Weekly Horoscope: होली और चंद्र ग्रहण का यह सप्ताह तुला, मकर समेत 6 राशियों के लिए शुभ! पढ

Weekly Horoscope: होली और चंद्र ग्रहण का यह सप्ताह तुला, मकर समेत 6 राशियों के लिए शुभ! पढ

Weekly Horoscope 2 to 8 March 2026: होली का यह सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से काफी फायदेमंद रहने वाला है. दरअसल इस सप्ताह शुक्र ग्रह मीन राशि में गोचर करेंगे, जहां शुक्र की शनि के साथ युति बनेगी और सूर्य भी पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. मार्च के पहले सप्ताह में कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध और राहु ग्रह की युति भी रहेगी और साल का पहला चंद्र ग्रहण भी इस सप्ताह घटित होगा. शुक्र गोचर और अन्य ग्रहों के संयोग से इस सप्ताह मालव्य राजयोग, चतुर्ग्रही योग समेत कई कल्याणकारी योग बन रहे हैं. शुभ योग और होली पर ग्रहों के विचित्र संयोग से यह सप्ताह मेष, सिंह, मकर समेत 6 राशियों के लिए शुभ रहेगा तो वृषभ, मिथुन समेत कई राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. साप्ताहिक राशिफल से जानिए मार्च का पहला सप्ताह 2 से 8 मार्च मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

मेष साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 मार्च 2026 (Mesh Weekly Rashifal)

मार्च का पहला सप्ताह मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह कुंभ राशि में बुध और सूर्य ग्रह के साथ विराजमान हैं. इस सप्ताह आपकी आय में वृद्धि देखने को मिलेगी और धूमधाम से होली का पर्व भी मनाएंगे. होली की वजह से ही व्यापारी वर्ग के जातकों को नए मार्गों से धन की प्राप्ति हो सकती है. साथ ही पराक्रम और साहस आपके बिजनेस को आगे बढ़ाएगा. सप्ताह के मध्य में कुछ कठिनाई महसूस हो सकती है लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है, आगे सब ठीक होगा. छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा, आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे.

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 मार्च 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)

मार्च का पहला सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह इस सप्ताह मीन राशि में गोचर कर जाएंगे, जहां शनि के साथ युति बनेगी. ग्रहों की इस युति से वृषभ राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधित विकार परेशान कर सकते हैं, जिसकी वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. होली पर किसी भी तरह के नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचें अन्यथा परेशानी हो सकती है. क्रोध तथा वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा पारिवारिक लोगों के मध्य मतभेद उत्पन्न हो सकते है.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 मार्च 2026 (Mithun Weekly Rashifal)

मार्च का पहला सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा क्योंकि इस समय आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह, फिलहाल कुंभ राशि में राहु और मंगल के साथ विराजमान हैं. इस सप्ताह आपको सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती है. होली पर किसी दोस्त की बात को लेकर मानसिक उलझने बनी रह सकती है. होली के मौके पर इस सप्ताह किसी भी तरह के वाद-विवाद करने से बचें और यात्राओं से दूरी बनाकर रखें. इस सप्ताह वैवाहिक जीवन में भी उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. साथ ही व्यापारिक वर्ग के लोगो को व्यापार तथा साझेदारो से तकलीफ मिल सकती है.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 मार्च 2026 (Kark Weekly Rashifal)

मार्च का पहला सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा क्योंकि आपकी राशि के स्वामी चंद्र ग्रह हैं और इस सप्ताह चंद्र ग्रहण लगने वाला है. चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से कर्क राशि वालों की मानिसक उलझन बढ़ सकती हैं. होली के मौके पर आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने की आशंका बन रही है इसलिए फिजूल के खर्चों से दूर रहें. बच्चों की वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है और मानसिक उलझन भी बढ़ सकती है. जीवनसाथी के साथ संबंधो में परेशानिया प्राप्त होंगी, जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है. होली की वजह से इस सप्ताह यात्राओं में तकलीफ हो सकती है.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 मार्च 2026 (Singh Weekly Rashifal)

मार्च का पहला सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए कई शुभ समाचार लेकर आएगा और होली का त्योहार आपके लिए यादगार साबित होगा. आपकी राशि के स्वामी सूर्य ग्रह इस समय कुंभ राशि में बुध, मंगल और राहु के साथ विराजमान हैं. होली के इस सप्ताह सिंह राशि वालों को किसी दोस्त के माध्यम से आय प्राप्ति के नए मार्ग मिल सकते हैं. इस सप्ताह आपको प्रॉपर्टी से संबंधित किसी प्रकार का लाभ प्राप्त होगा और नया घर खरीदने का मन बना सकते है. भगवान की कृपा से होली के इस सप्ताह माता-पिता और संतान की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा, जिससे आपकी खुशियां बढ़ेंगी.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 मार्च 2026 (Kanya Weekly Rashifal)

मार्च का पहला सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है, होली की वजह से आपकी खुशियों में वृद्धि होगी और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह फिलहाल कुंभ राशि में सूर्य, मंगल और राहु के साथ विराजमान हैं. होली के इस सप्ताह कन्या राशि वालों को व्यापार से संबंधित लाभ की प्राप्ति होगी. जमीन या मकान खरीदने की इच्छा पिताजी की मदद से पूरी होगी और आमदनी के अन्य स्त्रोत भी बन सकते हैं. होली के मौके पर भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और कई पुराने दोस्तों से मिलने का मौका भी मिलेगा.

