धनु राशि वालों को मिल सकता है पुराना पैसा, प्यार का करें इजहार, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

धनु राशि वालों को मिल सकता है पुराना पैसा, प्यार का करें इजहार, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Last Updated:

पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि धनु राशि के जातक को आज अपनी सेहत को लेकर सावधानी बरतें. खास कर पुरानी बीमारी से ग्रसित लोगों की परेशानी आज बढ़ सकती है. करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. अगर आप कोई नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तब उसमें आपको सफलता मिल सकती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

एआई जेनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर

जमुई: आज यानी 1 मार्च 2026 को बुध ग्रह अस्त होने वाले हैं. आज के दिन इसका परिणाम कई राशि के जातकों पर पड़ेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन सभी राशि के जातकों को अपनी दैनिक जीवन को लेकर काफी सजग रहना चाहिए. उन्होंने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को आज काफी चीजों में ध्यान रखने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि आज के दिन बुध के अस्त होने से आर्थिक स्थिति में परिवर्तन संभव है. ऐसे में धनु राशि के जातकों को चाहिए कि वह थोड़ा धैर्य से समय बदलने की प्रतीक्षा करें. उन्होंने बताया कि आज धनु राशि के जातकों को काफी गहराई से किसी भी विषय में काम करने की जरूरत है तथा अनुमानित परिणाम नहीं मिलने के बावजूद भी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित रहने की आवश्यकता है.

मार्केटिंग के मामले में हो सकती है परेशानी
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े मामले में परेशानी हो सकती है. कारोबार से जुड़े लोगों को भी आज के दिन थोड़ी मंदी देखने को मिल सकती है. हालांकि, आज चंद्रमा आठवें घर में विराजमान होंगे, जिस कारण आपको कोई पुराना पैसा मिल सकता है. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज तकनीकी मामल में भी सावधानी बरतने की जरूरत है. अगर आप कोई साझेदारी से भरा कारोबार करते हैं तो आज के दिन उसमें आपको सतर्कता बरतने की जरूरत है. आज के दिन धनु राशि के जातकों को कोई भी कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं करना चाहिए, नहीं तो उसमें आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है. अगर आप कोई नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं तब उस लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा.

सेहत को लेकर बरतनी चाहिए सावधानी
पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि धनु राशि के जातक को आज अपनी सेहत को लेकर सावधानी बरतें. खास कर पुरानी बीमारी से ग्रसित लोगों की परेशानी आज बढ़ सकती है. करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. अगर आप कोई नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तब उसमें आपको सफलता मिल सकती है.

धनु राशि लव लाइफ
प्रेम के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा. आज आप अपने पार्टनर के दिल की बात को समझ सकेंगे. अगर आप अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा. धनु राशि के जातकों के परिवार में आज किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है. ऐसे में आज के दिन अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें. धनु राशि के जातकों को आज गाय की पूजा करनी चाहिए और गाय की सेवा करनी चाहिए, इससे आपको फायदा मिल सकता है धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक तीन रहने वाला है.

About the Author

authorimg

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed