Holika Dahan पर गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें खास ध्यान, जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं और ज

Holika Dahan पर गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें खास ध्यान, जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं और ज

होमताजा खबरधर्म

Holika Dahan पर गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान, जानिए ज्योतिष नियम

Last Updated:

Holika Dahan 2026 Pregnant Women: फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. ज्योतिष शास्त्र में होलिका दहन को अत्यंत प्रभावशाली और ऊर्जावान पर्व माना गया है. ऐसे में गर्भवती महिलाओं के लिए इस दिन कुछ विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं होलिका दहन के दिन गर्भवती महिलाएं क्या करें…

Zoom

Holika Dahan 2026 Pregnant Women: फाल्गुन पूर्णिमा कि दिन होलिका दहन किया जाता है और इस बार यह शुभ तिथि 2 मार्च दिन सोमवार को है. होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन देशभर में सुबह के समय विधि-विधान से होलिका पूजन और शाम के समय अग्नि प्रज्वलन किया जाता है. ज्योतिष शास्त्र में होलिका दहन को अत्यंत प्रभावशाली और ऊर्जावान पर्व माना गया है. ऐसे में गर्भवती महिलाओं के लिए इस दिन कुछ विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है और ज्योतिष से जुड़े नियमों को मानने की सलाह भी दी जाती है. दादी-नानी से आपने सुना होगा कि होली के समय तंत्र-मंत्र, जादू-टोना, नजर दोष आदि नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ जाता है, ऐसे में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

होलिका दहन पर गर्भवती महिलाएं खास ध्यान रखें
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार होलिका दहन की अग्नि में नकारात्मक ऊर्जा के दहन का प्रतीकात्मक भाव निहित होता है. मान्यता है कि गर्भवती महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से संवेदनशील अवस्था में होती हैं, इसलिए उन्हें अत्यधिक भीड़, धुएं और तेज गर्मी से बचना चाहिए. धार्मिक दृष्टि से भी गर्भस्थ शिशु की सुरक्षा और सकारात्मक ऊर्जा के लिए कुछ नियमों का पालन करना शुभ माना जाता है. भारत के कुछ हिस्सों में होलिका दहन के समय गर्भवती महिलाओं को अलग कमरे में बैठा दिया जाता है. वहीं कुछ जगहों पर होलिका से दूर गर्भवती महिलाओं को खड़ा कर दिया जाता है क्योंकि होलिका दहन की अग्नि, गर्मी, धुंआ माता और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसान दायक साबित हो सकता है. इसी वजह से गर्भवती महिलाओं को होलिका दहन की अग्नि के पास जाना वर्जित कर दिया जाता है.

होलिका दहन के समय गर्भवती महिलाएं क्या करें?

  • गर्भवती महिलाओं को होलिका दहन के समय मानसिक पूजा करने की सलाह दी जाती है.
  • अगर आपके यहां गर्भवती महिलाएं होलिका दहन नहीं देख सकती हैं तो अलग कमरे में बैठकर ईश्वर का ध्यान करें.
  • होलिका दहन के समय भगवान का ध्यान व मंत्र जप कर सकते हैं.
  • अत्यधिक शोर-शराबे और भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर रहें.
  • होलिका दहन की परिक्रमा करने से बचें और मानसिक परिक्रमा कर सकते हैं.
  • होलिका दहन की अग्नि में अनाज, उपले समेत अर्पित किए जाने वाले सामान को हाथों से स्पर्श करके परिवार के किसी अन्य सदस्य से अर्पित करवा सकते हैं.

ज्योतिष के प्रमुख नियम
ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार गर्भवती महिलाओं को होलिका दहन की परिक्रमा करने से बचना चाहिए. अगर वे पूजन करना चाहें तो घर के आंगन या मंदिर में शांत वातावरण में दीपक जलाकर भगवान से प्रार्थना कर सकती हैं. अग्नि और धुएं से दूरी बनाए रखना भी जरूरी है, क्योंकि अधिक धुआं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. साथ ही, देर रात तक बाहर रहने से परहेज करना चाहिए. कुछ ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार गर्भवती महिलाओं को होलिका की अग्नि में सरसों या अनाज की आहुति स्वयं ना देने की सलाह दी जाती है.

आस्था और स्वास्थ्य दोनों का संतुलन
धार्मिक परंपराओं का सम्मान करते हुए स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है. विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान किसी भी धार्मिक आयोजन में भाग लेने से पहले शारीरिक स्थिति को प्राथमिकता देनी चाहिए. होलिका दहन का पर्व सकारात्मक ऊर्जा और नवआरंभ का प्रतीक है. ऐसे में गर्भवती महिलाएं घर पर रहकर भी श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा-अर्चना कर सकती हैं. आस्था के साथ-साथ सावधानी बरतना ही इस शुभ अवसर पर सबसे महत्वपूर्ण है.

About the Author

authorimg

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed