चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को बरतनी चाहिए ये सावधानियां, वरना..

चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को बरतनी चाहिए ये सावधानियां, वरना..

Last Updated:

Chandra Grahan 2026: इस साल 3 मार्च 2026, मंगलवार को चंद्र ग्रहण पड़ रहा है. कई वर्षों बाद ऐसा संयोग बना है कि यह ग्रहण होली के अवसर पर लग रहा है, जिससे त्योहार के उत्साह पर कुछ असर पड़ सकता है. ग्रहण दोपहर 3:20 बजे से शुरू होकर शाम 6:46 बजे तक रहेगा. इसे भारत के कुछ हिस्सों सहित कई विदेशी देशों में भी देखा जा सकेगा. ध

पूर्णिया. इस बार का चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026, दिन मंगलवार को पड़ रहा है. कई वर्षों बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि चंद्र ग्रहण होली के दौरान पड़ रहा है, जिससे होली के उत्सव पर कुछ प्रभाव पड़ सकता है. यह चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर 3:20 बजे से शुरू होकर शाम 6:46 बजे तक रहेगा. यह चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों के साथ-साथ विदेशों में भी देखा जा सकेगा.

हालांकि, धर्मशास्त्र के मुताबिक और बड़े बुजुर्गों का भी मानना है कि चंद्र ग्रहण के सूतक काल का समय लोगों के लिए बहुत मुश्किल का समय होता है. साथ ही साथ चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कई सावधानियां बरतने की जरूरत होती हैं. ऐसा नहीं मानने वालों को चंद्र ग्रहण का बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है.

गर्भवती महिलाओं पर क्या होगा असर
वहीं जानकारी देते हुए पूर्णिया के पंडित मनोत्प्ल झा बताते हैं कि इस बार का चंद्र ग्रहण दुर्लभ संयोग में पड़ रहा है जिस कारण यह चंद्र ग्रहण के कई अच्छे और बुरे प्रभाव पूरी सृष्टि पर पड़ेंगे. उन्होंने कहा कि चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खासतौर पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है. ऐसा नहीं करने पर उनके साथ कई अनहोनी और उनके पेट में पल रहे बच्चे पर भी इसका बुरा प्रभाव देखा जाता है.

इन बातों का रखें ध्यान, जानें उपाय
उन्होंने कहा कि चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कभी भी यात्रा नहीं करनी चाहिए. साथ ही साथ चंद्र ग्रहण के दौरान नुकीली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. जबकि उन्होंने कहा कि लोहे की कुछ ऐसी छोटी वस्तु को आप इस दौरान अपने साथ रखेंगे तो नकारात्मक शक्तियों का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. चंद्र ग्रहण के दौरान लोगों को भगवान की भक्ति और ईश्वर की आराधना करनी चाहिए.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

Source link

Previous post

3 मार्च को चूड़ामणि योग में चंद्र ग्रहण, ब्लड मून का अद्भुत नजारा! 3 राशियों पर बुरा असर

Next post

Weekly Horoscope 1 To 7 March 2026: मेष को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ पाएंगे धन, कर्क न करें गुस्सा, मिथुन का लव मैरिज योग, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 मार्च तक

You May Have Missed