तुला साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 मार्च 2026 (Tula Weekly Rashifal)

मार्च का पहला सप्ताह तुला राशि वालों के बैंक बैलेंस में धन की वृद्धि होने के योग रहेंगे और आरोग्य की प्राप्ति भी होगी. इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी शुक्र गुरु ग्रह की राशि मीन में गोचर करने वाले हैं. इस सप्ताह आप परिवार के साथ अच्छे से होली का जश्न मनाएंगे और संतान की तरक्की को देखकर मन भी प्रसन्न होगा. धन लाभ को लेकर भी यह सप्ताह अच्छा व्यतीत होगा, दोस्तों से अटके धन की प्राप्ति हो सकती है. खुद का बिजनेस करने वालों के लिए होली का यह सप्ताह अच्छा रहेगा और किसी प्रभावशाली लोगों का गाइडेंस मिलेगा, जिससे बिजनेस में अच्छी तरक्की होगी.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 मार्च 2026 (Mesh Weekly Rashifal)

मार्च का पहला सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह, फिलहाल कुंभ राशि में राहु और सूर्य के साथ विराजमान हैं. होली के त्योहार की वजह से खर्चे बढ़ने की आशंका बन रही है इसलिए इस सप्ताह आपका बैंक बेलेंस गड़बड़ा सकता है. साथ ही ध्यान रखें कि इस सप्ताह किसी से भी धन का लेन-देन करने से बचें. होली पर दोस्तों के साथ किसी भी तरह के अनैतिक कार्य करने से बचें अन्यथा जीवनसाथी के साथ संबंधों में परेशानिया हो सकती हैं. होली पर व्यर्थ के मामलों से अपने आप को दूर रखें और परिवार का ध्यान रखें.

धनु साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 मार्च 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)

होली का यह सप्ताह धनु राशि वालों के लिए कई परेशानियां खड़ी कर सकता हैं क्योंकि आपकी राशि पर फिलहाल शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है. मार्च के पहले सप्ताह में त्योहार और घरवालों की वजह से कई खर्चे एकसाथ आ सकते हैं इसलिए बजट बनाकर चलें. इस सप्ताह आपको कुछ दुविधा पूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप घबराएं नहीं, समय के साथ सब ठीक और आपके पक्ष में रहेगा. होली पर रंग गुलाल की वजह से स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है इसलिए ध्यान रखें. नौकरी व व्यापार करने वालों को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं.

मकर साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 मार्च 2026 (Makar Weekly Rashifal)

होली का यह सप्ताह मकर राशि वालों के लिए धन लाभ देने वाला रहेगा क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शनि इस सप्ताह मित्र ग्रह शुक्र ग्रह के साथ युति बना रहे हैं. शनि-शुक्र की युति से इस सप्ताह मकर राशि वालों का रुका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है. होली की वजह से घर में नए नए पकवान बनेंगे, जिसका आनंद लेंगे और छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. परिवार से दूर रहने वाला कोई सदस्य होली पर घर वापस आ सकता है. राजनीति में आप बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे और सफल भी रहेंगे. वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ सकती है और किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिल सकता है.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 मार्च 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)

होली का यह सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए खास रहने वाला है लेकिन आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव भी बना हुआ है. होली के इस सप्ताह कुंभ राशि वाले धूमधाम से होली का पर्व मनाएंगे और पुराने दोस्तों से मिलने का मौका भी मिलेगा. परिवार के साथ जरूरी बातें करेंगे और भाई-बहन के साथ आपके संबंध मजबूत भी होंगे. छात्रों के लिए सप्ताह ठीक ठाक बना रहेगा, होली की वजह से पढ़ाई-लिखाई कम हो पाएगी. भाग्य की मदद आपको सभी कार्यो में सफल बनाएगी. प्रॉपर्टी से संबंधित परेशानियों का समाधान किसी रिश्तेदार की मदद से प्राप्त होगा.

मीन साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 मार्च 2026 (Meen Weekly Rashifal)

फरवरी का यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए कुछ मामलों में अच्छा तो कुछ मामलों में परेशानी हो सकती है. इस सप्ताह शुक्र ग्रह का आपकी राशि में गोचर होगा. इस सप्ताह आप कुछ बातों को लेकर तनावग्रस्त हो सकते हैं. होली की वजह से आपका मन खुश रहेगा और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा. संयम बनाये रखें धीरे धीरे सभी कुछ ठीक हो जाएगा. अगर किसी जॉब के लिए अप्लाई किया हुआ था तो आपको सफलता की प्राप्ति होगी और आय के भी नए मार्ग प्राप्त हो सकते है.

Source link

You May Have Missed