3 मार्च को चूड़ामणि योग में चंद्र ग्रहण, ब्लड मून का अद्भुत नजारा! 3 राशियों पर बुरा असर

3 मार्च को चूड़ामणि योग में चंद्र ग्रहण, ब्लड मून का अद्भुत नजारा! 3 राशियों पर बुरा असर

होमताजा खबरधर्म

3 मार्च को चंद्र ग्रहण, दिखेगा ब्लड मून का अद्भुत नजारा! 3 राशियों पर बुरा असर

Last Updated:

Rare Lunar Eclipse 2026: इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने वाला है. उस दिन ब्लड मून का अद्भुत नजारा दिखेगा, जिसमें चांद गहरे नीले और लाल रंग का दिखाई देगा. यह ​एक दुर्लभ दृश्य होगा. यह चंद्र ग्रहण चूड़ामणि योग में लगेगा, जिसका अशुभ प्रभाव 3 राशियों पर होगा. आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण समय, अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय.

Zoom

चंद्र ग्रहण 2026 का समय और ब्लड मून का अद्भुत नजारा.

Rare Lunar Eclipse 2026: इस साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च का लगने जा रहा है. उस दिन आसमान में ब्लड मून का अद्भुत नजारा दिखने वाला है. ब्लड मून की वजह से उस रात आसमान नीले और गाढ़े लाल रंग का दिखाई देगा. यह अपने आप में एक दुर्लभ घटना होने वाली है. इस बार का चंद्र ग्रहण चूड़ामणि योग में लगेगा, इसका नकारात्मक प्रभाव 3 राशियों पर अधिक देखन को मिलेगा. इस वजह से उनको सावधान रहना होगा और कुछ ज्योतिष उपाय करने होंगे.

चंद्र ग्रहण का समय

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित अक्षत् व्यास के अनुसार, 3 मार्च का चंद्र ग्रहण ग्रस्तोदित चंद्रग्रहण होगा क्योंकि चंद्रमा का उदय ग्रहण की स्थिति में होगा. आसान भाषा में कहें तो चंद्रमा के उदित होते ही ग्रहण लगा होगा.

  • चंद्र ग्रहण का प्रारंभ: दोपहर में 3.20 बजे
  • चंद्र ग्रहण का समापन: शाम 6:46 बजे
  • चंद्र ग्रहण दिखने की कुल अवधि: भारत में 14-20 मिनट तक
  • चंद्र ग्रहण पर चंद्रोदय का समय: शाम करीब 6:26 बजे से 6:32 बजे के बीच

चूड़ामणि योग में चंद्र ग्रहण

ज्योतिषाचार्य व्यास के अनुसार, साल का पहला चंद्र ग्रहण सोमवार की शाम को लग रहा है, इस वजह से उस समय चूड़ामणि योग बनेगा. इस योग में दान और पुण्य करने से बड़ा लाभ होता है.

ब्लड मून का अद्भुत नजारा: दिखेगा गहरे नीले-लाल रंग का चांद!

खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार के चंद्र ग्रहण पर ब्लड मून का अद्भुत नजारा देखन को मिलेगा. इस बार चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा गहरे नीले और लाल रंग का दिखाई दे सकता है, जो अपने आप में एक दुर्लभ खगोलीय घटना होगी.

वैज्ञानिकों के अनुसार, देश और दुनिया में यह दुर्लभ पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, जिसमें चंद्रमा गहरे नीले और लाल रंग का होगा. इसका कारण यह है कि ग्रहण के समय चंद्रमा पृथ्वी की छाया के ऊपरी हिस्से से होकर गुजरेगा, जिस पर ओजोन परत से आने वाला प्रकाश का प्रभाव भी होगा. उस समय आसमान में चंद्र ग्रहण सुंदर दृश्य देखने को मिलेगा.

चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव

  1. इस चंद्र ग्रहण की वजह से लोग नाखुश दिख सकते हैं.
  2. चंद्र ग्रहण राजनीतिक उथल-पुथल, लड़ाई-झगड़े, सड़क दुर्घटनाएं या समुद्री तूफान जैसी घटनाओं का संकेत दे सकता है.
  3. चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव सिंह राशि पर हो सकता है क्योंकि यह ग्रहण सिंह राशि में लगेगा.
  4. इस चंद्र ग्रहण से कन्या और मकर राशि वाले भी सावधान रहें.

चंद्र ग्रहण के ज्योतिष उपाय

  • चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए सिंह राशि वालों को पूजा-पाठ करना चाहिए.
  • सिंह और मकर राशि वाले ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करें. तांबे के कटोरे में घी भर लें. फिर उस पर चांदी का चंद्रमा, सोने का सूरज और नाग रखें. उसे नदी किनारे जाकर ब्राह्मणों को दान देने का संकल्प लें. इससे दुर्भाग्य से मुक्ति मिलती है.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed