Saptahik Rashifal: तुला राशि वाले होली के इस सप्ताह नियम-कानून ना तोड़ें, वृश्चिक वालों को

Saptahik Rashifal: तुला राशि वाले होली के इस सप्ताह नियम-कानून ना तोड़ें, वृश्चिक वालों को

Last Updated:

Weekly Horoscope 2 to 8 March 2026: मार्च का पहला सप्ताह तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है. तुला राशि वालों को होली के इस सप्ताह किसी भी कार्य में सफलता पाने लिए शार्टकट लेने अथवा नियम कानून को तोड़ने से बचना होगा. वृश्चिक राशि वाले अगर किसी व्यावसायिक या घरेलू विवाद में होने वाले समझौते पर अपनी रजामंदी को नहीं जताते हैं तो वह मामला लंबे समय के लिए लटक सकता है. धनु राशि वाले इस सप्ताह पर्सनल रिलेशन को बेहतर बनाए रखने के लिए लोगों की सुनें ज्यादा और बोले कम. विस्तार से पढ़ें तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों का 2 से 8 मार्च 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

Zoom

तुला साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 2 to 8 March 2026

तुला राशि वालों को मार्च के पहले सप्ताह उनके द्वारा किए जाने वाले परिश्रम और प्रयास का फल थोड़ी देरी से अथवा कम प्राप्त हो सकता है. जिसके चलते उनके मन में थोड़ा उदास रह सकता है. कामकाज में आने वाली अड़चनों के साथ स्वजनों का सहयोग और समर्थन भी न मिल पाना आपकी चिंता का कारण बन सकता है. तुला राशि वालों को इस सप्ताह किसी भी कार्य में सफलता पाने लिए शार्टकट लेने अथवा नियम कानून को तोड़ने से बचना होगा अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं. अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं तो अधिक लाभ कमाने के चक्कर में बगैर सोचे-समझे अपने धन को किसी ऐसी जगह निवेश न करें जहां पर पैसा एक बार फंस जाने पर उसे निकालना मुश्किल का सबब बन जाए. अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना ना भूलें. नौकरीपेशा लोगों को अपना काम दूसरों के भरोसे छोड़ने तथा भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए. यदि आपकी नई नौकरी है तो आपको अपने बॉस के मिजाज को समझने और अपने काम को बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना होगा अन्यथा आपको अपनी गलतियों के लिए सभी के सामने डांट खानी पड़ सकती है. घरेलू समस्याओं को सुलझाने के लिए अपने वरिष्ठ लोगों की राय को अनसुना ना करें तथा अपनी भावनाओं को दूसरों के सामने सोच-समझकर प्रकट करें. इस सप्ताह स्वयं के साथ अपने पिता की सेहत का भी ख्याल रखें.

भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक: 1

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल Vrishchik Saptahik Rashifal 2 to 8 March 2026

वृश्चिक राशि वालों को मार्च के पहले सप्ताह ‘हारिए न हिम्मत, बिसारिए न राम’ का सूत्र अपने जीवन में अपनाना होगा. अगर आप इस बात को गांठ बांधकर सही दिशा में प्रयास और परिश्रम करते रहते हैं तो आप पाएंगे कि धीरे-धीरे ही सही लेकिन उसमें आपको मनचाही सफलता एवं लाभ की प्राप्ति हो रही है. वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह दूसरों से मदद की आस रखने की बजाय अपने काम को स्वयं ही समय से पूरा करने का प्रयास करना चाहिए. बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है. इस दौरान आपको ना सिर्फ मार्केट में अचानक से आई मंदी का बल्कि अपने कंपटीटर से भी कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है. आपकी जितनी आय नहीं होगी, उससे कहीं ज्यादा आपके सामने खर्चें बने रहेंगे. इस दौरान की जाने वाली यात्राएं थकान से भरी और अपेक्षा से कम फलदायी साबित होंगीं. सप्ताह के उत्तरार्ध का समय पूर्वार्ध के मुकाबले थोड़ा राहत भरा रह सकता है, लेकिन इस दौरान भी आपको अपने सपनों को पूरा करने के लिए उसे अपने पसीने से सींचना होगा. इस दौरान अगर आप किसी व्यावसायिक या घरेलू विवाद में होने वाले समझौते पर अपनी रजामंदी को नहीं जताते हैं तो वह मामला लंबे समय के लिए लटक सकता है. पर्सनल रिलेशन को बेहतर बनाए रखने के लिए शिकवा-शिकायत करने की बजाय दूसरों को माफ करने अथवा पुरानी बातों को इग्नोर करने का प्रयास करें. लव रिलेशन में उपजी गलतफहमियों को संवाद के जरिए दूर करें.

भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 3

धनु साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 2 to 8 March 2026

धनु राशि वालों के लिए मार्च का पहला सप्ताह मिलाजुला साबित हो सकता है. इस सप्ताह आप कार्यक्षेत्र एवं निजी जीवन से जुड़ी तमाम चुनौतियों का पूर्व में आंकलन करने से चूक सकते हैं, जिसके चलते आपको तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. सप्ताह की शुरुआत में अचानक से आए कुछेक बड़े खर्चे और पूर्व में चली आ रही देनदारी को चुकता करने के लिए बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है. इस दौरान आय के मुकाबले खर्च की अधिकता के चलते आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में मिले टारगेट को पूरा करने के लिए मशीन की तरह काम करना पड़ सकता है. नतीजतन आपके भीतर ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक थकान भी बनी रहेगी. धनु राशि वालों को इस सप्ताह न तो किसी भी प्रकार के विवाद को जन्म देना चाहिए और ना ही किसी भी प्रकार के विवाद में अथवा झमेले में खुद को फंसाना चाहिए. किसी भी मसले को आपसी बातचीत या फिर कहें संवाद के जरिए सुलझाना बेहतर रहेगा. अगर आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आप कारोबार से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला मार्केट के हालात को देखते हुए लें और जोखिम भरे निवेश से बचें. सप्ताह के उत्तरार्ध में समझदारी की साथ की जाने वाली बिजनेस की डील बड़े लाभ का कारण बन सकती है. पर्सनल रिलेशन को बेहतर बनाए रखने के लिए लोगों की सुनें ज्यादा और बोले कम. लव रिलेशन में लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें. कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बने.

भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 9

About the Author

authorimg

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed