मार्च में तुला का बढ़ेगा सुख-सौभाग्य, वृश्चिक को लाभ, धनु पाएंगे बड़ा प्रस्ताव

मार्च में तुला का बढ़ेगा सुख-सौभाग्य, वृश्चिक को लाभ, धनु पाएंगे बड़ा प्रस्ताव

March Monthly Horoscope 2026: गणेशजी कहते हैं कि मार्च में तुला राशि के जातकों का सुख और सौभाग्य साथ लिए हुए है. माह की शुरुआत में कोई बड़ी उपलब्धि आपकी झोली में आकर गिरेगी, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. वहीं वृश्चिक वालों के लिए यह महीना बेहद शुभ होगा. अटके काम के पूरे होंगे. सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में मनचाही सफलता मिलेगी और धन का लाभ होगा. जबकि धनु वालों को माह की शुरुआत में करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने का कोई बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है. पढ़ें तुला, ​वृश्चिक और धनु का मार्च मासिक राशिफल.

तुला मासिक राशिफल मार्च 2026 (Libra Monthly Horoscope March)

गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना सुख और सौभाग्य को साथ लिए हुए है. इस माह आपको हर कदम पर इष्ट-मित्रों का सहयोग मिलेगा और सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे. जिसके चलते आपके भीतर गजब का उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा. माह की शुरुआत में कोई बड़ी उपलब्धि आपकी झोली में आकर गिरेगी,जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आएगा.

माह के दूसरे सप्ताह में आपके कामकाज में छोटी-मोटी रुकावटें आएंगी लेकिन वो जल्द ही दूर हो जाएंगी और अंतत:आपके कार्य मन मुताबिक समय पर पूरे होंगे. इस दौरान व्यापार में धीमे ही सही लेकिन प्रगति और लाभ होगा. मार्केट में आपकी पकड़ मजबूत होती नजर आएगी. जो लोग विदेश से जुड़ा कारोबार करते हैं,उन्हें मार्च महीने के मध्य में बड़ी कामयाबी मिल सकती है. इस दौरान आपको करिअर और कारोबार को आगे बढ़ाने के अच्छे अवसर मिलेंगे. आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी. धन लाभ होने के साथ ही साथ सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च भी खूब होगा.

भूमि-भवन या फिर वाहन का सपना पूरा हो सकता है. मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी. राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद मिल सकता है. प्रेम संबध की दृष्टि से यह माह शुभ साबित होगा. यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो बात बन जाएगी. वहीं पहले से प्रेम संबंध में चल रहे लोगों के परिजन उन्हें विवाह के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं. दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ सुखद पल व्यतीत करेंगे. सेहत सामान्य रहेगी.

वृश्चिक मासिक राशिफल मार्च 2026 (Scorpio Monthly Horoscope March)

गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना बेहद शुभ और लाभप्रद साबित होगा. माह की शुरुआत लंबे समय से अटके काम के पूरे होने के साथ होगी. सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में मनचाही सफलता मिलेगी और धन का लाभ होगा. इस दौरान व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा. यदि आप अपने कारोबार के विस्तार की सोच रहे थे तो आपकी यह ख्वाहिश इस माह जरूर पूरी हो जाएगी. खास बात यह कि आपके किसी भी कदम को आगे बढ़ाने पर परिजन और इष्ट-मित्रों को पूरा सहयोग और समर्थन हासिल होगा.

यह समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए भी शुभ साबित होगी और उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है. माह के दूसरे सप्ताह में आने वाली कुछेक अड़चनों को यदि छोड़ दिया जाए तो आपको पूरे माह मनचाही सफलता मिलती हुई नजर आएगी. नुकसान और अपमान से बचने के लिए इस दौरान आपको कोई भी कदम सोच-समझकर आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी. माह के मध्य में व्यापार में बड़ा लाभ और प्रगति होगी. मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित होगा. मार्च का उत्तरार्ध पूर्व के मुकाबले और भी ज्यादा शुभता और सफलता लिए रहेगा.

इस दौरान आप अपने बुद्धि और विवेक के बल पर धन,मान-सम्मान आदि प्राप्त करेंगे. घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे और खुशियां बनी रहेंगी. प्रेम संबध की दृष्टि से यह माह आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा. आपका लव पार्टनर आप पर खुशियां लुटाता हुआ नजर आएगा. लव पार्टनर की तरफ से मिलने वाला कोई सरप्राइज गिफ्ट या फिर उसकी कोई बड़ी उपलब्धि आपकी खुशियों का बड़ा कारण बनेगी. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. सेहत सामान्य रहेगी.

धनु मासिक राशिफल मार्च 2026 (Sagittarius Monthly Horoscope March)

गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि के लिए मार्च महीने की शुरुआत शुभता और सफलता लिए है. माह की शुरुआत में ही आपको करिअर और कारोबार को आगे बढ़ाने का कोई बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है. इस दौरान आप अपनी काबिलियत के दम पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी खास जगह बनाने में कामयाब होंगे. कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे. किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी जिसकी मदद से भविष्य में किसी बड़ी योजना से जुड़ने का मौका मिलेगा.

माह के दूसरे सप्ताह में अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत रहेगी, वे आपको लक्ष्य से भटकाने या फिर काम बिगााड़ने की कोशिश कर सकते हैं. पार्टनरशिप में काम करने वालों को धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए. इस दौरान दूसरों पर जरूरत से ज्यादा विश्वास धन हानि का बड़ा कारण बन सकता है. इस दौरान कारोबार में कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है. हालांकि माह के मध्य तक स्थिति आपके नियंत्रण में होगी और आपको व्यवसाय में मनचाहा लाभ और सफलता हासिल होगी. इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन या फिर बड़ी जिम्मेदारी संभालने को मिल सकती है.

इस दौरान लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे. इस दौरान आपकी किस्मत सूर्य सी चमकती नजर आएगी और आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलती हुई नजर आएगी. माह का चौथा सप्ताह जरा ज्यादा भागदौड़ वाला रह सकता है. इस दौरान किसी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचें और वाहन धीरे चलाएं. चोट-चपेट लगने की आशंका है. प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होगी. विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है. वहीं पूर्व में चले आ रहे प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और सामंजस्य बढ़ेगा. दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा. माह के मध्य में जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे.

Source link

You May Have Missed