Aaj Ka Panchang: होलिका दहन आज, मनेगी छोटी होली, सोमवार व्रत, शाम 05:55 से भद्रा शुरू, जान
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 2 March 2026 Holika Dahan: आज होलिका दहन है, जिसे छोटी होली के नाम से भी जानते हैं. पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी तिथि, अश्लेशा नक्षत्र, अतिगण्ड योग, वणिज करण, पूर्व का दिशाशूल और कर्क उपरांत सिंह राशि का चंद्रमा है. भद्रा की छाया आज शाम 5 बजकर 55 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 28 मिनट तक रहेगी. भद्रा रहित मुहूर्त में पूर्णिमा तिथि में होलिका दहन करते हैं. होलिका दहन के लिए जरूरी पूर्णिमा तिथि के साथ ही भद्रा लग रही है, जो पूरे प्रदोष काल में रहेगी, इसलिए होलिका दहन रात के समय किया जाएगा. रंगों के पर्व होली से एक दिन पहले मनाया जाने वाला होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. देशभर में श्रद्धालु विधि-विधान से अग्नि प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना करते हैं और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं भी देते हैं.
होलिका दहन की कथा हिरण्यकश्यप, उसके पुत्र प्रह्लाद और बहन होलिका से जुड़ी है. मान्यता है कि होलिका को अग्नि से न जलने का वरदान था, लेकिन अधर्म के कारण वह स्वयं भस्म हो गई और भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहे. इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है. पंचांग के अनुसार दिन की शुरुआत शुभ संयोगों के साथ हो रही है, लेकिन होलिका पूजन और होलिका दहन के लिए अशुभ काल का ध्यान रखना जरूरी है. आज होलिका दहन के साथ सोमवार का व्रत भी किया जाएगा. शिव पूजन के लिए ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें. उसके बाद शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, बेलपत्र, धतूरा, शहद, घी, चंदन, फूल अर्पित करें. इस दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें और विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करें. इसके बाद शिव चालीसा का पाठ करें और धूप-दीप जलाकर शिव आरती करें और प्रसाद वितरित करें. आज के पंचांग से जानते हैं होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, भद्रा समय, सूर्योदय, चंद्रोदय, चौघड़िया, राहुकाल, दिशाशूल आदि.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 2 मार्च 2026
आज की तिथि- चतुर्दशी – 05:55 पी एम तक, फिर पूर्णिमा तिथि
आज का नक्षत्र- अश्लेशा – 07:51 ए एम तक, इसके बाद मघा नक्षत्र
आज का करण- वणिज – 05:55 पी एम तक, विष्टि – 05:28 ए एम, 3 मार्च तक
आज का योग- अतिगण्ड – 12:19 पी एम तक, सुकर्मा योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- कर्क उपरांत सिंह राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:45 ए एम
सूर्यास्त- 06:21 पी एम
चन्द्रोदय- 05:20 पी एम
चन्द्रास्त- 06:33 ए एम, 3 मार्च
होलिका दहन के शुभ योग और मुहूर्त 2 मार्च 2026
होलिका दहन का समय: रात्रि 12:50 से 02:02 मिनट
ब्रह्म मुहूर्त: 05:06 ए एम से 05:56 ए एम
अभिजित मुहूर्त: 12:10 पी एम से 12:57 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:29 पी एम से 03:16 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:19 पी एम से 06:44 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:08 ए एम, 12:58 ए एम, 3 मार्च
रवि योग: 06:45 ए एम से 07:51 ए एम
शिववास: भोजन में – 05:55 पी एम तक, उसके बाद श्मशान में
आज के अशुभ मुहूर्त 2 मार्च 2026
राहुकाल: 08:12 ए एम से 09:39 ए एम
यमगण्ड: 11:06 ए एम से 12:33 पी एम
दुर्मुहूर्त: 12:57 पी एम से 01:43 पी एम
गुलिक काल: 02:00 पी एम से 03:27 पी एम
आडल योग: 07:51 ए एम से 06:44 ए एम, 3 मार्च
विडाल योग: 06:45 ए एम से 07:51 ए एम
भद्रा: 05:55 पी एम से 05:28 ए एम, 3 मार्च
दिशाशूल- पूर्व


