मार्च मासिक राशिफल: कर्क के लिए चुनौतियां,सिंह का बजट गड़बड़,कन्या वाले परेशान

मार्च मासिक राशिफल: कर्क के लिए चुनौतियां,सिंह का बजट गड़बड़,कन्या वाले परेशान

March Monthly Horoscope 2026: गणेशजी कहते हैं कि मार्च कर्क राशि के जातकों के लिए थोड़ी चुनौती भरी रह सकती है. कार्यक्षेत्र से जुड़ी जिम्मेदारियों का बोझ भी बना रहेगा. जिसे पूरा करने में मदद नहीं मिल पाएगी. इस माह सिंह वाले लोग घर, वाहन आदि की मरम्मत या अन्य जरूरतों पर जेब से ज्यादा धन खर्च हो सकता है, जिससे बजट गड़बड़ा सकता है. वहीं कन्या राशि के लोगों को करियर और कारोबार को लेकर सोच-समझकर ही कोई बड़ा फैसला लेना चाहिए,अन्यथा आपको लेने के देने पड़ सकते हैं. विस्तार से पढ़ें कर्क, सिंह और कन्या का मार्च मासिक राशिफल 2026.

कर्क मासिक राशिफल मार्च 2026 (Cancer Monthly Horoscope March)

गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए मार्च महीने की शुरुआत थोड़ी चुनौती भरी रह सकती है. माह की शुरुआत में आप पर न सिर्फ घर बल्कि कार्यक्षेत्र से जुड़ी जिम्मेदारियों का बोझ भी बना रहेगा. जिसे पूरा करने में मित्रों या फिर स्वजनों की मदद बामुश्किल ही मिल पाएगी. ऐसे में आपको दूसरों के भरोसे रहने की बजाय खुद ही चीजों को हैंडल करना होगा. मार्च महीने की शुरुआत में भले ही आपके लिए समस्याएं अधिक रहेंगी लेकिन आप अपनी सूझ-बूझ से उनका हल निकालने में कामयाब होंगे.

माह के मध्य तक स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी और आप पाएंगे कि आपका जीवन एक बार फिर पटरी पर आ गया है,लेकिन इस बीच आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा और सभी को मिलाकर काम करना होगा. माह के दूसरे सप्ताह में आपको व्यवसाय में उम्मीद से थोड़ा कम लाभ होगा,हालांकि धीमे-धीमे ही सही लेकिन आपकी प्रगति होगी. मार्च महीने के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध आपके लिए बेहद अनुकूल साबित होगा. इस दौरान आपके काम समय से पूरे होंगे और आपके सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे. राजनीति से जुड़े लोगों को काई बड़ा पद या सम्मान मिल सकता है. इस दौरान सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. जो लोग विदेश में करिअर या कारोबार की बाट जोह रहे थे,उनकी मनोकामना पूरी होगी. नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे.

प्रेम संबंध दृष्टि से मार्च माह की शुरुआत अच्छी नहीं कही जा सकती है क्योंकि इस दौरान आपको अपने लव पार्टनर से मिलने में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. किसी बात को लेकर गलतफहमी भी पैदा हो सकती है. हालांकि लंबे समय तक ऐसी स्थिति नहीं रहेगी और माह के मध्य तक सभी विवाद दूर होंगे और लव पार्टनर के साथ प्रेम और विश्वास बढ़ेगा. दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा. माह के मध्य में जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है. यदि छोटी-मोटी दिक्कतों को छोड़ दें तो सेहत सामान्य मानी जाएगी.

सिंह मासिक राशिफल मार्च 2026 (Leo Monthly Horoscope March)

गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि के जातकों को मार्च के महीने में अपने समय,धन एवं ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा,अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है. माह की शुरुआत में घर,वाहन आदि की मरम्मत या अन्य जरूरतों पर जेब से ज्यादा धन खर्च हो सकता है,जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है. इस दौरान आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने से परेशान हो सकते हैं. मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. इस दौरान आपके सामने कुछेक घरेलू समस्याएं बनी रहेंगी,जिनके चलते मन थोड़ा चिंतित रह सकता है. इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बदल सकती है.

यदि आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं तो ऐसा करते समय शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें और सोच-विचार कर ही निर्णय लें. इस दौरान किसी की बातों में आकर धन निवेश करने से बचें और ऐसा करने के लिए उचित समय आने का इंतजार करें. इस माह व्यवसाय में आपको खासा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. अपने कारोबार के विस्तार के लिए आपको अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. माह के मध्य में आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा,अन्यथा आपके अपने भी आपसे रूठकर आपका साथ छोड़ सकते हैं.

इस दौरान वाद-विवाद से बचें. इस बात का पूरा ख्याल रखें कि अधिक तर्क-वितर्क करने पर बनती बात भी बिगड़ सकती है. माह के उत्तरार्ध में संतानपक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है,जिससे परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे. दांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा. कठिन समय में आपका जीवनसाथी आपका संबल बनेगा.

कन्या मासिक राशिफल मार्च 2026 (Virgo Monthly Horoscope March)

गणेशजी कहते हैं कि कन्या राशि के जातकों को मार्च महीने में अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण बनाए रखना होगा. माह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कामकाज का बोझ बना रहेगा और उसे समय पर खत्म करने के लिए आपको अतिरिक्त समय देना होगा. इस दौरान आपको अपने करिअर और कारोबार को लेकर सोच-समझकर ही कोई बड़ा फैसला लेना चाहिए,अन्यथा आपको लेने के देने पड़ सकते हैं. इस दौरान आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे,ऐसे में अपनी योजनाओं को पूरा करने से पहले उसका भूलकर भी खुलासा न करें.

माह के दूसरे सप्ताह में आप पर अचानक से बड़े खर्च सामने आ सकते हैं,जिसे पूरा करने के लिए आपको किसी से धन उधार लेना पड़ सकता है. इस दौरान आपको अपनी सेहत और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की भी जरूरत रहेगी,अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं. विशेष तौर पर पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. माह के मध्य में आपको हंसी-मजाक करते इस बात का ख्याल रखना होगा कि कहीं गलती से आपका हास किसी का उपहास न बन जाए,अन्यथा आपके अपने नाराज होकर आपसे दूरी बना सकते हैं.

माह के मध्य में आपकी एक बार फिर सेहत प्रभावित हो सकती है. ऐसे में किसी भी रोग या शारीरिक तकलीफ को नजरंदाज न करें और समय पर इलाज करााएं. हालांकि माह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए अनुकूल साबित होगा और उस दौरान आपके सोचे हुए काम समय से पूरे होगे. व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा. प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए थोड़ी चिंता लिए रह सकता है. माह की शुरुआत में लव पार्टनर को लेकर परिजनों के साथ तकरार हो सकता है. प्रेम संबंध को लेकर अपमान भी सहना पड़ सकता है. माह के मध्य में इस संबंध में कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर लेने से बचें. खट्टी-मीठी तकरार के साथ आपका वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा.

Source link

You May Have Missed