Lunar Eclipse 2026: 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें ग्रहण के प्रारंभ से लेकर समा
Lunar Eclipse 2026: 3 मार्च को साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है. सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में घटित होने वाला यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा. हालांकि भारत के कुछ जगहों पर 3 मार्च को होलिका दहन भी किया जाएगा. 3 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण आकाश देखने वालों और खगोलविदों के लिए एक शानदार मौका होने वाला है, जो इस दुर्लभ खगोलीय घटना को देख सकेंगे. चंद्र ग्रहण की वजह से रंगों वाली होली 4 मार्च को खेली जाएगी. आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण कब शुरू होगा, कब समापन होगा और इस ग्रहण का सूतक काल कब से शुरू हो जाएगा.
चंद्र ग्रहण 2026: तारीख और समय
| चंद्र ग्रहण | तारीख और समय |
| चंद्र ग्रहण | 3 मार्च 2026, दिन मंगलवार |
| चंद्र ग्रहण का समय | दोपहर 03:20 बजे से शाम 06:47 बजे तक |
| भारत में दिखाई देगा? | दिखाई देगा |
| चंद्रमा कब उदय होगा | शाम 06:26 बजे |
| अधिकतम ग्रहण | शाम 06:33 बजे से 06:40 बजे तक |
| ग्रहण समापन | शाम 06:47 बजे |
क्या यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा?
हां, यह आकाश देखने वालों और खगोलविदों के लिए अच्छी खबर है कि इस बार वे इस दुर्लभ खगोलीय घटना को अपनी आंखों से देख सकेंगे. वे इस पल को अपने DSLR कैमरे में कैद भी कर सकते हैं. लेकिन, यहां आपको समय का ध्यान रखना होगा क्योंकि भारत में केवल चंद्र ग्रहण का अंतिम चरण ही दिखाई देगा. हालांकि, छाया का संपर्क दोपहर में पहले शुरू हो जाएगा जब पृथ्वी की पेनुम्ब्रल छाया सबसे पहले चंद्रमा से संपर्क करेगी, इसलिए आपके पास इसे देखने के लिए सिर्फ 20 मिनट होंगे.
कब से शुरू होगा चंद्र ग्रहण?
चंद्र ग्रहण की शुरुआत मंगलवार दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से होगी और 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी. ग्रहण का प्रभाव पूरे 3 घंटे और 27 मिनट तक रहेगा. चंद्र ग्रहण के समाप्त होने से पहले ही पूर्णिमा तिथि का समापन हो जाएगा. वैज्ञानिक दृष्टि से यह खगोलीय घटना तब घटित होती है, जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है.
कहां कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?
3 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इराक, ईरान, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, उत्तर और दक्षिण अमेरिका, रूस और पूरे एशिया में दिखाई देगा.
सूतक काल का समय
चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है इसलिए कल लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 6 बजकर 23 मिनट से शुरू हो जाएगा.
क्या भारत में सूतक काल होगा?
हां, यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल रहेगा और लोगों को उस समय सावधानी बरतनी चाहिए. इसका होली के आयोजन पर भी असर पड़ेगा.
चंद्र ग्रहण कैसे देखें?
- इसे बिना किसी उपकरण के खुली और प्रदूषण मुक्त आकाश में आंखों से देखना सुरक्षित है.
- पूर्वी क्षितिज की स्पष्ट दृश्यता वाले स्थान का चयन करें.
- अधिक विवरण देखने के लिए टेलीस्कोप या दूरबीन का उपयोग करें.


