Weekly Horoscope: कर्क राशि वाले इस सप्ताह लव रिलेशन में सावधानी से कदम बढ़ाएं, सिंह वालों
Last Updated:
Weekly Horoscope 2 to 8 March 2026: मार्च का पहला सप्ताह कर्क और कन्या राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी तो सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा. कर्क राशि वालों को होली के इस सप्ताह भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है. सिंह राशि वालों को होली के इस सप्ताह मनचाहा आर्थिक लाभ होगा और कारोबार में विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती हुई नजर आएंगी. कन्या राशि के लोगों को इस सप्ताह कोई भी कदम खूब सोच-समझकर उठाने की आवश्यकता बनी रहेगी. विस्तार से पढ़ें कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों का 2 से 8 मार्च 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
कर्क साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 2 to 8 March 2026
कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध मध्यम लेकिन उत्तरार्ध मनोकूल परिणाम देने वाला साबित होगा. ऐसे में कर्क राशि के लोगों को अपने महत्वपूर्ण काम को सप्ताह के पूर्वार्ध में करने की बजाय उत्तरार्ध के लिए सुनिश्चित करना चाहिए. सप्ताह के पूर्वार्ध में घर-परिवार या फिर करियर-कारोबार से जुड़ी समस्या आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकती है. इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की जरूरत बनी रहेगी. कर्क राशि वाले इस दौरान आप अपने काम को प्रेम व्यवहार से सिद्ध और अक्कखड़पन से बिगाड़ सकते हैं. ऐसे में आप अपने सोचे हुए काम को समय से पूरा करने पाने के लिए लोगों को मिलाजुलाकर काम करेंगे तो बेहतर रहेगा. सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता आपको सताएगी. इस दौरान पढ़ने-लिखने वाले छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में तमाम तरह के बड़े खर्चों के कारण आपका मन पूजा-पाठ या अध्यात्म में कम लगेगा. हालांकि आजीविका के क्षेत्र में किए जा रहे सुधार का सकारात्मक परिणाम आपको इस दौरान देखने को मिल सकता है. रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह स्वजनों के साथ किसी भी प्रकार की गलतफहमी पैदा होने से बचाना चाहिए. लव रिलेशन में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और एक-दूसरे के भावनाओं को आदर करें.
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 9
सिंह साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 2 to 8 March 2026
सिंह राशि वालों के लिए मार्च का पहला सप्ताह गुडलक लिए हुए है. सप्ताह की शुरुआत से ही आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में शुभता और सफलता मिलती हुई नजर आएगी. इस सप्ताह आप अपनी सूझबूझ से बड़े से बड़े काम को आसानी से पूरा करने में कामयाब होंगे. अगर आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत थे तो आपको इस सप्ताह मनचाहा काम मिल सकता है. आप सार्वजनिक जीवन में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. किसी वरिष्ठ या प्रभावी व्यक्ति की मदद से बड़ी समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब होंगे. कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की प्रशंसा करेंगे. आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यावसायिक दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होने वाला है. इस सप्ताह आपको मनचाहा आर्थिक लाभ होगा. कारोबार में विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती हुई नजर आएंगी. आय के नये स्रोत बनेंगे. संचित धन में वृद्धि होगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को मिले हुए कार्य को समय पर पूरा करने के लिए अपनी कार्यशैली में थोड़ा बदलाव लाना पड़ सकता है. इस दौरान आपको कुछेक महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं. व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान धन का लेनदेन करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ रहने वाला है. भाई-बहनों के साथ आपसी प्रेम और विश्वास कायम रहेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में किसी कार्य विशेष में मिली सफलता को लेकर सेलिब्रेशन भी हो सकता है. लव लाइफ में मजबूती आएगी. संतान सुख की प्राप्ति होगी.
भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 3
कन्या साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 2 to 8 March 2026
कन्या राशि वालों के लिए मार्च का पहला सप्ताह मिलाजुला साबित होगा. ऐसे में कन्या राशि के लोगों को इस सप्ताह कोई भी कदम खूब सोच-समझकर उठाने की आवश्यकता बनी रहेगी. सप्ताह की शुरुआत से ही आपकी सेहत थोड़ी नरम रह सकती है. इस दौरान सोचे हुए कार्यों में हो रही बेवजह की देरी या फिर उसमें आने वाली अड़चन के कारण आपका मन अशांत रहेगा. आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है. इस सप्ताह आपको अपनी सेहत के साथ पर्सनल रिलेशन को बेहतर बनाए रखने की भी चुनौती बनी रहेगी. सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर सन्तान से मतभेद या मनमुटाव हो सकता है. इस दौरान आप कोई भी ऐसा कार्य ना करें, जिसके कारण आप पर आक्षेप आए. साथ ही साथ धन का लेनदेन एवं खर्च भी सोच-समझकर कर करें अन्यथा आपको आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इस सप्ताह नौकरीपेशा महिलाओं को कार्यक्षेत्र और घर-परिवार के बीच सामंजस्य बनाने में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं. सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अतिरक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी. इस दौरान कारोबार थोड़ा मंदा रह सकता है. इस सप्ताह लव लाइफ में बड़ी सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी. लव रिलेशन में बेवजह का दिखावा करने से बचें अन्यथा आपको अपमानित होना पड़ सकता है. खट्टी-मीठी तकरार के बीच विवाहित लोगों का जीवन सामान्य तरीके से चलता रहेगा.
भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 1
About the Author

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें


