Saptahik Rashifal 2 to 8 March 2026: मेष राशि वाले होली के इस सप्ताह सोच-समझकर बोलें, वृष
Last Updated:
Weekly Horoscope 2 to 8 March 2026: मार्च का पहला सप्ताह मेष राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी तो वृषभ और मिथुन राशि वालों के अच्छा रहने वाला है. मेष राशि वालों को होली के इस सप्ताह काम में लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा गलती करने पर सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है. वृषभ राशि वालों के लिए रिश्ते-नाते की दृष्टि से होली का यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है और घर-परिवार के सदस्यों के प्रेम-व्यवहार बढ़िया बना रहेगा. मिथुन राशि वालों की लव लाइफ में अनुकूलता बनी रहेगी और अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है. विस्तार से पढ़ें मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों का 2 से 8 मार्च 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
मेष साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 2 to 8 March 2026
मेष राशि वालों को मार्च के पहले सप्ताह ‘सावधानी हटी, दुर्घटना घटी’ का स्लोगन हमेशा याद रखना होगा. इस सप्ताह आप कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचें और वाहन सावधानी के साथ चलाएं. नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के पूर्वार्ध किसी भी काम में लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा गलती करने पर सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है. इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों और निजी जीवन में उन लोगों से सावधान रहना होगा जो आपके काम में अक्सर अड़ंगे डालने की जुगत लगाते रहते हैं. सेहत और संबंध की दृष्टि से भी सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए प्रतिकूल कहा जाएगा. ऐसे में इस दौरान लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्रता से पेश आएं और सोच-समझकर ही बोलें. इसी प्रकार अपना खानपान एवं दिनचर्या सही रखें अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है. अगर आप रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में उम्मीद की कोई किरण नजर आ सकती है. इस दौरान आपके द्वारा किए प्रयासों का सकारात्मक फल मिल सकता है. ऐसे में आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य को करने के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का ही समय चुनना चहिए. प्रेम प्रसंग एवं निजी रिश्तों के लिए भी यह समय अनुकूल साबित होगा. इस दौरान आपका अपने लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर के साथ ज्यादा बेहतर तालमेल नजर आएगा.
भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 1
वृषभ साप्ताहिक राशिफल Vrishabh Saptahik Rashifal 2 to 8 March 2026
वृषभ राशि वाले मार्च के पहले सप्ताह अपनी ऊर्जा, धन एवं समय का प्रबंधन करके चलते हैं तो उन्हें उनके द्वारा किए गए प्रयासों का सकारात्मक फल प्राप्त हो सकता है. सप्ताह की शुरुआत कुछ एक बड़े खर्चों के साथ हो सकती है. इस दौरान आपका अधिकांश समय अपनी पर्सनल प्रॉब्लम का समाधान खोजने में खर्च हो सकता है. सप्ताह के पूर्वार्ध में संतान से जुड़ी समस्या अथवा घर के किसी बुजुर्ग की सेहत आपकी चिंता का बड़ा विषय बन सकती है. हालांकि कठिन समय में आपके अपने काफी मददगार साबित होंगे. कार्यक्षेत्र में सीनियर और निजी जीवन में इष्टमित्र और रिश्तेदार तन-मन-धन से सहयोग करते नजर आएंगे. वृष राशि के जातक जीवन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं का सामना करने के बाद भी इस सप्ताह आर्थिक प्रगति करते नजर आएंगे. अगर आपने पूर्व में किसी योजना में निवेश किया है तो आपको सप्ताह के अंत तक उससे बड़े धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है. कारोबार से जुड़े लोगों को इस सप्ताह मनचाहा लाभ प्राप्त होगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़ी कोई बड़ी डील संभव है. जिसके जरिए आप कारोबार को विस्तार देने में कामयाब होंगे. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है. घर-परिवार के सदस्यों के प्रेम-व्यवहार बढ़िया बना रहेगा. लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा. जीवन से जुड़ी तमाम उलझनों को सुलझाने में जीवनसाथी मददगार साबित होगा.
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 10
मिथुन साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 2 to 8 March 2026
मिथुन राशि वालों की मार्च के पहले सप्ताह पांचों अंगुलियां घी में रहने वाली है. कहने का तात्पर्य यह है कि यह सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए अत्यधिक शुभता और सफलता लिए हुए है. इस सप्ताह आपके वो सभी कार्य पूरे होते हुए नजर आएंगे जिसके जल्द पूरे होने की आप आशा भी नहीं कर सकते थे. सप्ताह की शुरुआत में रोजी-रोजगार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है. यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी. यात्रा के दौरान प्रभावी लोगों से मेल-मुलाकात होगी. इस सप्ताह सीमित साधनों में भी असीमित सफलता और लाभ की प्राप्ति कर सकते हैं. व्यवसाय में समझदारी से उठाए गये कदम आपके लिए न सिर्फ वर्तमान में बल्कि भविष्य में बड़े लाभ प्राप्ति का कारण बनेंगे. जो लोग पार्टनरशिप में कारोबार या कोई दूसरा काम करते हैं, उन्हें इस माह विशेष लाभ की प्राप्ति होती हुई नजर आ रही है. इस सप्ताह आपको आकस्मिक लाभ की प्राप्ति संभव है. सोचे हुए कार्य समय से पूरे होने पर आपका मनोबल काफी उंचा रहेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में आप आप करियर-कारोबार अथवा निजी जीवन से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है. इस पूरे सप्ताह आपको अपनों का सहयोग और समर्थन हासिल रहेगा. भाई-बहनों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगी. संवाद और सुलह के जरिए आप पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चन को दूर करने में कामयाब होंगे. लव लाइफ में अनुकूलता बनी रहेगी. अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे.
भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 2
About the Author

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें


