पक्ष में अगर कोई समस्या चल रही है तो वह दूर हो जाएगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग भी मिलेगा. अगर आप करियर की शुरुआत करना चाहते हैं तो चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव से आपको कई मौके भी मिलेंगे. नौकरी पेशा जातकों के लिए इस समय प्रमोशन और पहचान के मौके कम हो सकते हैं. इस योग के प्रभाव को संभालने के लिए सावधानी जरूरी है, क्योंकि यह आपके मानसिक और भावनात्मक स्थिति को प्रभावित कर सकता है.
चंद्र ग्रहण का मिथुन राशि पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण आपकी राशि तीसरे भाव में घटित होने वाला है. अन्य राशियों की तुलना में मिथुन राशि के लिए यह चंद्र ग्रहण आर्थिक और प्रफेशनल रूप से लाभकारी नहीं रहेगा. अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखें क्योंकि संक्रमण की समस्या हो सकती है. चंद्रमा और राहु का योग, जो अक्सर भ्रम, लालसा और अजीब चीजों से जुड़ा होता है, बेचैनी और पारंपरिक सोच के प्रति आलोचनात्मक दृष्टिकोण ला सकता है. माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें और अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें.
चंद्र ग्रहण का कर्क राशि पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण आपकी राशि से दूसरे स्थान पर घटित होने वाला है. इस दौरान आपको शारीरिक व मानसिक रूप से परेशानी का सामान करना पड़ सकता है. साथ ही मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं या गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. इस अवधि में कामकाज में भी बहुत बदलाव आएंगे. आप बार-बार नौकरी बदल सकते हैं और किसी एक जगह ज्यादा समय तक खुश नहीं रहेंगे. अचानक ट्रांसफर या नौकरी से निकाले जाने की आशंका भी बन रही है इसलिए ऑफिस पॉलिटिक्स से सावधान रहें, लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं.
चंद्र ग्रहण का सिंह राशि पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण आपकी राशि के लग्न भाव अर्थात पहले स्थान पर लग रहा है. चंद्र ग्रहण के दौरान आपका मन बेचैन रहेगा, सोचने का तरीका बिगड़ सकता है और आप चंचल व्यवहार करेंगे. आप नैतिकता की कमी महसूस करेंगे और लोगों के प्रति संदेहपूर्ण व्यवहार करेंगे. हालांकि इस ग्रहण के प्रभाव से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आमदनी बढ़ाने के अन्य स्त्रोत के बारे में जानकारी मिलेगी. ग्रहण के शुभ प्रभाव से परिजनों का पूरा साथ मिलेगा और नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग भी कर सकते हैं.
चंद्र ग्रहण का कन्या राशि पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण आपकी राशि से 12वें भाव में घटित हो रहा है. इस दौरान आप स्वभाव से चतुर, चालाक और स्वतंत्र रहेंगे. साथ ही आप जरूरी निर्णय ले पाने की स्थिति में होंगे. अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह अवधि आपके लिए अच्छी रहेगी. ग्रहण की स्थिति के कारण समाज के लिए कुछ बड़ा करने की इच्छा हो सकती है. ऐसे लोग समस्याओं का रचनात्मक समाधान निकाल सकते हैं और गैर-पारंपरिक सोच वाले कार्यों में अच्छा कर सकते हैं.
चंद्र ग्रहण का तुला राशि पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण आपकी राशि से 11वें भाव में घटित होने वाला है. चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सेहत भी अच्छी रहेगी. अगर आपका बिजनेस काफी समय से अच्छा नहीं चल रहा है तो स्थिति में बदलाव आएगा और बिजनेस का विस्तार भी कर सकते हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और धार्मिक कार्यों को करने की इच्छा तीव्र होगी. इस अवधि में आपकी प्रॉपर्टी बढ़ने की संभावना बन रही है. तुला राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण काफी अच्छा रहने वाला है और चारों तरह से खुशियां हीं बढ़ेंगी.
चंद्र ग्रहण का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण आपकी राशि से 10वें भाव में घटित होने वाला है इस दौरान आप स्वाभाविक रूप से बुद्धिमान और समझदार बनेंगे. चंद्रग्रहण के दौरान आपको लगेगा कि कोई आपको समझ नहीं रहा, लेकिन आत्मविश्वास बनाए रखें तो सब ठीक रहेगा. चंद्रमा और राहु का योग भावनात्मक अस्थिरता, पारिवारिक जीवन में बाधा और मां से जुड़ी समस्याएं ला सकता है. हालांकि, यह योग ध्यान, आध्यात्मिकता और जीवन के उच्च उद्देश्य की खोज में भी रुचि जगा सकता है.
चंद्र ग्रहण का धनु राशि पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण आपकी राशि से नौवें भाव में घटित होने वाला है. इस दौरान किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें और अपने काम से काम रखें. चंद्रमा और राहु का योग साहस और जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ा सकता है. राहु चंद्रमा के भावनात्मक पक्ष को बढ़ा सकता है, जिससे मूड स्विंग, चिंता या अधिक सोचने की आदत हो सकती है. इस राशि के जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह ग्रहण अच्छा रहने वाला है. वहीं रोजागार की तलाश करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है.
चंद्र ग्रहण का मकर राशि पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण आपकी राशि से आठवें भाव में घटित होने वाला है. इस दौरान आपको कई मामलों में राहत मिलेगी तो कुछ मामलों में परेशनी हो सकती है. अगर कोई सरकारी कार्य अटका हुआ है तो इस अवधि में पूरा हो सकता है. वहीं अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें. कभी आप अपनी दिनचर्या की परवाह नहीं करते, तो कभी जरूरत से ज्यादा काम करते हैं. इस समय आपके छोटे भाई-बहनों से संबंध बिगड़ सकते हैं और आप अपने फैसलों पर संदेह कर सकते हैं क्योंकि आपके अंदर साहस की कमी रहेगी. अगर आर्थिक समस्या है तो यह समय और भी कठिन हो सकता है.
चंद्र ग्रहण का कुंभ राशि पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण आपकी राशि से सातवें भाव में घटित होने जा रहा है. इस दौरान आपकी वाणी मधुर व आकर्षक होगी और आप अपनी संपत्ति और धन का दिखावा करना पसंद कर सकते हैं. चंद्र ग्रहण के प्रभाव आप चालाक रहेंगे और अपनी बातों से किसी को भी भ्रमित कर सकते हैं. इसके कारण आप बेईमानी या धोखाधड़ी की प्रवृत्ति अपना सकते हैं. इस समय अगर आप किसी को पैसा उधार देंगे तो वह वापस नहीं मिलेगा. इस दौरान किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें अन्यथा आपको कई तरह कई परेशानी हो सकती है.
चंद्र ग्रहण का मीन राशि पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण आपकी राशि से छठवें भाव में घटित होने जा रहा है. इस दौरान आपकी छवि संदिग्ध हो सकती है और निर्णय लेने में भी परेशानी हो सकती है. ग्रहण के प्रभाव की वजह से मीन राशि वाले जरूरत पड़ने पर कूटनीतिक बन सकते हैं और परिस्थितियों के अनुसार अपने व्यवहार और प्रतिक्रियाएं बदल सकते हैं. आप जीवनभर नकारात्मक सोच और कामकाज में बातें छुपाने की आदत विकसित कर सकते हैं.


