Holi Wishes: गुलाल की बौछार, पिचकारी की धार,इन शुभकामना संदेश से अपनों को कहें हैप्पी होली

Holi Wishes: गुलाल की बौछार, पिचकारी की धार,इन शुभकामना संदेश से अपनों को कहें हैप्पी होली

होमफोटोधर्म

Holi Wishes: गुलाल की बौछार, पिचकारी की धार, अपनों को भेजें ये चुनिंदा संदेश

Last Updated:

Happy Holi 2026 Wishes: होली का पर्व हर वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है. इस साल 4 मार्च को होली है. रंगों के इस त्योहार में चारों तरफ लाल, पीले नीले हरे के रंग फिजा में बिखरे नजर आते हैं. हर चेहरे पर मुस्कान होती है. लोग एक-दूसरे के घर जाकर होली की हुड़दंग में शामिल होते हैं. होली पर गुजिया, मिठाइयां, ठंडई खिला-पिलाकर एक-दूसरे के गले मिलते हैं. ये त्योहार ऐसा है कि लोग अपने सभी गिले-शिकवे भूलकर एक हो जाते हैं. होली के दिन जो साथ में हैं, वो तो खूब मस्ती करते हैं, लेकिन जो अपने घर-परिवार से दूर हैं, उन्हें आप होली पर वीडियो कॉल करें. फोन पर होली की शुभकामनाएं कहें. साथ ही अपने रिश्तेदारों, दोस्तों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी भेज सकते हैं.

पिचकारी की धार हो, अबीर-गुलाल की बौछार हो, अपनों का प्यार हो, यारों यही है रंगों का त्योहार होली. होली की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy holi wishes

होली के दिन मत डरो इतना पानी से, बस थोड़ा सा रंग लगाओ और धूम मचाकर करो ऐश, साल में एक बार तो कर लो अपना बदन साफ, डालो बाल्टी भर पानी और धो लो सारे पाप. होली की हार्दिक बधाई!

Happy holi wishes

गुजिया की तरह हमेशा मीठी रहे आपकी बोली, खुशियों से भरी रहे आपकी झोली, आपको और आपके परिवार को हैप्पी होली!

Add News18 as
Preferred Source on Google

Happy holi wishes

खुशियों से भरा हो सदा आपका संसार, जिंदगी में हमेशा रहे प्यार और बहार, आपके संसार में हो रंगों की भरमार, मुबारक हो आपको होली का त्योहार!

Happy holi wishes

होली के लाल-नीले पीले रंगों से भी सुंदर हो आपकी ज़िन्दगी, आपकी दुनिया हमेशा महकती रहे यही है मेरी कामना, कभी न बिगड़ पाए रिश्तों के प्यार की होली, ए मेरे दोस्त मुबारक हो आपको ये होली का त्योहार. Happy Holi 2026

Happy holi wishes

होली आई, ढेरों खुशियां लाई, है गुलाल की बौछार, पिचकारी की धार, अपनों का प्यार, यही है यारों होली का त्योहार, आनंद से भरा हो आपका होली का त्योहार. हैप्पी होली 2026!

Happy holi wishes

कान्हा की पिचकारी हो और राधा का रंग, चलो आज प्यार के रंग से ये दुनिया रंग दें सारी, इस रंग का न कोई है जात-पात और न ही है कोई बोली. होली की ढेर सारी हार्दिक बधाई!

Happy holi wishes

होली के रंग हों सबसे प्यारे, खुशियों के दीप जले ढेर सारे. रिश्तों में नई मिठास घुले, मन में उमंग और प्रेम फले-फूले. आप सभी की होली हो रंगों भरी. हैप्पी होली!

Happy holi wishes

पिचकारी की धारा से रंग बरसे, खुशियों के बादल संग-संग बरसे. मीठी गुजिया और ठंडई संग, मस्ती में झूमे हर दिल युवा संग. रंगों भरी हो आपकी होली. होली की लख-लख बधाइयां!

Happy holi wishes

होली की हुड़दंग में नीले-पीले, लाल-गुलाबी हो गए तुम, होली के शोर-शराबे में कहीं खो गए तुम. इतना रंग लग गया है चेहरे पर तुम्हारे, घरवाली भी पूछेगी, भइया जी कौन हैं आप हमारे? बुरा ना मानो होली है. होली की हार्दिक बधाई!

Happy holi wishes

अबकी बार होली में इस बात का ख्याल रखना, जो गिर गए किचड़ में तो अपना मुंह जरा बंद रखना. होली की ढेरों शुभकामनाएं! इस बार होली देशभर में धूमधाम से 4 मार्च को सेलिब्रेट की जाएगी. ऐसे में आप सभी सेफ और हैप्पी होली मनाएं, ताकि किसी की सेहत को कोई नुकसान न पहुंचे.

Source link

You May Have Missed